NHM UP Bharti 2022: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम यूपी) ने एएनएम, स्टाफ नर्स, लैब तकनीशियन और फार्मासिस्ट-एलोपैथिक के 17 हजार से अधिक पदों पर रिक्तियों को भरने का फैसला किया है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे एनएचएम यूपी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं. एनएचएम यूपी एप्लीकेशन लिंक 27 नवंबर से 12 दिसंबर 2022 तक upnrhm.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे पात्रता मानदंड को पूरा करते हों।
रिक्तियां एनयूएचएम, डीएचएस, मातृ स्वास्थ्य, सामुदायिक प्रक्रिया, आरबीएसके, बाल स्वास्थ्य, पीएम-एबीएचआईएम, 15वें वित्त आयोग, राष्ट्रीय कार्यक्रम, एनसीडी, ब्लड बैंक और प्रशिक्षण के तहत भरी जाएंगी। उम्मीदवार नीचे अधिक विवरण देख सकते हैं:
NHM UP Bharti 2022 महत्वपूर्ण तारीखें :
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख - 27 नवम्बर 2022
आवेदन की अंतिम तिथि - 12 दिसम्बर 2022
अधिसूचना देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
NHM UP Bharti 2022 पदों का विवरण :
प्रोग्राम | पद | संख्या |
NUHM | स्टाफ नर्स | 684 |
लैब असिस्टेंट | 282 | |
फार्मासिस्ट-एलोपैथिक | 209 | |
एएनएम |
807 |
|
DHS | स्टाफ नर्स | 913 |
स्टाफ नर्स HDU | 376 | |
फार्मासिस्ट-एलोपैथिक | 46 | |
स्टाफ नर्स ट्रामा सेंटर |
52 |
|
लैब टेक्निशियन | 20 | |
स्टाफ नर्स | 226 | |
मटेरियल हेल्थ | स्टाफ नर्स | 185 |
एएनएम | 3634 | |
लैब टेक्निशियन | 96 | |
कम्युनिटी प्रोसेस | स्टाफ नर्स | 1734 |
लैब टेक्निशियन | 1109 | |
RBSK | स्टाफ नर्स | 17 |
लैब टेक्निशियन | 5 | |
फार्मासिस्ट एलोपैथिक | 186 | |
ए एन एम | 401 | |
चाइल्ड हेल्थ | स्टाफ नर्स | 1847 |
PM ABHIM | लैब टेक्निशियन | 274 |
15 वां वित्त आयोग | लैब टेक्निशियन | 1305 |
स्टाफ नर्स UHWC | 847 | |
ए एन एम UHWC | 847 | |
नेशनल प्रोग्राम | लैब तकनीशियन + सीबीएनएएटी एलटी-एनटीईपी | 10 |
फार्मासिस्ट- एलोपैथिक एनवीएचसीपी | 4 | |
लैब टेक्निशियन- एनवीएचसीपी | 4 | |
NCD | स्टाफ नर्स-एनपीएचसीई | 295 |
स्टाफ नर्स-एनपीपीसी | 48 | |
स्टाफ नर्स-एनपीसीडीसीएस | 290 | |
ब्लड बैंक | लैब टेक्निशियन | 65 |
स्टाफ नर्स | 28 | |
ट्रेनिग | लैब टेक्निशियन | 11 |
कुल पद | 17291 |
NHM UP Bharti 2022 शैक्षिक योग्यता :
स्टाफ नर्स - जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी में डिप्लोमा या किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से नर्सिंग काउंसिल ऑफ स्टेट/भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त नर्स और मिडवाइव्स काउंसिल से रजिस्ट्रेशन.
एएनएम- राज्य की नर्सिंग काउंसिल द्वारा अनुमोदित किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा सहायक नर्सिंग और मिडवाइफ में प्रमाणित डिप्लोमा/यूपी नर्सेस एंड मिडवाइव्स काउंसिल से भारत सरकार का पंजीकरण.
फार्मासिस्ट एलोपैथिक - फार्मेसी में डिप्लोमा / फार्मेसी में डिग्री के साथ इंटरमीडिएट. उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल से पंजीकरण,
लैब टेक्नीशियन - मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा के साथ साइंस में मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी (MLT) या इंटरमीडिएट (10+2) में डिग्री
NHM UP Bharti 2022 आवेदन प्रक्रिया :
स्टेप-1 : पर्सनल डिटेल्स और कांटेक्ट डिटेल्स के माध्यम से लॉग इन करें, लॉगिन आईडी और पासवर्ड केवल पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर एसएमएस और पंजीकृत ई-मेल आईडी पर ई-मेल के माध्यम से भेजा जाएगा।
स्टेप-2: रजिस्ट्रेशन के बाद, आपको आवेदन पत्र में लॉग इन करना होगा। अब, पात्रता विवरण, व्यक्तिगत विवरण और योग्यता विवरण भरें। साथ ही, प्रासंगिक दस्तावेज अपलोड करें और ऑनलाइन फॉर्म जमा करें।
स्टेप-3: आपको सलाह दी जाती है कि रोजगार पोस्टिंग के लिए जिले की प्राथमिकताएं भरें और सबमिट करें। मेरिट के क्रम में जिलों का आवंटन किया जाएगा।