This is an archived article last updated on Sep 19, 2025. The information may be outdated.

AIIMS NORCET 9 Result 2025 OUT: एम्स नॉर्सेट-9 का परिणाम aiimsexams.ac.in पर घोषित, यहां देखें मेरिट लिस्ट, कट ऑफ PDF

Last Updated: Sep 19, 2025, 09:29 IST

AIIMS NORCET 9 Result 2025 OUT: आधिकारिक रूप से एम्स NORCET 9 प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 कट-ऑफ अंकों सहित aiimsexams.ac.in पर जारी कर दिया गया है। अब उम्मीदवार मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। फेज-2 परीक्षा के लिए 46 हजार अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है।

AIIMS NORCET 9 Result 2025 OUT
AIIMS NORCET 9 Result 2025 OUT

AIIMS NORCET 9 Result 2025 OUT: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET-9) का परिणाम 18 सितंबर 2025 को घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ अंक और मेरिट लिस्ट पीडीएफ भी जारी कर दी गई है।

aiimsexams.ac. in result 2025 OUT

एम्स द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, लगभग 46,000 उम्मीदवार NORCET-9 फेज-2 परीक्षा के लिए चयनित हुए हैं। चयनित अभ्यर्थियों की सूची मेरिट के आधार पर तैयार की गई है, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम के साथ ही कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ अंक भी जारी किए गए हैं। NORCET-9 प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब फेज-2 परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। 

विवरण

संख्या

कुल पंजीकृत उम्मीदवार

88,902

परीक्षा में शामिल हुए

82,660

सफल घोषित उम्मीदवार

46,014

फेज-2 के लिए चयनित

19,334

NORCET-9 Phase 1 Cut Off 2025

इस बार एम्स NORCET-9 परीक्षा में सामान्य वर्ग (Unreserved) के लिए सबसे ऊँची कट-ऑफ 90.71 पर्सेंटाइल रही, जबकि PwD श्रेणी के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति (ST) उम्मीदवारों के लिए सबसे न्यूनतम कट-ऑफ 36.09 पर्सेंटाइल दर्ज की गई। कट-ऑफ अंक विभिन्न श्रेणियों और PwD श्रेणी के हिसाब से अलग-अलग तय किए गए हैं। इसमें EWS वर्ग के लिए 65.61 पर्सेंटाइल (PwD: 49.11), OBC वर्ग के लिए 75.95 पर्सेंटाइल (PwD: 40.59), SC वर्ग के लिए 73.44 पर्सेंटाइल (PwD: 39.82) और ST वर्ग के लिए 66.32 पर्सेंटाइल (PwD: 36.09) निर्धारित किए गए हैं।  

कैटेगरी

कट-ऑफ पर्सेंटाइल

PwD कट-ऑफ %

अनारक्षित (UR)

90.71

46.33

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)

65.61

49.11

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

75.95

40.59

अनुसूचित जाति (SC)

73.44

39.82

अनुसूचित जनजाति (ST)

66.32

36.09

AIIMS NORCET 9 Prelims Result 2025 PDF Download Link

एम्स NORCET-9 स्टेज-1/प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। सुविधा के लिए यहां रिजल्ट लिंक भी साझा किया गया है। उम्मीदवार जारी की गई मेरिट लिस्ट पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजकर आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं और सीधे पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

NORCET 9 Prelims Result 2025 PDF

यहां क्लिक करें

NORCET 9 Result 2025 पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके आसानी से अपना रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर NORCET-9 Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।

  3. रिजल्ट पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसमें सभी चयनित उम्मीदवारों की सूची होगी।

  4. अपना रोल नंबर/नाम खोजने के लिए Ctrl + F का उपयोग करें।

  5. परिणाम पीडीएफ को डाउनलोड कर अपने डिवाइस में सेव कर लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Sep 19, 2025, 09:13 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News