WB HS Semester 3 Result 2025 कल होगा जारी, result.wb.gov.in पर मार्कशीट करें डाउनलोड

Akshara Verma
Last Updated: Oct 30, 2025, 14:02 IST

पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद कल, 31 अक्टूबर 2025 को WB HS सेमेस्टर 3 रिजल्ट 2026 जारी करेगा। रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। आधिकारिक वेबसाइट और लॉगिन जानकारी यहां देखें।


WB HS Semester 3 Result 2026 on October 31
WB HS Semester 3 Result 2026 on October 31

WB HS Semester 3 Result 2025: पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद कल, 31 अक्टूबर 2025 को WB HS सेमेस्टर 3 रिजल्ट 2025 की घोषणा करेगा। जिन छात्रों ने सेमेस्टर 3 की परीक्षाएं दी हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से रिजल्ट देख सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। रिपोर्टों के अनुसार, WB HS सेमेस्टर 3 रिजल्ट की घोषणा कल दोपहर 12:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी।

जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, प्रेस कॉन्फ्रेंस विद्यासागर भवन, साल्टलेक, कोलकाता-700091 में आयोजित की जाएगी। उसी दिन दोपहर 2:00 बजे से नीचे दी गई वेबसाइटों (URL)/मोबाइल ऐप से रिजल्ट देखे और डाउनलोड किए जा सकते हैं।

रिजल्ट देखने के लिए, कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर और रेजिग्नेशन नंबर का उपयोग करके लॉगिन कर सकते हैं। स्कूलों को भी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके wbchseapp.wb.gov.in/portal/sec_users/login पर लॉगिन करना होगा।

WB HS सेमेस्टर 3 रिजल्ट 2025 देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखे

पश्चिम बंगाल HS सेमेस्टर 3 रिजल्ट 2025 की घोषणा कल दोपहर 12:30 बजे की जाएगी। कैंडिडेट रिजल्ट पोर्टल - result.wb.gov.in पर लॉगिन करके रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट देखने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर दोपहर 2 बजे तक सक्रिय हो जाएगा।

WB HS Semester 3 Result 2025 - लॉगिन क्रेडेंशियल

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सेमेस्टर 3 के रिजल्ट घोषित होने के बाद, कैंडिडेट दोपहर 2 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट को निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी होगी:

*   रोल नंबर

*   रेजिग्नेशन नंबर

WB HS सेमेस्टर 3 रिजल्ट 2025 कैसे देखें

पश्चिम बंगाल HS सेमेस्टर 3 रिजल्ट 2025 की घोषणा कल की जाएगी। रिजल्ट देखने और मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें:

स्टेप 1: आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर जाएं

स्टेप 2: HS सेमेस्टर 3 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें

स्टेप 3: रोल नंबर और रेजिग्नेशन नंबर दर्ज करें

स्टेप 4: HS सेमेस्टर 3 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा

स्टेप 5: इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें


Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 30, 2025, 14:00 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News