AAI Recruitment 2023 Notification: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने जूनियर असिस्टेंट, सीनियर असिस्टेंट और जूनियर एग्जीक्यूटिव और अन्य सहित 342 विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। एएआई भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 342 खाली पदों को भरना है, जिनमें से 237 जूनियर एग्जीक्यूटिव (सामान्य कैडर), 66 जूनियर एग्जीक्यूटिव (वित्त), 19 जूनियर एग्जीक्यूटिव (कानून) और अन्य के लिए उपलब्ध हैं।
उम्मीदवार AAI भर्ती 2023 के लिए 4 सितंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त 2023 से आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी।
AAI Recruitment 2023 अधिसूचना हाइलाइट
उम्मीदवार AAI भर्ती 2023 के बारे के बारे में सभी जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
भर्ती संगठन का नाम | भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) |
पोस्ट का नाम | जूनियर असिस्टेंट, सीनियर असिस्टेंट सहित विभिन्न पद |
रिक्त पद की संख्या | 342 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 4 सितंबर 2023 |
आवेदन करने का तरीका | ऑनलाइन |
वर्ग | एएआई भर्ती 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | aai.aero |
AAI Recruitment Notification 2023 PDF |
AAI Recruitment 2023 की महत्वपूर्ण तिथियां
AAI भर्ती 2023 अधिसूचना के साथ आवेदन तिथियों की भी घोषणा कर दी गई है। उम्मीदवार नीचे दी टेबल में AAI भर्ती 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियां देख सकते हैं।
- आवेदन करने की तिथि: 5 अगस्त, 2023
- ऑनलाइन आवेदन की करने की अंतिम तिथि: 4 सितंबर, 2023
AAI Recruitment 2023 वैकेंसी डिटेल
- जूनियर असिस्टेंट (कार्यालय)-9
- सीनियर असिस्टेंट (अकाउंटिंग)-9
- जूनियर एग्जीक्यूटिव (कॉमन कैडर)-237
- जूनियर एग्जीक्यूटिव (वित्त)-66
- जूनियर एग्जीक्यूटिव (फायर सर्विसेज)-3
- जूनियर एग्जीक्यूटिव (लॉ)-18
आयु सीमा: जूनियर और सीनियर असिस्टेंट पद के लिए आयु 30 वर्ष और जूनियर एग्जीक्यूटिव के लिए 27 वर्ष निर्धारित है।
शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए।
वेतन: चयनित उम्मीदवारों को 31000 रुपये से 140000 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।
AAI Recruitment 2023 के लिए आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए जनरल,ओबीसी,ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये और एससी,एसटी,पीडब्ल्यूडी,महिला,एएआई अपरेंटिस के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में किया जाएगा।
AAI Recruitment 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार एएआई की आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
AAI Recruitment 2023 की चयन प्रक्रिया
AAI भर्ती 2023 के लिए चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों के आधार पर की जाएगी :
- लिखित परीक्षा
- कौशल परीक्षा
- दस्तावेज़ सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षण
Comments
All Comments (0)
Join the conversation