World Heart Day 2023: क्या आप जानते हैं दिल से जुड़े इन सवालों का जवाब, देखें क्विज

Sep 29, 2023, 16:45 IST

World Heart Day 2023: हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस का आयोजन किया जाता है। यह दिवस दिल की सेहत के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आयोजित किया जाता है। वहीं, हर साल इस दिवस की थीम भी बदलती रहती है। इस लेख के माध्यम से हमने दिल से जुड़े कुछ सवाल व उनके जवाब दिए हैं। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आप दिल व इसके दिवस के प्रति अपनी जानकारी का आकलन कर सकेंगे। 

विश्व हृदय दिवस पर क्विज
विश्व हृदय दिवस पर क्विज

World Heart Day 2023: हमारे शरीर में हृदय एक महत्वपूर्ण अंग है। हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस का आयोजना किया जाता है, जिसके तहत लोगों को उनके दिल के प्रति जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

मौजूदा समय में हम खराब जीवनशैली की वजह से अपने दिल को भी बीमार कर रहे हैं, जिससे लोगों को दिल से जुड़ी बीमारियां घेर रही हैं। ऐसे में अपनी सेहत पर ध्यान देते हुए दिल का  ध्यान रखना जरूरी है। इस लेख के माध्यम से हमने दिल से जुड़े कुछ सवाल दिए हैं, जिससे आप दिल व इससे जुड़ी अपनी जानकारी का आकलन कर सकेंगे

 

विश्व हृदय दिवस का आयोजन कब किया जाता है ?

 

ए-27 सितंबर

बी-28 सितंबर

सी-29 सितंबर

डी-30 सितंबर

 

उत्तरः 29 सितंबर

 

विश्व हृदय दिवस 2023 की क्या थीम है ?

 

ए-हृदय को जानें, हृदय का प्रयोग करें

बी-अच्छा स्वास्थ्य, अच्छा हृदय

सी-हृदय की देखभाल सर्वोच्च

डी-एक हृदय, अनेक देखभाल

 

उत्तर-हृदय को जानें, हृदय का प्रयोग करें

 

मनुष्य के हृदय में कितने चैंबर होते हैं ?

ए-दो

बी-तीन

सी-चार

डी-पांच

 

उत्तर- चार

 

पहला हृदय दिवस कब मनाया गया था ?

ए-1999

बी-2000

सी-2001

डी-2002

उत्तर- 2002

 

विश्व हृदय दिवस मनाने का विचार किसने दिया था ?

 

ए-विश्व स्वास्थ्य संगठन

बी-इंडिय मेडिकल एसोसिएशन

सी-लुई पेस और माइकल

डी-एंटोनी बाई डे लूना


उत्तर-एंटोनी बाई डे लूना

2011 तक विश्व हृदय दिवस की क्या तारीख हुआ करती थी ?

 

ए-सितंबर का आखिरी रविवार

बी-सितंबर का दूसरा रविवार

सी-सितंबर का तीसरा रविवार

डी-15 फरवरी

 

उत्तरः सितंबर का आखिरी रविवार


 

विश्व हृदय दिवस जागरूकता अभियान में कितने देश भाग लेते हैं ?

ए- 75 देश

बी-80 देश

सी-90 से अधिक

डी-100 से अधिक

 

उत्तर-90 से अधिक

 

पुरुषों में हृदय का कितना वजन होता है ?

ए-300 से 350 ग्राम

बी-400 से 450 ग्राम

सी-450 से 500 ग्राम

डी-500 से 550 ग्राम

 

उत्तरः 300 से 350 ग्राम

 

महिलाओं में हृदय का कितना वजन होता है ?

ए-250 से 300 ग्राम

बी-300 से 350 ग्राम

सी-450 से 500 ग्राम

डी-500 से 600 ग्राम

 

उत्तरः 250 से 300 ग्राम

 

इंसान का हृदय एक मिनट में कितनी बार धड़कता है ?

ए-60 से 90

बी-70 से 80

सी-80 से 90

डी-90 से 100

 

उत्तर- 60 से 90 बार

 

पढ़ेः इन कानूनों के बारे में हर भारतीय को होनी चाहिए जानकारी, देखें लिस्ट

पढ़ेंः Gandhi Jayanti 2023: क्या आप जानते हैं महात्मा गांधी के जीवन से जुड़ी ये 20 महत्वपूर्ण बातें, जानें

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News