This is an archived article last updated on Jun 16, 2023. The information may be outdated.

कौन-सी है दुनिया की सबसे लंबी नॉन-स्टॉप फ्लाइट, जानें

Last Updated: Jun 16, 2023, 12:38 IST

यातायात के सबसे तेज और आरामदायक साधनों की बात करें, तो वह फ्लाइट है, जो कि कई दिनों की दूरी को सिर्फ कुछ घंटों में ही पूरा कर देती है। यही वजह है कि लोग समय की बचत के लिए फ्लाइट का इस्तेमाल करते हैं। कुछ फ्लाइटें लंबी दूरी को पार करने के लिए कई जगहों पर रूक कर चलती हैं। हालांकि, कुछ फ्लाइटें नॉन स्टॉप भी होती हैं, जिससे यात्रियों के समय की अधिक बचत होती है। हालांकि, यह फ्लाइट कौन-सी हैं। यदि आपको भी इस बारे में नहीं पता है, तो इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे। 

नॉन-स्टॉप फ्लाइट
नॉन-स्टॉप फ्लाइट

दुनिया में यातायात के सबसे तेज साधनों में हवाई जहाज की यात्रा शामिल है। इसके माध्यम से कई दिनों की दूरी को सिर्फ कुछ घंटों में ही तय कर अपनी मंजिल तक पहुंचा जा सकता है। यही वजह है कि अक्सर कई लोग समय बचाने के लिए हवाई यात्राओं को तवज्जों देते हैं।

सबसे तेज सफर करने के साथ यह उतना ही आरामदायक भी होता है। अधिक दूरी होने का कारण कुछ फ्लाइट कई जगहों पर रूककर अपनी यात्रा पूरी करती हैं। हालांकि, ट्रेनों की तरह फ्लाइट का भी नॉन स्टॉप संचालन किया जाता है।

क्या आपको पता है कि दुनिया की सबसे लंबी नॉन-स्टॉप फ्लाइट कौन-सी है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

 

यह है दुनिया की सबसे लंबी नॉन-स्टॉप फ्लाइट

एयरलाइंस की दुनिया में वैसे तो फ्लाइट का संचालन अलग-अलग फैक्टर को देखकर किया जाता है, जिसमें मौसम से लेकर हवाओं का रूख भी शामिल है।

वहीं, विमान की तेल क्षमता भी इसमें शामिल होती है, हालांकि दुनिया की सबसे लंबी नॉन फ्लाइट का संचालन सिंगापुर एयरलाइंस की ओर से किया जाता है, जो कि सिंगापुर से न्यूयॉर्क तक की यात्रा पूरी करती है।

इस उड़ान को पूरा करने में लगभग 18 घंटे 50 मिनट का समय लग जाता है।  

 

किस विमान का होता है इस्तेमाल 

इस उड़ान के लिए विशेष रूप से एयरबस-350 विमान का इस्तेमाल किया जाता है। यह ट्वीन इंजन वाला लंबा-चौड़ा विमान होता है, जो कि 20 घंटे तक नॉन-स्टॉप उड़ान भर सकता है।

हालांकि, इसके लिए इसमें अतिरिक्त फ्यूल को स्टोर किया जाता है, जिसकी मात्रा हजारों लीटर में होती है। 

 

कितनी दूरी को करता है कवर

दुनिया की सबसे लंबी नॉन-स्टॉप फ्लाइट सिंगापुर से न्यूयॉर्क के बीच करीब 15,350 किलोमीटर की दूरी को कवर करती है। इस दौरान यह फ्लाइट Great Distance Circle बनाती है, जो कि किसी भी गोल चीज का Spherical Distance होता है।

ऐसे में यह दुनिया के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक पहुंचने में एक स्फेरिकल डिस्टेंस को कवर करती है। 

 

ये भी हैं दुनिया की सबसे लंबी उड़ानें

दुनिया की सबसे लंबी नॉन स्टॉप फ्लाइट लंदन से पर्थ तक भी है। यह 14,500 किलोमीटर की दूरी को 17 घंटे 15 मिनट में पूरी करती है।

वहीं, मेलबर्न से डलास के बीच भी नॉन स्टॉप फ्लाइट का संचालन होता है, जो कि 17 घंटे 35 मिनट में अपनी यात्रा पूरी करती है। 

 

पढ़ेंः दुनिया के पांच ऐसे देश, जिनके पास नहीं है एयरपोर्ट की सुविधा

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 16, 2023, 12:36 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News