इस लेख में जागरण जोश आपको कला एवं संस्कृति से संबंधित 10 प्रश्नों का एक सेट दे रहा है| प्रतिभागियों की सुविधा के लिए इस सेट में प्रश्नों के साथ-साथ उनके उत्तर भी दिए गए हैं| ये प्रश्न IAS/PCS/SSC/Banking और अन्य परीक्षाओं के साथ-साथ सामान्य जानकारी के लिए बहुत ही उपयोगी हैं|
1. “मक्खलि गोशाल” निम्नलिखित में से किस धर्म का प्रवर्तक था?
A. आजीवक धर्म
B. भागवत धर्म
C. बौद्ध धर्म
D. जैन धर्म
Ans. A
2. पशुपति अंकित हड़प्पाकालीन मुहरें प्राप्त हुई है-
A. आमरी से
B. हड़प्पा से
C. कोटदीजी से
D. मोहनजोदड़ो से
Ans. D
3. वर द्वारा स्वंय कन्या के पिता से कन्या माँगकर विवाह करने की प्रक्रिया को किस प्रकार का विवाह कहा जाता था?
A. ब्रह्म
B. प्रजापति
C. आर्ष
D. दैव
Ans. B
4. अशोक के शिलालेख को सर्वप्रथम किसने पढ़ा था?
A. जेम्स कनिघम को
B. जॉन मार्शल को
C. जेम्स प्रिंसेप को
D. विलियम जोन्स को
Ans. C
5. निम्नलिखित में से किस अभिलेख में जैनमूर्ति पूजा का प्राचीनतम प्रमाण मिलता है?
A. हाथीगुम्फा अभिलेख में
B. जुनार अभिलेख में
C. भरहुत अभिलेख में
D. अयोध्या अभिलेख में
Ans. A
6. चतुर्भुजी विष्णु अंकित सिक्के जारी किए गए थे-
A. डिमेट्रियस द्वारा
B. मिनाण्डर द्वारा
C. कडफिसस द्वितीय द्वारा
D. हुविष्क द्वारा
Ans. D
7. राज्याभिषेक परम्परा की शुरूआत हुई थी-
A. ऋग्वैदिक काल में
B. उत्तरवैदिक काल में
C. महाभारत काल में
D. सूत्रकाल में
Ans. B
8. सर्वाधिक स्वर्ण सिक्कों का प्रचलन किया गया था-
A. सातवाहनों द्वारा
B. चोलों द्वारा
C. कुषाणों द्वारा
D. गुप्तों द्वारा
Ans. C
9. “योगसूत्र” नामक प्रसिद्ध ग्रन्थ के लेखक हैं-
A. पतंजलि
B. विश्वामित्र
C. वशिष्ठ
D. मनु
Ans. A
10. “रामायण” को सर्वप्रथम किस भाषा में लिखा गया था-
A. प्राकृत भाषा में
B. अवधी भाषा में
C. संस्कृत भाषा में
D. हिन्दी भाषा में
Ans. C
Comments
All Comments (0)
Join the conversation