कौन थे प्राचीनतम औजारों के निर्माता?
30 लाख वर्ष पूर्व भी बनाए जाते थे औजार:
काफी लंबे अर्से से वैज्ञानिक समुदाय में यह मान्यता रही है कि सर्वप्रथम औजारों के निर्माता आधुनिक मानव अर्थात होमो सेपियंस थे। लेकिन हाल में कुछ ऐसी जीवाश्म अस्थियां मिली हैं जिन पर पत्थर के औजारों द्वारा हत्या किये जाने के स्पष्ट प्रमाण मिले हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि सर्वप्र्रथम औजारों का निर्माण होमो सेपियंस द्वारा न होकर लगभग दस लाख वर्ष पूर्व किया गया था। ये अस्थियां इथियोपिया में डिकिका नामक स्थान के एक क्षेत्र में पाई गई हैं।
वैज्ञानिकों का ऐसा अनुमान है कि ये औजार अपेक्षाकृत पुराने ऑस्ट्रेलोपिथकस और विशेष रूप से ए. आफरेंसिस प्रजाति के थे, क्योंकि अफ्रीका के उस भाग में उस काल में अन्य कोई होमिनिन यानि मानव सम प्राणी नहीं निवास करता था।
अभी तक यह माना जाता रहा है कि होमो हैबिलिस ने सबसे पहले पत्थर के औजार का उपयोग किया था, जो इस धरती पर 23 से 14 लाख वर्ष पूर्व निवास करते थे। पत्थर के औजारों से जुड़े होने की वजह से ही इस प्रजाति को एच. हेबिलिस नाम दिया गया था।
इस खोज से वैज्ञानिक चमत्कृत हैं कि 30 लाख वर्ष पूर्व भी मानव पूर्वज औजारों का उपयोग करते थे। प्रारंभिक काल में होमिनिन औजारों का अत्यंत कम उपयोग करता था, जिसकी वजह से उस काल के ज्यादा औजार आज पाये नहीं जाते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation