पुलिस की वर्दी का रंग क्यों होता है खाकी, जानें

भारत में पुलिस सेवा का अलग ही रौब है। खाकी वर्दी और इसके ऊपर कंधे पर सितारे लग जाए, तो यह रौब और भी बढ़ जाता है। यही वजह है कि राज्य में स्थानीय स्तर पुलिस का खौफ अधिक देखने को मिलता है। खाकी रंग में लंबी कद-काठी वाले पुलिस के जवान दूर से ही दिख जाते हैं। कई युवाओं का सपना भी होता है कि वे पुलिस विभाग के साथ जुड़कर खाकी वर्दी पहने और अपने करियर को उड़ान दें। हालांकि, क्या आपको पता है कि पुलिस हमेशा ही खाकी वर्दी क्यों पहनती है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

Aug 17, 2023, 14:32 IST
पुलिस वर्दी
पुलिस वर्दी

भारत में विभिन्न सरकारी सेवाओं में से पुलिस सेवा का अलग ही रौब है। लंबी कद-काठी वाले पुलिस के जवान दूर से ही अलग नजर आते हैं। अपराधियों से किस तरह डील करना है, यह पुलिस को अच्छी तरह से पता होता है।

इसके साथ ही राज्य स्तर पर पुलिस की अच्छी खासी धाक होती है। यही वजह है कि पुलिस की नौकरी को रौब की नौकरी भी कहा जाता है। खाकी वर्दी के साथ यदि कंधों पर सितारों को जोड़ दिया जाए, तो यह रौब और भी बढ़ जाता है।

भारत में कई युवाओं का सपना होता है कि वह पुलिस विभाग से जुड़कर खाकी वर्दी पहने और अपने करियर को उड़ान दे सके। हालांकि, क्या आपको पता है कि पुलिस में हमेशा से खाकी वर्दी ही क्यों पहनी जाती है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

 

पहले पहनी जाती थी सफेद वर्दी

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि पहले भारत में पुलिस की वर्दी सफेद हुआ करती थी। भारत के अलग-अलग प्रांतों में सफेद वर्दी का चलन था और इसी से पुलिस की पहचान होती थी। 

 

रंग बदलने का आया विचार

पुलिसकर्मी सफेद वर्दी पहनते थे, तो यह जल्दी गंदी हो जाती थी। इससे पुलिसकर्मियों के आगे वर्दी को साफ रखने में परेशानी होती थी। ऐसे में पुलिसकर्मियों को वर्दी को बार-बार धोना पड़ता था। इसको देखते हुए पुलिसकर्मियों ने वर्दी का रंग बदलने पर विचार किया। 

 

1846 में उठा वर्दी का मुद्दा

भारत में 1757 में प्लासी का युद्ध लड़ा गया था, जिसमें बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला को ब्रिटिश के हाथों हार का सामना करना पड़ा और इसके बाद भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी का राज हो गया था।

ऐसे में साल 1846 में भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी राज कर रही थी। इस बीच उत्तर-पश्चिम प्रांत के गर्वनर हेनरी लॉरेंस के आगे 1846 में सफेद वर्दी का मुद्दा उठाया गया, जिसके बाद वर्दी का रंग बदलने का फैसला हुआ। 

 

इस तरह चुना गया खाकी रंग

वर्दी का मुद्दा उठने के बाद एक अधिकारी की ओर से खाकी रंग का प्रस्ताव दिया गया और इसके बाद चाय की पत्तियों के माध्यम से सफेद वर्दी को खाकी रंग में बदला गया। ऐसा होने पर पहले के मुकाबले वर्दी जल्दी गंदी नहीं होती थी और अधिक दिन तक चल जाती थी। इसके बाद पुलिस में खाकी वर्दी का रंग तय हो गया। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News