Bihar Board Exam Date 2026: बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं की डेटशीट जल्द होगी जार, जाने लेटेस्ट अपडेट

Last Updated: Nov 17, 2025, 12:31 IST

BSEB जल्द ही, 10वीं और 12वीं की Bihar Board Date Sheet 2026 जारी की जा सकती है। छात्रों के प्रैक्टिकल एग्जाम जनवरी में करवाए जाएंगे। साथ ही, थ्योरी एग्जाम का आयोजन फरवरी 2026 में करवाया जायेगा।


Bihar Board 10th 12th time table 2026
Bihar Board 10th 12th time table 2026

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) लाखों छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म करने वाला है। मैट्रिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) बोर्ड एग्जाम 2026 की डेटशीट जल्द ही जारी करने की उम्मीद है। पिछले साल को देखते हुए, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि बोर्ड फरवरी 2026 में एग्जाम शुरू कर देगा। डेटशीट की अपडेट के लिए छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या secondary.biharboardonline.com पर चेक करते रहें। 

Expected Date Sheet Release: BSEB कब जारी कर सकता है डेट शीट? 

बिहार बोर्ड अपनी बोर्ड एग्जाम का शेड्यूल मुख्य एग्जाम से लगभग दो महीने पहले जारी कर देता है। पिछले कुछ सालों के पैटर्न के अनुसार, छात्र नवंबर 2025 के अंत या दिसंबर 2025 के पहले विक में डेटशीट आने की उम्मीद कर सकते हैं।

इवेंट  अनुमान का समय 
डेटशीट जारी होने की डेट  नवंबर/दिसंबर 2025
इंटर प्रैक्टिकल एग्जाम  जनवरी 2026
12वीं (इंटरमीडिएट) की थ्योरी एग्जाम  फरवरी 2026 (पहले/दूसरे सप्ताह से)
10वीं (मैट्रिक) की थ्योरी परीक्षा फरवरी 2026 (तीसरे सप्ताह से)
एडमिट कार्ड जारी होने की डेट  जनवरी 2026

एग्जाम की अनुमानित डेट्स और टाइम 

पिछले साल के शेड्यूल के अनुसार, 2026 के बोर्ड एग्जाम भी फरवरी के महीने में आयोजित हो सकते है। इंटरमीडिएट (12वीं) के एग्जाम मैट्रिक (10वीं) के एग्जाम से पहले शुरू हो सकते हैं। बोर्ड हर बार की तरह ये एग्जाम भी दो शिफ्ट में करवा सकते हैं। छात्र सभी अपडेट जानने के लिए नीचे दी गई टेबल पर नजर जरूर डालें। 

12वीं (इंटरमीडिएट) एग्जाम का अनुमान 2026 शेड्यूल 

शुरू होने की संभावित डेट: 1 फरवरी 2026 के आस-पास।

समाप्त होने की संभावित डेट: फरवरी 2026 के मध्य तक।

पहली शिफ्ट (Morning Shift): सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक।

दूसरी शिफ्ट (Evening Shift): दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक।

10वीं (मैट्रिक) एग्जाम का अनुमान 2026 शेड्यूल 

शुरू होने की संभावित डेट: 17 फरवरी 2026 के आस-पास।

समाप्त होने की संभावित डेट: फरवरी 2026 के अंतिम सप्ताह तक। 

पहली शिफ्ट (Morning Shift): सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक।

दूसरी शिफ्ट (Evening Shift): दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक।

डेट शीट कैसे डाउनलोड करें? 

बिहार बोर्ड दोनों ही कक्षाओं की डेट शीट PDF फॉर्मेट में अपनी ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर जारी की करेगी। डेटशीट को डाउनलोड करने के लिए सभी छात्र हमारे बताए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. PDF फॉर्मेट में डेट शीट को डाउनलोड करने के लिए छात्र सबसे पहले, बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
  2. होमपेज पर, 'Latest Updates' या 'Circulars' सेक्शन को देखें। फिर, उसे क्लिक करें।
  3. "BSEB Matric/Intermediate Exam 2026 Time Table PDF" से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  4. PDF फॉर्मेट में डेटशीट आपकी स्किन पर खुल जाएगी।
  5. फिर, इसे डाउनलोड कर लें। 
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 17, 2025, 12:31 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News