जानें काले धन/गुप्त धन पर टैक्स की गणना किस प्रकार होगी?

भारतीय अर्थव्यवस्था में काले धन के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए प्रधानमंत्री ने Rs. 500 और 1000 के नोटों को चलन से बाहर कर दिया है | इस कदम से देश के बड़े के बड़े उद्योगपतियों, नेताओं, अधिकारियों, सटोरियों आदि के द्वारा अवैध तरीके से कमाया गया धन समाप्त हो जायेगा | साथ ही सरकार ने काला धन उजागर करने वालों पर 200% की दर से पेनाल्टी लगाने का निर्णय लिया है |

Nov 12, 2016, 13:07 IST

8 नवम्बर 2016 को जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी ने यह घोषणा की कि अर्थव्यवस्था में काले धन के प्रवाह को रोकने के लिए सरकार Rs. 500 और 1000 के नोटों को चलन से बाहर कर रही है, पूरे देश में एक सनसनी सी दौड़ गयी | लोगों ने इस संकट से बचने के लिए नये नये पैंतरे अपनाने शुरू कर दिये, किसी ने इलेक्ट्रनिक सामानों की खरीदारी शुरू कर दी तो किसी ने महंगे हवाई टिकट, रेल टिकट खरीद कर कैंसिल करने शुरू कर दिए ताकि वहां से नये नोट प्राप्त किये जा सकें और अपने नुकसान को घटाया/बचाया जा सके |

राजस्व सचिव, हसमुख अधिया ने ट्वीटर पर यह जानकारी दी:

उन्होंने कहा,‘ 10 नवंबर से 30 दिसंबर 2016 की अवधि में हर बैंक खाते में 2.5 लाख रुपये की सीमा से अधिक की सभी नकदी जमाओं की रपट हमें मिलेगी|’ अधिया ने कहा,‘आयकर विभाग इन जमाओं का मिलान जमाकर्ता के आयकर रिटर्न से करें| उचित कार्रवाई की जा सकती है|’ खाताधारक द्वारा घोषित आय और जमाओं में किसी तरह की विसंगति को कर-चोरी का मामला माना जाएगा|

इसलिए हमने इस लेख में इस बात की चर्चा की है कि 2.5 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपये तक बैंक में जमा करने पर कितना रूपया पेनाल्टी के रूप में जमा करना होगा |

image source:Business Standard

केस 1. यदि कोई व्यक्ति 2 लाख रुपये से 2.5 लाख तक बैंक में जमा करता है :

कितना टैक्स देना होगा: शून्य, ( क्योंकि Rs.2.5 लाख तक की राशि तक जमा करने के लिए आपको कोई टैक्स नही देना होगा) |

केस 2.  Rs.5 लाख तक बैंक में जमा करने पर:

a. Rs. 2.5 लाख पर 10% का टैक्स लगेगा =Rs. 25,000

b. कुल कर = Rs.25,000

c. टैक्स पर 200% की पेनाल्टी = Rs.50,000

कुल सरकार को मिलने वाला कर  (b+c)   = Rs.75,000

जानें क्यों नये 500/2000 के नोटों को नकली नही बनाया जा सकता: विशेषताएं

केस 3. Rs.10 लाख तक बैंक में जमा करने पर:

a. शुरूआती Rs. 2.5 लाख पर टैक्स नही लगेगा क्योंकि यह माफ़ है

b. दूसरे Rs.2.5 लाख पर 10% का टैक्स = Rs.25000

c . Rs.5 लाख पर 20% का टैक्स = Rs.1,00,000

d. कुल टैक्स की राशि (b + c) = Rs.1,25,000

e. कुल टैक्स पर 200% की पेनाल्टी = Rs.2,50,000

सरकार को मिलने वाला कुल टैक्स (d + e) = Rs.3,75,000

केस 4. 20 लाख तक बैंक में जमा करने पर:

a. पहले Rs.2.5 लाख पर टैक्स नही लगेगा क्योंकि यह माफ़ है |

b. दूसरे Rs.2.5 लाख पर 10% का टैक्स = Rs.25000

c . Rs. 5 लाख पर 20% का टैक्स        = Rs.100000

d. Rs.10 लाख पर 30% का टैक्स        = Rs.300000

e. कुल टैक्स की राशि  (b+c+d)        = Rs.4,25,000

f. कुल टैक्स पर 200% की पेनाल्टी      = Rs.8,50,000

सरकार को मिलने वाला कुल कर(e + f)   = Rs.12,75,000

500 रूपये और 1000 रूपये के नोट प्रतिबंधित: क्या ऐसा भारतीय इतिहास में पहली बार हुआ है?

केस 5. 30 लाख तक बैंक में जमा करने पर:

a. पहले 2.5 लाख पर टैक्स नही लगेगा क्योंकि यह माफ़ है |

b. Rs.2.5 लाख पर 10% का टैक्स = Rs.25,000

c . Rs.5 लाख पर 20% का टैक्स   = Rs.1,00,000

d. Rs.20 लाख पर 30% का टैक्स  = Rs.6,00,000

e. कुल कर की राशि  (b+c+d)   = Rs.7,25,000

f. कुल कर पर 200% की पेनाल्टी= Rs.14,50,000

सरकार को मिलने वाला कुल कर(e + f) = Rs.21,75,000

केस 6. Rs.40 लाख तक बैंक में जमा करने पर:

a. पहले 2.5 लाख पर टैक्स नही लगेगा क्योंकि यह माफ़ है

b. Rs.2.5 लाख पर 10% का टैक्स = Rs.25000

c . Rs.5 लाख पर 20% का टैक्स  = Rs.100000

d. Rs.30 लाख पर 30% का टैक्स  = Rs.9,00,000

e. कुल कर की राशि  (b+c+d)   = Rs.10,25,000

f. कुल कर पर 200% की पेनाल्टी= Rs.20,50,000

सरकार को मिलने वाला कुल कर(e + f) = Rs.30,75,000

 केस 7.  Rs.50 लाख तक बैंक में जमा करने पर:

a. पहले 2.5 लाख पर टैक्स नही लगेगा क्योंकि यह माफ़ है

b. Rs.2.5 लाख पर 10% का टैक्स = Rs.25000

c . Rs.5 लाख पर 20% का टैक्स  = Rs.100000

d. Rs.40 लाख पर 30% का टैक्स  = Rs.12,00,000

e. कुल कर की राशि  (b+c+d)   = Rs.13,25,000

f. कुल कर पर 200% की पेनाल्टी= Rs.26,50,000

सरकार को मिलने वाला कुल कर(e + f) = Rs.39,75,000

केस 8. Rs.100 लाख तक बैंक में जमा करने पर:

a. पहले Rs.2.5 लाख पर टैक्स नही लगेगा क्योंकि यह माफ़ है

b. Rs.2.5 लाख पर 10% का टैक्स = Rs.25000

c . Rs.5 लाख पर 20% का टैक्स  = Rs.100000

d. Rs.90 लाख पर 30% का टैक्स  = Rs.27,00,000

e. कुल कर की राशि  (b+c+d)   = Rs.28,25,000

f. कुल कर पर 200% की पेनाल्टी= Rs.56,50,000

सरकार को मिलने वाला कुल कर (e + f) = Rs.84,75,000

नोट: ऊपर की गयी सभी गणनाएं सरकार के उस कथन पर आधारित हैं जिसमे यह कहा गया है कि काले धन पर 200% की दर से पेनाल्टी लगायी जायेगी |

जानें 500/1000 के नोट बंद होने पर आम जनता को होने वाले सीधे फायदे और नुकसान

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News