कौन हैं उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, जानें

उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके साथ ही यह सबसे अधिक जनसंख्या और सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। राज्य को 30 जून 2024 को अपना नया मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के रूप में मिला है। उन्होंने दुर्गा शंकर मिश्रा से पदाभार संभाला है। हालांकि, यहां सवाल यह है कि आखिर मनोज कुमार सिंह कौन हैं और वर्तमान में वह प्रशासन में क्या संभाल रहे हैं। इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

Jun 30, 2024, 14:35 IST
यूपी के नए मुख्य सचिव मनोज कुमार
यूपी के नए मुख्य सचिव मनोज कुमार

उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके साथ ही यह सबसे अधिक जिले वाला और सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है। इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

वहीं, इसकी जनसंख्या की बात करें, तो साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी, जो कि पूरे भारत की करीब 16.5 फीसदी थी। वर्तमान में यह आंकड़ा 24 करोड़ को पार कर गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 30 जून 2024 को मुख्य सचिव के पद पर फेरबदल किया गया है। इस कड़ी में मनोज कुमार सिंह मुख्य सचिव बनाए गए हैं, जिन्होंने दुर्गा शंकर मिश्रा का स्थान लिया है। ऐसे में हम जानेंगे कि आखिर मनोज कुमार सिंह कौन हैं। 

अचनाक बनाए गए थे मुख्य सचिव

दुर्गा शंकर मिश्रा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। साल 2021 दिसंबर में वह सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन उनकी सेवानिवृत्ति से पहले ही उन्हें अचानक उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव की कमान सौंप दी गई थी। इसके बाद उनके सेवाकाल का विस्तार भी किया गया था। इस बार भी उनके सेवाकाल के विस्तार के बारे में कयास लगाए जा रहे थे, हालांकि इस बार मुख्य सचिव पद पर नए नाम पर मुहर लग गई है। 

मनोज कुमार सिंह बने हैं मुख्य सचिव

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से मनोज कुमार सिंह को मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी गई है। वह जुलाई 2025 में मुख्य सचिव पद से रिटायर होंगे। 

कौन हैं मनोज कुमार सिंह

अब हम यह जान लेते हैं कि मनोज कुमार सिंह कौन हैं ? मनोज कुमार सिंह मूल रूप से झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं। वह 1988 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं।

उन्होंने प्रदेश में पहली बार जिलाधिकारी के तौर पर गौतमबुद्ध नगर जिले में दिसंबर 1997 से अप्रैल 1998 तक कार्यभार संभाला था। इसके बाद वह ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण मुख्य कार्यपालक अधिकारी के तौर पर तैनात रहे।

उन्होंने ललितपुर, पीलीभीत और मुरादाबाद जैसे जिलों में जिलाधिकारी के तौर पर अपनी सेवाएं दी हैं। उन्हें योगी सरकार के सबसे तेज तर्रार अधिकारियों में शामिल किया जाता है। वर्तमान में उनके पास अपर मुख्य सचिव, पंचायती राज  और बागवानी एवं खाद्य प्रसंस्करण जैसे विभागों की जिम्मेदारी है।

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का पहला हिंदी अखबार कौन-सा है, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News