विश्व के सबसे बड़े रेगिस्तान (डेजर्ट) केवल गर्म और रेत से भरे इलाके नहीं होते, बल्कि इनमें बर्फीले और ठंडे क्षेत्र भी शामिल होते हैं। रेगिस्तान वह क्षेत्र होता है जहाँ वर्षा बहुत ही कम होती है, और यह सूखे वातावरण के लिए जाना जाता है। इस आधार पर अंटार्कटिका और आर्कटिक भी दुनिया के सबसे बड़े रेगिस्तानों में शामिल हैं। इन क्षेत्रों में जीवन कठिन होता है और जैव विविधता सीमित होती है। सहारा, अरब और गोबी जैसे प्रसिद्ध गर्म रेगिस्तान अपने बड़े रेत के मैदानों और कठोर जलवायु के लिए जाने जाते हैं। यहाँ हम दुनिया के ऐसे ही क्षेत्र के बारें में चर्चा करने जा रहे है.
दुनिया का सबसे बड़ा डेजर्ट (रेगिस्तान):
World Largest Deserts दुनिया का सबसे बड़ा डेजर्ट अंटार्कटिक आइस शीट है, जो 13,960,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। यह एक शीत रेगिस्तान है जहाँ वर्षा बहुत कम होती है। बर्फ से ढके इस क्षेत्र में जीवन कठिन है और तापमान अत्यंत कम रहता है।
विश्व के 10 सबसे बड़े डेजर्ट:
World Largest Deserts विश्व के 10 सबसे बड़े रेगिस्तानों में पहले स्थान पर अंटार्कटिक आइस शीट आता है, जो अंटार्कटिका महाद्वीप में स्थित है और इसका क्षेत्रफल लगभग 13,960,000 वर्ग किलोमीटर है। दूसरे स्थान पर आर्कटिक रेगिस्तान है, जो आर्कटिक महासागर, ग्रीनलैंड, उत्तरी अमेरिका और यूरेशिया के उत्तरी भागों में फैला है, जिसका कुल क्षेत्रफल लगभग 13,700,000 वर्ग किलोमीटर है। यहाँ आप टॉप 10 लिस्ट देख सकते है.
क्र. सं. | डेजर्ट | क्षेत्र | क्षेत्रफल (वर्ग KM) |
1 | अंटार्कटिक आइस शीट (पोलर) | अंटार्कटिका | 13,960,000 |
2 | आर्कटिक (पोलर) | आर्कटिक महासागर, ग्रीनलैंड, उत्तरी अमेरिका व यूरेशिया | 13,700,000 |
3 | सहारा (हॉट) | उत्तरी अफ्रीका | 8,600,000 |
4 | अरब डेजर्ट (हॉट) | दक्षिण-पश्चिमी एशिया | 2,300,000 |
5 | गोबी (कोल्ड डेजर्ट) | मंगोलिया और उत्तर-पूर्वी चीन | 1,300,000 |
6 | कालाहारी | दक्षिण-पश्चिमी अफ्रीका | 930,000 |
7 | पाटागोनियन (कोल्ड) | दक्षिणी अर्जेंटीना | 673,000 |
8 | रब अल-ख़ाली | दक्षिणी अरब प्रायद्वीप | 650,000 |
9 | ग्रेट विक्टोरिया | पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया | 647,000 |
10 | ग्रेट बेसिन | पश्चिमी संयुक्त राज्य अमेरिका | 492,000 |
भारत में है कौनसा डेजर्ट?
थार रेगिस्तान भारतीय उपमहाद्वीप का एक शुष्क क्षेत्र है, जो रेत के टीलों से ढका हुआ है। यह रेगिस्तान भारत के राजस्थान राज्य में स्थित है, जबकि इसका कुछ हिस्सा पाकिस्तान के पंजाब और सिंध प्रांतों में भी फैला हुआ है। थार को ग्रेट इंडियन डेजर्ट भी कहा जाता है। यह रेगिस्तान लगभग 2,00,000 वर्ग किलोमीटर (77,000 वर्ग मील) क्षेत्र में फैला हुआ है। थार क्षेत्र में प्रमुख रूप से झाड़ियों और कांटेदार पौधों की वनस्पति पाई जाती है।
सोर्स: Britannica
RAC यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे ने उठाया यह अहम कदम
Comments
All Comments (0)
Join the conversation