एक समय था, जब वस्तु के बदले वस्तु का आदान प्रदान होता था। समय के साथ बदलाव हुआ और मुद्रा का चलन हुआ। हालांकि, वर्तमान समय में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस(UPI) ने नई क्रांति को जन्म दिया है। साथ ही, इस तकनीक को लोगों ने हाथों-हाथ लिया है और इसका लगातार विस्तार हो रहा है।
आपने भारत के अलग-अलग राज्यों में इस सेवा का प्रयोग किया होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत के अलावा भी यह सेवा दुनिया के अलग-अलग देशों में मौजूद है। कौन-से हैं ये देश, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
भारत के बाहर UPI के फायदे
भारत के बाहर UPI के फायदे अधिक हैं। क्योंकि, कई भारतीय विदेशों में रह रहे हैं, जो कि एक ही एप से पेमेंट सुविधा का लाभ उठाते हैं। साथ ही वे जब भारत लौटते हैं, तो वे बिना किसी परेशानी के यूपीआई पेमेंट कर देते हैं, जबकि अन्य किसी पेमेंट सेवा के लिए उन्हें अन्य एप का इस्तेमाल करना पड़ता है।
कैसे काम करता है UPI
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि UPI कैसे काम करता है ? आपको बता दें कि साल 2016 में नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया(NPCI) द्वारा लांच किया गया था, जो कि एक एप आधारित सिस्टम है और यह बैंक अकाउंट से पेमेंट सुविधा प्रदान करता है। यह आरबीआई और इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन द्वारा शासित है।
किन देश में है UPI सेवा
अब सवाल है कि दुनिया के किन देशों में है UPI सेवा।
देश | साल |
भूटान | 2021 |
मलेशिया | 2021 |
संयुक्त अरब अमीरात | 2022 |
सिंगापुर | 2023 |
ओमान | 2023 |
कतर | 2023 |
रूस | 2023 |
फ्रांस | 2024 |
श्रीलंका | 2024 |
मॉरीशस | 2024 |
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामन्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation