दुनिया के पांच ऐसे देश, जिनके पास नहीं है एयरपोर्ट की सुविधा
दुनिया के विभिन्न देशों में लंबी दूरी की यात्रा करने के लिए रेलवे के साथ-साथ एयरपोर्ट की सुविधा है, जहां से फ्लाइट के माध्यम से कई घंटों का सफर कुछ मिनटों में ही तय किया जा सकता है। हालांकि, आज भी कई ऐसे देश हैं, जहां एयरपोर्ट की सुविधा नहीं है। कौन से हैं ये देश, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
दुनिया में यातायात के कई साधन मौजूद हैं। इसी में शामिल फ्लाइट का माध्यम यातायात के सबसे तेज साधनों में से एक है। आरामदायक होने के साथ-साथ यह कुछ मिनटों में ही कुछ घंटों का सफर पूरा करा देता है। यही वजह है कि देश-दुनिया के विभिन्न शहरों में आपको घरेलू से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट देखने को मिल जाएंगे। हालांकि, मौजूदा समय में भी कुछ ऐसे देश हैं, जिनके पास अपना कोई एयरोपोर्ट नहीं है। ऐसे में फ्लाइट से यहां पहुंचने के लिए लोग इन देशों के नजदीकी देशों में पहुंचते हैं और आगे का सफर शुरू करते हैं। कौन-से हैं ये देश, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
वेटिकन सिटी
वेटिकन सिटी यूरोप महाद्वीप में स्थित एक देश है, जो कि दुनिया का सबसे छोटा देश होने के कारण विश्व प्रसिद्ध है। इसके साथ ही यह अपने खूबसूरत नजारों के लिए भी जानी जाती है। यह पृथ्वी पर सबसे छोटा देश है, जिसका कुल क्षेत्रफल 108.7 एकड़ है। इस देश की राजभाषा लातिनी है, हालांकि यहां आपको कोई भी एयरपोर्ट देखने को नहीं मिलेगा।
मोनाको
यह दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश है, जो कि फ्रांस और इटली के बीच बसा हुआ है। छोटा देश होने के साथ यहां की आबादी और क्षेत्रफल दोनों ही कम है। इस वजह से यहां कोई भी एयरपोर्ट नहीं है। हालांकि, यहां रहने वाले करोड़पति लोगों की संख्या अधिक है।
सान मारिनो
सान मारिनो यूरोप के सबसे पुराने गणराज्य में से एक है। इस देश की गिनती दुनिया के सबसे छोटे देशों के रूप में होती है। यही वजह है कि जगह कम होने की वजह से यहां एयरपोर्ट भी नहीं है।
लिस्टेंस्टिन
यह पश्चिम यूरोप का छोटा लैंडलॉक्ड देश है, जो कि चारों दिशाओं से जमीन से घिरा हुआ है। करीब 160 वर्ग किलोमीटर में फैले इस देश की कुल आबादी 35,000 के करीब है। कम आबादी और कम क्षेत्रफल होने के साथ इस देश में भी एयरपोर्ट की सुविधा नहीं है।
अंडोरा
अंडोरा दक्षिण-पश्चिम यूरोप से घिरा एक छोटा स्थान है, जो कि पूर्वी पायरेनीस पर्वत पर बसा हुआ है। इससे फ्रांस और स्पेन भी अपनी सीमा साझा करते हैं। वहीं, इसके निर्माण की बात करें, तो वह 988 चार्टर में किया गया था। यह यूरोप के सबसे छोटे देशों में आता है। इस देश का क्षेत्रफल 468 वर्ग किलोमीटर है, जबकि यहां पर रहने वाली आबादी की संख्या करीब 78,000 है। इस देश की राजधानी अंडोरा ला वेल्ला यूरोप की सबसे ऊंची राजधानी है। इस देश के पास भी अपना कोई एयरपोर्ट नहीं है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.