हरियाणा दिवस 2016|हरियाणा स्वर्ण उत्सव - तथ्यों का विश्लेषण

Nov 4, 2016, 16:38 IST

हरियाणा भारत के उत्तरी भाग में स्थित है |1 नवंबर, 1966 को इसे भाषाई आधार पर पूर्वी पंजाब से अलग करके स्वतंत्र राज्य का दर्जा दिया गया था| 1 नवंबर, 2016 को हरियाणा की 50वीं स्थापना दिवस मनाई गई थी| इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा गुरूग्राम में दिन-भर कार्यक्रमों का आयोगन किया गया था जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भाग लिया था| इस समारोह की कुछ झलकियां एवं हरियाणा से संबंधित कुछ तथ्यों का विवरण इस लेख में दिया गया है|

हरियाणा भारत के उत्तरी भाग में स्थित है जो भारत के 29 राज्यों में से एक है| 1 नवंबर, 1966 को इसे भाषाई आधार पर पूर्वी पंजाब से अलग करके स्वतंत्र राज्य का दर्जा दिया गया था| इसकी राजधानी चण्डीगढ़ है और फरीदाबाद राज्य का सबसे अधिक आबादी वाला शहर है| 1 नवंबर, 2016 को हरियाणा की 50वीं स्थापना दिवस मनाई गई थी| इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा गुरूग्राम में सार्वजानिक छुट्टी की घोषणा की गई थी और दिन-भर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भाग लिया था| हम सब जानते हैं कि यह क्षेत्र दक्षिण एशिया में आर्थिक रूप से सबसे अधिक विकसित क्षेत्रों में से एक है और हमारे प्रधानमंत्री के अनुसार यह भूमि किसानो और वीरों की भूमि है क्योंकि यहाँ के लोगों का मुख्य कार्य खेती करना है और हरियाणा के लगभग हर घर से एक व्यक्ति फौज में कार्य कर रहे हैं|

हरियाणा दिवस समारोह से संबंधित तथ्यों पर एक नजर

- हरियाणा स्वर्ण जयंती उत्सव एक सांस्कृतिक कार्यक्रम था जिसमें न केवल राज्य की समृद्ध कला और संस्कृति, गौरवशाली इतिहास और विरासत का प्रदर्शन किया गया बल्कि देश के लिए हरियाणा के उल्लेखनीय योगदान का भी प्रदर्शन किया गया|

- इस त्योहार के दौरान चण्डीगढ़ से पंचकूला शहर तक साईकिल रैली और साईकिल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| इस साईकिल दौड़ प्रतियोगिता में विभिन्न साइकिल सवारों एवं आम जनता ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सड़क के दोनों ओर जयकार एवं आनन्द का माहौल था|

- हरियाणा दिवस के अवसर पर विभिन्न पर्यटन परिसरों में खाद्य महोत्सव (food festival) के अंतर्गत “पकवान प्रतियोगिता” का भी आयोजन किया गया था| इसके अलावा रक्तदान शिविर और मनोरंजन के कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया था|

- इस अवसर पर राज्य के सभी सरकारी परिसरों और इमारतों को जगमाते रोशनी से सजाया गया था जो बहुत ही सुंदर दृश्य प्रस्तुत कर रहे थे| इसके अलावा शाम में सभी परिसरों में हरियाणवी संगीत समारोह का आयोजन किया गया था जिसने इस समारोह में चार चाँद लगा दिए|

- इससे पहले 31 अक्टूबर, 2016 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य के बेरोजगार स्नातकोत्तरों (post graduates) के लिए एक विशेष रोजगार योजना की शुरूआत की थी| इस योजना को  सक्षम हरियाणानाम दिया गया है जिसका लक्ष्य बेरोजगार युवकों को एक महीने में कम-से-कम 100 घंटे काम उपलब्ध करवाना है एवं इस कार्य के लिए उन्हें एक निश्चित पारिश्रमिक के रूप में 9000 रूपये का भुगतान किया जाएगा| लेकिन इस योजना का लाभ उठाने के लिए बेरोजगार स्नातकोत्तरों को वेबसाइट के माध्यम से रजिस्टर करना होगा| इसके अलावा राज्य सरकार का लक्ष्य इस योजना का विस्तार कर 30,000 युवाओं को लाभान्वित करना है|

- एनएच-8 पर यातायात की भीड़ की वजह से हरियाणा सरकार 18 किलोमीटर लम्बे द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka expressway) का विस्तार कर इसे 16 लेन का बनाएगी|

- इसके अलावा 10,000 करोड़ रुपये की तीन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है| इन परियोजनाओं में हुड्डा सिटी सेंटर से गुरुग्राम-अलवर रोड पर स्थित सुभाष चौक तक दिल्ली मेट्रो का विस्तार, मानेसर और धौला कुआँ के बीच मेट्रिनो पॉड टैक्सी परियोजना की शुरूआत और द्वारका एक्सप्रेसवे का विस्तार शामिल है|

हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी के अनुसार, हरियाणा स्वर्ण जयंती समारोह उद्योगपतियों, किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों और हरियाणा के लोगों की सफलता की यात्रा का उत्सव है, जिन्होंने राज्य के विकास में अपना अहम योगदान दिया है| विकास के विभिन्न क्षेत्रों में राज्य की प्रगति सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। हरियाणा की बेटियों की भी उपलब्धियां अनुकरणीय है| साथ ही इस राज्य ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को भी संरक्षित रखा है। मुझे गर्व है कि हरियाणा आज देश के अग्रणी राज्यों में से एक है|”

जानिए कैसे रखे गये भारत के सभी 29 राज्यों के नाम

हरियाणा से संबंधित कुछ तथ्य

- 1 नवंबर, 1966 को इसे भाषाई आधार पर पूर्वी पंजाब से अलग करके स्वतंत्र राज्य का दर्जा दिया गया था | क्षेत्रफल की दृष्टि से भारतीय राज्यों में इसका स्थान 21वां है| भागवत दयाल शर्मा” हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री थे| 2011 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या की दृष्टि से यह भारत का 18वां सबसे बड़ा राज्य है| इसकी राजधानी चण्डीगढ़ है और फरीदाबाद राज्य का सबसे अधिक आबादी वाला शहर है|

Source:www.topnews.in.com

- इसके उत्तर में पंजाब और हिमाचल प्रदेश और दक्षिण तथा पश्चिम में राजस्थान स्थित है| इसके पूरब में यमुना नदी और उत्तर प्रदेश स्थित है| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली हरियाणा से तीन ओर से घिरी हुई है और फलस्वरूप हरियाणा के दक्षिणी क्षेत्र का अधिकांश भाग राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल है|

- प्रशासनिक उद्देश्य से हरियाणा राज्य को चार भागों में बांटा गया है: अंबाला, रोहतक, गुड़गांव और हिसार| इस राज्य में 21 जिले, 62 उप-प्रभाग, 83 तहसील, 47 उप-तहसील और 126 ब्लॉक हैं| इसके अलावा राज्य में कुल 154 छोटे-बड़े शहर और 6841 गाँव हैं|

- हरियाणा के पंचकुला जिले को डिजिटल भारत अभियान के तहत राज्य भर में सर्वश्रेष्ठ जिले के रूप में 28 दिसंबर 2016 को सम्मानित किया गया था|

- वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार हरियाणा में साक्षरता दर 76.64% है, जिसमें पुरुष साक्षरता दर 85.38%  और महिला साक्षरता दर 66.57% है|

- 27 फरवरी 2016 को केन्द्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने घोषणा की है कि युवाओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण दिलाने के उद्देश्य से कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT)  और पंचकुला के सेक्टर 23 में स्थित एचएसआईआईडीसी (HSIIDC) आईटी पार्क में भारतीय सॉफ्टवेयर टेक्क्नॉलोजी पार्क (STPI) की स्थापना की जायेगी|

- हरियाणा की कुल प्रजनन दर 2.3 है। जबकि शिशु मृत्यु दर 2011 में 41, 2012 में 42, 2013 में 41 थी  और मातृत्व मृत्यु दर 2010-2012 में 146 और 2011-2013 में 127 थी|

- परंपरागत हरियाणवी हरियाणा की प्रमुख मातृभाषा है और हिन्दी दूसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है| लेकिन हरियाणवी भाषा को कोई आधिकारिक दर्जा प्राप्त नहीं है, यह हिंदी की उप-भाषा (बोली) है, इसी कारण से हिन्दी हरियाणा की आधिकारिक भाषा है और पंजाबी दूसरी आधिकारिक भाषा है।

क्या आप जानते हैं कि पंजाब के बाद हरियाणा भारत में दूसरा सबसे अधिक पंजाबी भाषी आबादी वाला राज्य है?

- खेल के क्षेत्र में हरियाणा ने हमें कई अच्छे खिलाड़ी दिए हैं जिनमें “सुशील कुमार”, “योगेश्वर दत्त”, “साक्षी मलिक”, “गीता फोगट” और बबीता कुमारी जैसे पहलवान, “विजेंदर सिंह”, “जितेन्दर कुमार”, “अखिल कुमार” और “विकास कृष्ण” जैसे मुक्केबाज एवं 1983 क्रिकेट विश्वकप विजेता टीम के कप्तान “कपिलदेव” प्रमुख हैं|

- राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए एवं 26 ओलंपिक खेलों को सहयोग करने हेतु हरियाणा के मुख्यमंत्री ने 12 जनवरी 2015 को "हरियाणा खेल और शारीरिक स्वास्थ्य नीति" की घोषणा की थी|

- हरियाणा का सबसे प्रमुख और सबसे लोकप्रिय मेला सूरजकुण्ड शिल्प मेला (फरवरी) है। कुछ अन्य महत्वपूर्ण मेला और त्यौहार लोहड़ी (13 जनवरी), बैसाखी (13 अप्रैल),  तीज, सांझी (अक्टूबर), कुरुक्षेत्र महोत्सव हरियाणा में (मई-जून), कुरुक्षेत्र महोत्सव कुरुक्षेत्र में (नवंबर-दिसंबर) और आम महोत्सव (मई-जून) आदि है|

हरियाणा के प्रतीक चिन्ह

भाषा

हरियाणवी

पशु

काला हिरण

पक्षी

काला तीतर

फूल

कमल

वृक्ष

पीपल

Shikha Goyal is a journalist and a content writer with 9+ years of experience. She is a Science Graduate with Post Graduate degrees in Mathematics and Mass Communication & Journalism. She has previously taught in an IAS coaching institute and was also an editor in the publishing industry. At jagranjosh.com, she creates digital content on General Knowledge. She can be reached at shikha.goyal@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News