भारत के उत्तर में जब भी प्रमुख राज्यों की बात होती है, तो इसमें हरियाणा राज्य का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है। इस राज्य को हम खिलाड़ियों के राज्य के रूप में भी जानते हैं, जिसने भारत के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई खिलाड़ी दिए हैं।
साथ ही, यहां की विविधता, सांस्कृतिक विरासत और अनूठी परंपराएं इसे अन्य राज्यों से अलग बनाती है। भारत का यह राज्य देश का 20वां सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 44,212 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा।
हालांकि, क्या आप जानते हैं कि हरियाणा का कौन-सा जिला धर्मनगरी के रूप में जाना जाता है। यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
हरियाणा राज्य का परिचय
हरियाणा देश का 20वां सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 44, 212 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां कुल 22 जिले हैं, जो कि 6 मंडलों में आते हैं। इन मंडलों में कुल 73 उपमंडल हैं। वहीं, यहां कुल तहसीलों की बात करें, तो यहां कुल 93 तहसील और 142 ब्लॉक मौजूद हैं। साथ ही, यहां 126 पंचायत समिति, 21 नगर परिषद् और 10 नगर निगम हैं।
हरियाणा का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला
हरियणा के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह सिरसा है। वहीं, सबसे छोटा जिला फरीदाबाद है।
हरियाणा के चार दिशाओं के चार जिले
हरियाणा के सबसे पूर्वी जिले की बात करें, तो यह यमुनानगर है। वहीं, सबसे पश्चिमी जिला सिरसा है। सबसे उत्तरी जिला पंचकूला है, तो सबसे दक्षिणी जिला नूंह है।
हरियाणा का सर्वाधिक और न्यूनतम साक्षर जिला
हरियाणा की साक्षरता दर की बात करें, तो यह 75.55 फीसदी है। वहीं, सबसे साक्षर जिले की बात करें, तो यह गुरुग्राम जिला है। न्यूनतम साक्षर जिले की बात करें, तो यह नूंह जिला है।
किस जिले को कहा जाता है धर्मनगरी
अब सवाल है कि हरियाणा के किस जिले को धर्मनगरी के रूप में जाना जाता है, तो यह जिला कुरुक्षेत्र है।
क्यों कहा जाता है धर्मनगरी
कुरुक्षेत्र ब्राह्मणकाल में वैदिक संस्कृति का केंद्र था। ऐसा माना जाता है कि यहां विस्तार के साथ यज्ञ भी होते रहे हैं। इसी से इसे धर्मक्षेत्र कहा गया और देवों को देवकीर्ति इसी से प्राप्त हुई। उन्होंने धर्म (यज्ञ, तप आदि) का पालन किया था और कुरुक्षेत्र में सत्रों का सम्पादन किया था। ऐसे में उक्त कारणों की वजह से इसे घर्मनगरी के रूप में भी जाना जाता है। मान्यताओं के मुताबिक, कुरुक्षेत्र में ही महाभारत का युद्ध हुआ था।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation