UP Anganwadi Bharti 2025: यूपी में 69,000 आंगनवाड़ी पदों पर जल्द होगी भर्ती, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन
UP Anganwadi Bharti 2025: उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही आंगनवाड़ी विभाग में 69,000 पदों पर भर्ती शुरू करने वाली है। इसमें 7,952 पद कार्यकत्रियों और 61,254 पद सहायिकाओं के होंगे। यह भर्ती 12वीं पास महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार upanganwadibharti.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
UP Anganwadi Bharti 2025: उत्तर प्रदेश सरकार 2025 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए बड़ी भर्ती करेगी, जिसमें कुल 69,206 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें 7,952 पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के और 61,254 पद सहायिकाओं के होंगे। भर्ती प्रक्रिया सभी जिलों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के लिए 12वीं पास महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। रिक्त पदों की जानकारी पोर्टल upanganwadibharti.in पर अपलोड की जाएगी। 50% पद आंगनबाड़ी सहायिकाओं से भरे जाएंगे, जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच हो और जिन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में पांच साल की सेवा की हो। तीन महीने से अधिक अनधिकृत अवकाश लेने वाली सहायिकाओं को यह अवसर नहीं मिलेगा।
यहां देखें: Bihar Police Constable Bharti 2025
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए आवेदन और अधिकारिक वेबसाइट क्या है?
आंगनवाड़ी भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। इच्छुक उम्मीदवार upanganwadibharti.in पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। इस पोर्टल पर जिला स्तर पर रिक्त पदों की जानकारी भी दी जाएगी। अभी तक आवेदन प्रारंभ नहीं हुए हैं, परन्तु पोर्टल जल्द ही सक्रिय होगा और आधिकारिक विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
UP Anganwadi Bharti 2025 के लिए आयु-सीमा क्या है?
आंगनवाड़ी कार्यकत्री और सहायिका पदों के लिए केवल महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। आवेदिका की उम्र 18 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग की महिलाओं को आयु सीमा में छूट मिलेगी। 50 साल से अधिक उम्र की महिलाएं आवेदन नहीं कर सकेंगी।
UP Anganwadi Bharti 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 12वीं पास निर्धारित की गई है। यानी आवेदन करने वाली महिला अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए। सभी पदों के लिए केवल महिलाएं ही पात्र होंगी।
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2025 में वरीयता और चयन प्रक्रिया क्या है?
भर्ती में उन महिलाओं को वरीयता दी जाएगी जो 12वीं पास हैं। इसके अलावा, आयु सीमा के अनुसार योग्य उम्मीदवार ही अंतिम चयन में शामिल होंगे। पदों की संख्या और विवरण जिला स्तर पर अपलोड किए जाएंगे, जिससे उम्मीदवार अपने जिले के पदों की जानकारी प्राप्त कर सकें। भर्ती बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशालय के अंतर्गत होगी।
UP Anganwadi Bharti 2025: कैसे होगा चयन?
इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन महिलाओं के 12वीं, ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन में मिले अंकों के आधार पर किया जाएगा। आवेदन केवल उसी इलाके की महिलाएं कर सकती हैं, जहां वे रहती हैं। चयन के दौरान आर्थिक रूप से कमजोर, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्त महिलाओं को पहली प्राथमिकता दी जाएगी। अगर किसी ग्राम पंचायत में योग्य उम्मीदवार नहीं मिलती, तो चयन न्याय पंचायत स्तर पर किया जाएगा।
यह भर्ती क्यों महत्वपूर्ण है?
UP Anganwadi Bharti 2025 सरकार द्वारा महिलाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान करती है। यह न केवल रोजगार के अवसर बढ़ाएगी, बल्कि बच्चों के पोषण और विकास सेवाओं को भी मजबूत करेगी। पिछले वर्षों में इस क्षेत्र में रिक्तियों की संख्या बढ़ी है और अब इस बड़ी भर्ती से खाली पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन करने वाली सभी महिलाओं को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर ध्यान दें और आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें ताकि आवेदन प्रक्रिया में कोई बाधा न हो।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.