This is an archived article last updated on Jun 5, 2024. The information may be outdated.

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: यूपी लोकसभा चुनाव में भाजपा को पछाड़ इन जिलों में जीती सपा, यहां देखें पूरे 75 जिलों की लिस्ट

Last Updated: Jun 5, 2024, 15:38 IST

UP Lok Sabha Results 2024 Live: उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके साथ ही यह सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाला राज्य है। लोकसभा के चुनावी रण में प्रदेश से कुल 80 सीटें पर दांव है। केंद्र की राजनीति में उत्तर प्रदेश का विशेष योगदान रहता है। ऐसे में प्रदेश की किस सीट पर किस पार्टी का विजयी ध्वज लहरेगा, यह और भी अधिक महत्त्वपूर्ण हो जाता है। इस लेख के माध्यम से हम उत्तर प्रदेश की प्रत्येक सीट पर हार-जीत के आंकड़ों पर नजर डालेंगे। 

यूपी लोकसभा चुनाव परिणाम 2024
यूपी लोकसभा चुनाव परिणाम 2024

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: लोकसभा चुनाव 2024 के सात चरणों की मतदान प्रक्रिया के बाद अब वह दिन आ गया है, जिसका सभी को इंतजार था। भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से 4 जून, 2024 को सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हो जाएगी, जिसके बाद चुनावी रूझान आना शुरू हो जाएंगे।

उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाला राज्य है। लोकसभा के चुनावी रण में प्रदेश की कुल 80 सीटों पर दांव पर है। यही वजह है कि सियासी गलियारे में प्रदेश को लेकर एक कहावत प्रचलित है कि केंद्र की राजनीति का रास्ता उत्तर प्रदेश से ही होकर गुजरता है।

Haryana Hindi Live Updates

ऐसे में प्रत्येक सीट पर शुरू से ही चुनावी गर्मी का पारा अधिका रहा है। यह देखना दिलचस्प होगा कि चुनावी रूझान आने के साथ-साथ प्रदेश में हवा का रूख किस दल की तरफ होगा और अंत में किस सीट पर किस दल का विजयी ध्वज लहराएगा। इस कड़ी में उत्तर प्रदेश की प्रत्येक सीट के नतीजे जानने के लिए यह लाइव अपडेट यहां देखें। 

Lok Sabha Election 2024 Result:  NDA / INDIA

                                                                    293/ 233

UP Lok Sabha Result 2024: यूपी में क्या रहा सीटों का समीकरण

यूपी में कुल सीटों के समीकरण की बात करें, तो सपा-कांग्रेस के गठबंधन  ने कुल  43 सीटों पर विजयी ध्वज फहराया है। कांग्रेस को कुल 6 सीटें मिली हैं। वहीं, भाजपा के सहयोगी रालोद ने 2, व अपना दल ने 1 सीट जीती है।

UP Lok Sabha Result 2024: कितनी सीटों पर जीती भाजपा

यूपी लोकसभा चुनाव में इस बार भाजपा के हाथ में पिछले चुनाव को देखते कम सीटें लगी है। इस बार सियासी संग्राम में भाजपा को 33 सीटों से ही संतोष करना पड़ा, जिसका असर एनडीए की कुल सीटों में देखा जा सकता है। 

Updated-3:18 PM, 5 June, 204

UP Lok Sabha Result 2024: कितनी सीटों पर जीती सपा

यूपी लोकसभा चुनाव में इस बार सपा ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी है। प्रदेश में सपा के खेमे में कुल 37 सीटें आई हैं, जबकि भाजपा कुल 33 सीटों पर सिमट कर रह गई है।

Updated-12: 57 PM, 5 June, 2024

Mainpuri UP Lok Sabha Result 2024:  मैनपुर से डिंपल यादव जीती

यूपी में मैनपुरी से डिंपल यादव ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने 2 लाख 21 हजार से अधिक वोटों के साथ जीत हासिल की है।

Updated-5:51 PM, 4 June, 2024

Bulandshehar Lok Sabha 2024 Result: भोला सिंह ने हासिल की जीत

बुलंदशहर की सीट से डॉ. भोला सिंह ने जीत हासिल की है। उन्होंने 2,75 हजार से अधिक वोटों के साथ जीत हासिल की है।

Varanasi Lok Sabha 2024 Result: वाराणसी से जीते नरेंद्र मोदी

वाराणसी संसदीय सीट से नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार जीत हासिल की है। उन्होंने 152, 513 सीटों से जीत हासिल की है। उनके सामने यहां  अजय राय मैदान में थे।

Updated-5:19 PM, 4 June,2024

Raibareily Lok Sabha 2024 Result: राहुल गांधी 3 लाख से अधिक वोटों के साथ आगे

यूपी में रायबरेली की सीट पर खड़े राहुल गांधी अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह से 3 लाख 88 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

Updated-4:19 PM, 4 June, 2024

Kanpur Lok Sabha 2024 Results: कानपुर में पलट सकती है बाजी

यूपी की कानपुर सीट महत्त्वपूर्ण सीटों में से एक सीट है। इस सीट पर भाजपा के रमेश अवस्थी केवल 1500 से अधिक वोटों से अधिक के  साथ बढ़त में हैं। वहीं, इस सीट पर कांग्रेस की ओर से अलोक मिश्रा मैदान में हैं।

Updated-3:05 PM, 4 June, 2024

Ayodhya Lok Sabha Result 2024: अयोध्या में सपा ने पकड़ी रफ्तार

अयोध्या में  इस बार चौंकाने वाले नतीजे सामने आ रहे हैं। यह सपा की ओर से प्रत्याशी अवधेश प्रसाद 13 हजार से अधिक वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं, भाजपा की ओर से लल्लू सिंह मैदान में  हैं।

Updated-2:49 PM, 4 June, 2024

Varanasi Lok Sabha Election Result 2024: नरेंद्र मोदी 1 लाख 40 हजार  से अधिक वोटों से आगे

उत्तर प्रदेश की हॉट सीट में शामिल वाराणसी संसदीय सीट पर नरेंद्र मोदी 1 लाख 40 हजार से  अधिक वोटों के साथ बढ़त पर हैं। वहीं, उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस से अजय राय इतने ही वोटों से पीछे चल रहे हैं।

Updated-2:39 PM, 4 June, 2024

Aligarh Lok Sabha Result 2024: अलीगढ़ में सपा आगे

यूपी की महत्त्वपूर्ण सीटों में शामिल अलीगढ़ सीट पर सपा बढ़त बनाए हुए हैं। यहा सपा की ओर से बिजेंद्र सिंह मैदान में हैं, जो  कि  भाजपा के सतीश गौतम से 13 हजार वोट से आगे चल रहे हैं।

updated-2:26 PM, 4 June, 2024

 Amethi Lok Sabha UP Result 2024: अमेठी से कांग्रेस आगे

यूपी में अमेठी सीट से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी 60 हजार से अधिक वोटों से पीछे हैं, जबकि कांग्रेस की ओर से किशोरी लाल आगे चल रहे हैं।

Updated-1:25 PM, 4 June, 2024 

Prayagraj Lok Sabha Result 2024: प्रयागराज से कांग्रेस की लगातार बढ़त

यूप में प्रयागराज जिले से लगातार कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। यहां कांग्रेस से उज्ज्वल रमन सिंह 22 हजार से अधिक वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं, भाजपा से नीरज त्रिपाठी उनसे पीछे हैं। 

Updated-12:48 PM, 4 June, 2024

Agra Lok Sabha Result 2024: आगरा से एसपी बघेल आगे

यूपी की अति महत्त्वपूर्ण सीट कहे जाने वाली आगरा की सीट पर भाजपा की ओर से एसपी बघेल आगे चल रह हैं। वहीं, सपा से सुरेश चंद करदम 8 हजार सीटों से पीछे चल रहे हैं।

Updated-12:44 PM, 4 June, 2024

UP Lok Sabha Live Result 2024: बीजेपी ने पलटी बाजी, 37 सीटों पर बढ़त

उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव में  बीजेपी और सपा में कड़ी टक्कर चल रही है। इस कड़ी में बीजेपी ने सपा को पछाड़ते हुए 37 सीटों पर बढ़त बनाई है। वहीं, सपा 32 सीटों पर बढ़त के साथ बनी हुई है।

Updated-12:29 PM, 4 June, 2024

UP Amethi Lok Sabha Result 2024: स्मृति ईरानी 45 हजार से अधिक वोटों से पीछे

उत्तर प्रदेश के सियासी गढ़ यानि कि अमेठी की सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रही स्मृति ईरानी 45 हजार से अधिक वोटों से पीछे हैं। 

 UP Lok Sabha Results 2024: बीजीपी को पछाड़ सपा फिर आगे

उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव में लगातार सपा और बीजीपी की टक्कर की जारी है। समाजवादी पार्टी भाजपा को पछाड़ 36 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि भाजपा 32 सीटों पर आगे है।

Updated-11:59 AM, 4 June,2024

UP Azamgarh Lok Sabha Result:  सपा से धर्मेंद्र यादव आगे

यूपी की आजगमढ़ सीट पर सपा की ओर से धर्मेंद्र यादव 43 हजार से अधिक सीटों के साथ आगे हैं। उनके विपक्ष में भाजपा से दिनेश लाल यादव खड़े हुए हैं।

Updated-11:49 AM, 4 June, 2024

UP Jaunpur Lok Sabha Result 2024: जौनपुर में बाबू सिंह कुशवाहा आगे

उत्तर प्रदेश की जौनपुर सीट से बाबू सिंह कुशवाहा 5 हजार से अधिक वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं।

Updated-11:46 AM, 4 June, 2024

 

UP Lok Sabha Results 2024: भाजपा और सपा में कड़ी टक्कर

उत्तर प्रदेश की सियासी रंग में एक बार फिर जीत के खेल ने करवट ले ली है। अब भाजपा और सपा एक बार फिर कड़ी टक्कर लेकर आमने-सामने हो गए हैं। यहां भाजपा 35 और सपा 34 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। 

Updated- 11:36 Am., 4 June, 2024

UP Sanjeev Balyan Lok Sabha Result: मुजफ्फरनगर में संजीव बाल्यान पीछे

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की प्रमुख सीटों में शामिल मुजफ्फरनगर सीट पर भाजपा की ओर से खड़े संजीव बाल्यान पीछे चल रहे हैं।

Updated-11:22 AM, 4 June, 2024

UP Menka Gandhi Lok Sabha: मेनका गांधी हई पीछे

उत्तर प्रदेश की महत्त्वपूर्ण सीटों में से एक सुल्तानपुर सीट से मेनका गांधी 10 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं।

Updated-11:18 AM, 4 June, 2024

UP Akhilesh Yadav Kannauj Lok Sabha: कन्नौज से अखिलेश यादव आगे

उत्तर प्रदेश में कन्नौज सीट पर सपा से खड़े अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। 

Updated-11:11 AM,4 June, 2024

UP Chunav Results: समाजवाटी पार्टी रूझानों में आगे

उत्तर प्रदेश में शुरुआती 3 घंटों के रूझानों में समाजवाटी पार्टी आगे चल रही है।  सपा कुल 36 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि बीजेपी कुल 34 सीटों पर आगे चल रही है।

Updated-10:53 AM, 4 june, 2024, 

 

UP Chunav Results: अरूण गोविल ने मेरठ में बनाई बढ़त

मेरठ सीट से भाजपा प्रत्याशी और अभिनेता अरूण गोविल 40 हजार से अधिक वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।

Updated-10:49 AM, 4 June, 2024 

UP Chunav Results:  सपा दे रही भाजपा को टक्कर

उत्तर प्रदेश के सियासी रण में जीत का सुई कभी किस दिशा में, तो कभी दिशा में घुम रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा प्रदेश में 35 सीटों पर आगे है, जबकि अकेले सपा ही 34 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा कांग्रेस 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, आरएलडी दो सीटों पर आगे चल रही है।
Updated-4 June, 2024, 10:42 AM

UP Chunav Results:मैनपुरी से सपा 35 हजार वोटों से आगे

उत्तर प्रदेश में राजनीति का गढ़ कहे जाने वाली मैनपुरी सीट से सपा 35 हजार वोटों से आगे चल रही है। 

Updated-4 June, 2024, 10:34 AM

UP Lok Sabha Election Result 2024: सहारनपुर से कांग्रेस आगे

उत्तर प्रदेश के सबसे उत्तरी जिला यानि कि सहारनपुर से कांग्रेस 22 हजार वोटों से आगे चल रही है। 

Updated-4 June,2024, 10:32 AM

UP Lok Sabha Results Live: 46 सीटों पर एनडीए

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, एनडीए 46 सीटों पर आगे है, जबकि इंडिया 33 सीटों पर आगे चल रही है।

Updated-10:26 PM, 4 June, 2024

 UP Lok Sabha Results Live: फिर हुई बराबर  की टक्कर

उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारे में राजनीतिक पारा लगातार चढ़-उतर रहा है। इस कड़ी में एनडीए और इंडिया गठनबंध, दोनों ही 39 सीटों की बराबरी के साथ आगे चल रही हैं।

Updated-4 June, 2024, 10:07 AM

UP Lok Sabha Results Live: 36 सीटों पर भाजपा को बढ़त

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा 36 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, हालांकि एनडीए यहां बेहतर स्थिति में है। एनडीए कुल 41 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

Updated-4 June, 2024, 9:57 AM

UP Lok Sabha Results Live: यूपी की 8 सीटों पर कांग्रेस आगे

उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीटों पर कांग्रेस भी बढ़त बनाए हुए है। ताजा अपडेट के मुताबिक, 8 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है।

Updated-, 4 June, 2024,9:51 AM

UP Lok Sabha Results Live: कांटे की टक्कर

उत्तर प्रदेश में एनडीए के रूझान कम हो गए हैं। अब एनडीए 35 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि इंडिया गंठबंधन 44 सीटों पर आगे चल रही है।

Updated-4 June, 2024, 9:48 AM

UP Lok Sabha Results Live: शुरुआती 1 घंटे में NDA को बहुतम

लोकसभा चुनाव 2024 के शुरुआती एक घंटे के रूझान में एनडीए बहुमत बनाए हुए है।

Updated-4 June, 2024, 9:01 AM

UP Lok Sabha Results Live: फिरोजाबाद से सपा आगे

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में सपा के अक्षय यादव बढ़त बनाए हुए है।

Updated-4 June, 2024, 8:59 AM

UP Lok Sabha Results Live: एनडीए 42 सीटों पर आगे

शुरुआती रूझान  के साथ एनडीए अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। एनडीए 42 सीटों पर आगे बने हुए है। वहीं, इंडिया गठबंधन 16 सीटों पर रूकी हुई है।

Updated- 4 June, 2024, 8:56 AM

UP Lok Sabha Results Live: पीलीभीत से भगवत सरन आगे

उत्तर प्रदेश में पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र से सपा उम्मीदवार भगवत सरन आगे चल रहे हैं।

Updated-4 June, 2024, 8:53 AM

UP Lok Sabha Results Live: गाजीपुर से अफजाल अंसारी

उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जैसी महत्त्वपूर्ण सीट से अफजाल अंसारी आगे चल रहे हैं। वह सपा की ओर से मैदान में उतरे हैं।

Updated-4 June, 2024, 8:52 AM

UP Lok Sabha Results Live:  एनडीए 40 सीटों पर आगे

उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 की मतगणना के बीच एनडीए सरकार का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। शुरुआती रुझान के मुताबिक, एनडीए 40 सीटों पर आगे चल रही है। 

Updated-4 June, 2024, 8:49 AM

UP Lok Sabha Results Live: इंडिया गठबंधन 16 सीटों पर आगे

उत्तर प्रदेश में मतों की गणना के बीच इंडिया गठबंधन 16 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि 37 सीटों पर एनडीए ने पकड़ बनाई हुई है।

Updated-4 June, 2024, 8:46 AM

UP Lok Sabha Results Live: NDA 35 सीटों पर आगे

उत्तर प्रदेश में एनडीए 35 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि इंडिया गठबंधन 16 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

Updated-4 June, 2024, 8:43 AM

UP Lok Sabha Results Live: आंवला, बदायूं और बहराइच में सपा आगे

यूपी की महत्त्वपूर्ण सीटों में शामिल आंवला, बदायूं और बहराइच सीट पर सपा बढ़त बनाए हुए है।

Updated-4 June,2024, 8:40 AM

 

UP Lok Sabha Results Live: गोरखपुर से रवि किशन आगे

उत्तर प्रदेश के महत्त्वपूर्ण सीटों में शामिल गोरखपुर सीट पर रवि किशन बढ़त बनाए हुए है। वहीं, समाजवाटी पार्टी 10 सीटों पर आगे चल रही है।

Updated-4 June,2024, 8:38 AM 

Results.Eci.gov.In: कुल सीटों में कौन आगे

लोकसभा चुनाव परिणाम के शुरुआती परिणाम में एनडीए सरकार 205 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि इंडिया गठबंधन 87 सीटों पर आगे है।

Updated-8:30 AM

 

UP Lok Sabha Results Live: बराबर हुआ आंकड़ा

उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन और भाजपा शुरुआती रूझानों में बराबर पर आ गई है। दोनों पार्टियों को 9-9 सीटों पर बढ़त मिली है। वहीं, एक सीट पर अन्य है।

Updated-4 June, 2024, 8:22 AM

UP Lok Sabha Results Live: भाजपा ने बढ़ाई बढ़त

मतगणना शुरू होने के 20 मिनटों के भीतर रूझान में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। प्रदेश में एनडीए 5 सीटों पर आगे है, तो इंडिया गठबंधन 8 सीटों पर आगे है।

Updated-4 June,2024, 8:19 AM

Results.Eci.gov.In: यूपी के शुरुआती रूझान

उत्तर प्रदेश में भी मतों की गणना शुरू हो गई है। ऐसे में शुरुआती रूझान में एनडीए ने 2 सीटों पर बढ़त बनाई है, जबकि एनडीए 1 सीट पर आगे है।

Updated-4 June,2024, 8:08 AM

Eci.gov.in: शुरू हुई मतगणना

चुनाव आयोग की ओर से सुबह 8 बजे मतगणना का समय तय किया गया था। ऐसे में घड़ी में ठीक 8 बजते ही मतों की गणना शुरू हो गई है। शुरुआत में बैलेट पेपर की गणना होगी, इसके आधे घंटे बाद ईवीएम से गणना शुरू की जाएगी।

Updated-4 June,2024, 8:04 AM

UP Lok Sabha Results Live: साल 2019 में क्या रहा था रिजल्ट 

उत्तर प्रदेश में साल 2019 के आम चुनावों में दिलचस्प नतीजे रहे थे।  इस दौरान सपा-बसपा और आरएलडी का गठबंधन था। वहीं, कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़ा था।  एक तरफ जहां गठबंधन 15, तो भाजपा 62 सीटों के साथ जीती थी।

Updated-4 June,2024,7:54 AM

UP Lok Sabha Result 2024 Live: यूपी के इन जिलों में इस पार्टी ने मारी बाजी 

उत्तर प्रदेश में मतगणना शुरू होने के साथ ही सबसे पहले पोस्ट बैलेट से गणना शुरू होगी। इसके आधे घंटे बाद ईवीएम से गणना शुरू की जाएगी। वहीं, अगले दो घंटों में रूझान आना शुरू हो जाएंगे।  

संख्या

लोकसभा क्षेत्र

एनडीए

इंडिया

अन्य

         

1

सहारनपुर

     

2

कैराना

     

3

मुजफ्फरनगर

     

4

बिजनौर

     

5

नगीना 

हार हार जीत

6

मुरादाबाद

     

7

रामपुर

     

8

संभल

     

9

अमरोहा

     

10

मेरठ

     

11

बागपत

     

12

गाजियाबाद

     

13

गौतमबुद्ध नगर

     

14

बुलंदशहर

जीत हार हार

15

अलीगढ़

     

16

हाथरस

     

17

मथुरा

     

18

आगरा

     

19

फतेहपुर सीकरी

     

20

फिरोजाबाद

     

21

मैनपुरी

हार जीत हार

22

एटा

     

23

बदायूं

     

24

आंवला

     

25

बरेली

     

26

पीलीभीत

     

27

शहाजहांपुर

     

28

खेरी

     

29

धौरहरा

     

30

सीतापुर

हार जीत हार

31

हरदोई

     

32

मिसरिख

     

33

उन्नाव

     

34

मोहनलालगंज

     

35

लखनऊ

     

36

रायबरेली

     

37

अमेठी

     

38

सुल्तानपुर

     

39

प्रतापगढ़

     

40

फर्रूखाबाद

     

41

इटावा

     

42

कन्नौज

     

43

कानपुर शहरी

     

44

अकबपुर

     

45

जालौन

     

46

झांसी

     

47

हमीरपुर

     

48

बांदा

     

49

फतेहपुर

     

50

कौशांबी

     

51

फूलपुर

     

52

प्रयागराज

     

53

बाराबंकी

     

54

अयोध्या

     

55

अंबेडकरनगर

     

56

बहराइच

     

57

कैसरगंज

जीत हार हार

58

श्रावस्ती

     

59

गोंडा

     

60

डुमरिया गंज

     

61

बस्ती

     

62

संत कबीर नगर

     

63

महाराजगंज

     

64

गोरखपुर

     

65

कुशीनगर

     

66

देवरिया

     

67

बांसगांव

     

68

लालगंज

     

69

आजमगढ़

     

70

घोसी

     

71

सलेमपुर

     

72

बलिया

     

73

जौनपुर

     

74

मछलीशहर

     

75

गाजीपुर

     

76

चंदौली

     

77

वाराणसी

जीत हार हार

78

भदोही

     

79

मिर्जापुर

     

80

रॉबर्ट्सगंज

     

Also Check;

Varansi Lok Sabha Result 2024 ग़ाज़ीपुर लोकसभा चुनाव परिणाम 2024
Mandi Lok Sabha Election Result 2024 Vidisha लोकसभा चुनाव परिणाम 2024
Asaduddin Owaisi vs Madhavi Latha Purnia लोकसभा चुनाव परिणाम 2024
Karan Singh Kaiserganj Lok Sabha Result 2024 Bihar Saran लोकसभा चुनाव परिणाम 2024
North East Delhi Lok Sabha Election Result Varansi लोकसभा चुनाव परिणाम 2024
Amethi Lok Sabha Results 2024 Rahul Gandhi चुनाव परिणाम 2024
Bihar Saran Lok Sabha Result 2024 Mandi लोकसभा चुनाव परिणाम 2024
Purnia Lok Sabha Result 2024 Kaiserganj लोकसभा चुनाव परिणाम 2024
Barmer Lok Sabha Result 2024 मनोज तिवारी va कन्हैया कुमार
Baramati Lok Sabha Result 2024 Kannauj लोकसभा चुनाव परिणाम 2024
Vidisha Lok Sabha Result 2024 Guna Lok Sabha Result 2024
Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 5, 2024, 15:33 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News