भारत के उत्तर में स्थित उत्तर प्रदेश 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि अपनी विविधता और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। साथ ही, यह सबसे अधिक जिले और सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है।
साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी, हालांकि अब यह 24 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है। राज्य के प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता है, जो कि राज्य को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने में मदद करती है।
यूं, तो यूपी कई प्रसिद्ध मंदिरों का घर है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यूपी के किस जिले में देवकली मंदिर स्थित है और इसका क्या महत्त्व है ? यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश का परिचय
उत्तर प्रदेश पूर्व में उत्तर-पश्चिम प्रांत के नाम से जाना जाता था। बाद में इसक नाम बदलकर उत्तर-पश्चिम आगरा एवं अवध प्रांत हो गया। एक बार फिर इसका नाम बदला और यह संयुक्त प्रांत आगरा एवं अवध हो गया। ब्रिटिश अधिकारियों ने इसके नाम में परिवर्तन किया और यह संयुक्त प्रांत रह गया।
देश आजाद हुआ और यह उत्तर प्रदेश हो गया। साल 2000 में इसमें से उत्तरांचल अलग राज्य बना, जो कि अब उत्तराखंड के रूप में जाना जाता है।
सबसे अधिक जिले वाला राज्य
उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। इन मंडलों में कुल चार संभाग आते हैं, जो कि पूर्वांचल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड है। इसके अतिरिक्त यहां रोहिलखंड और बघेलखंड भी है। प्रदेश में कुल 351 तहसील और 17 नगर निगम व 200 नगर पालिका परिषद् हैं।
यूपी के किस जिले में है देवकली मंदिर
अब सवाल है कि यूपी के किस जिले में देवकली मंदिर स्थित है, तो आपको बता दें कि यह प्रदेश के औरैया जिले में है।
क्या है मंदिर का महत्त्व
औरैया प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, ‘देवकली का मंदिर औरैया के जिला मुख्यालय की दक्षिणी दिशा और यमुना नदी के तट के पास स्थित है। प्राचीन कहानियों और रीति-रिवाजों के अनुसार, मंदिर 11 वीं शताब्दी एडी से संबंधित है, लेकिन पुरातात्विक दृष्टिकोण से यह 18 वीं शताब्दी में बनाया गया था।
मंदिर मूल रूप से भगवान शिव को समर्पित है।’ यह मंदिर 1857 की क्रांति का भी गवाह राह है। इस मंदिर में स्थानीय लोगों ने अंग्रेजों से लड़ने की रणनीति बनाई थी और औरैया, फफूंद और बेला तहसील को अंग्रेजों से मुक्त कराया था।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है मेले का शहर, जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation