भारत की संस्कृति और इतिहास, इतिहास से भी पुराना और विविधतापूर्ण है, जो हजारों साल पुरानी सभ्यताओं से लेकर आधुनिक काल तक है। यहां हमें एक तरफ सिंधु घाटी सभ्यता, वैदिक काल, मौर्य साम्राज्य और गुप्त साम्राज्य देखने को मिलता है, तो दूसरी तरफ मुगल साम्राज्य और ब्रिटिश राज भी देखने को मिलता है।
हमारा देश भाषा, धर्म, भोजन, संगीत और कला में विविधताओं से भरा हुआ है। यहां हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्म का उद्भव हुआ और आज भी यहां विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों का संगम देखने को मिलता है। इस कड़ी में भारत के अलग-अलग शहरों की अपनी पहचान है।
ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत के किस शहर को मिनी दार्जिलिंग के रूप में भी जाना जाता है, यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
शहरों को क्यों दिया जाता है उपनाम
शहरों को उपनाम देने का कारण उनका सांस्कृतिक महत्व, प्राकृतिक विशेषताओं या विशेष उद्योगों से जुड़ा होता है। उपनाम शहर की विशेषता को सरल और प्रभावशाली तरीके से व्यक्त करते हैं। साथ ही, इससे पर्यटक भी आकर्षित होते हैं, जिससे आर्थिक विकास के पहिये को भी रफ्तार मिलती है।
किस शहर को कहा जाता है मिनी दार्जिलिंग
अब सवाल है कि आखिर किस शहर को मिनी दार्जिलिंग कहा जाता है, तो आपको बता दें कि बिहार राज्य के पूर्णिया शहर को मिनी दार्जिलिंग भी कहा जाता है।
क्यों कहा जाता है मिनी दार्जिलिंग
अब सवाल है कि आखिर पूर्णिया शहर को ही हम मिनी दार्जिलिंग के रूप में क्यों जानते हैं, तो आपको बता दें कि इस शहर का ठंडा वातावरण, समय-समय बारिश और हरा-भरा वातावरण इसे दार्जिलिंग बनाने का काम करता है। हालांकि, यहां दार्जिलिंग की तरह वैसे पहाड़ और ताजा मौसम नहीं होता है, लेकिन इसके बाद भी स्थानीय भौगोलिक स्थिति की वजह से यह मिनी दार्जिलिंग कहलाता है।
इन दो नदियों के किनारे बसा है पूर्णिया
बिहार का पूर्णिया शहर महानंदा और कोसी नदी के किनारे बसा हुआ है। ऐसे में इन दो प्रमुख नदियों के किनारे होने की वजह से इसकी खूबसूरती और बढ़ जाती है।
क्यों खास है पूर्णिया
पूर्णिया शहर में आपको माता पूर्ण देवी का मंदिर देखने को मिलेगा। यहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने के लिए पहुंचते हैं। साथ ही, यहां अप्रैल में होने वाली मां दुर्गा की पूजा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी तरफ खींचती है। इसके अतिरिक्त यहां पूरे वर्ष 60 फीसदी से अधिक आद्ररता का स्तर रहता है, जिससे यहां के वातावरण में नमी बनी रहती है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation