This is an archived article last updated on Feb 5, 2025. The information may be outdated.

BSEB 12th Business Studies Exam Analysis 2025: प्रश्न पत्र का विश्लेषण, छात्रों की प्रतिक्रियाएँ और उत्तर कुंजी

Last Updated: Feb 5, 2025, 18:05 IST

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं व्यवसाय अध्ययन परीक्षा 2025 आज, 5 फरवरी को आयोजित की गई। इस लेख में हम परीक्षा विश्लेषण, छात्रों की प्रतिक्रियाएँ, शिक्षकों की राय और कठिनाई स्तर पर चर्चा करेंगे। साथ ही, डाउनलोड करें BSEB Class 12 Business Studies Question Paper 2025 और Answer Key PDF. 

BSEB 12th Business Studies Exam Analysis 2025
BSEB 12th Business Studies Exam Analysis 2025

BSEB Class 12 Business Studies Exam 2025: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा कक्षा 12 व्यवसाय अध्ययन (Business Studies) की परीक्षा आज, 5 फरवरी 2025 को द्वितीय पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र अब BSEB Class 12 Business Studies Exam Analysis 2025 की तलाश कर रहे हैं, जिससे उन्हें प्रश्न पत्र के कठिनाई स्तर, परीक्षा पैटर्न और संभावित उत्तरों की जानकारी मिल सके।

इस लेख में हम व्यवसाय अध्ययन परीक्षा 2025 का विस्तृत विश्लेषण साझा कर रहे हैं, जिसमें परीक्षा पैटर्न, छात्रों की प्रतिक्रियाएँ और विशेषज्ञों की समीक्षा शामिल है। साथ ही, हम BSEB Class 12 Business Studies Question Paper 2025 और BSEB Class 12 Business Studies Answer Key 2025 भी जल्द ही उपलब्ध कराएंगे।

BSEB Class 12 Business Studies Exam Analysis 2025: Highlights

परीक्षा का नाम

बिहार बोर्ड कक्षा 12 व्यवसाय अध्ययन परीक्षा 2025

परीक्षा तिथि

5 फरवरी 2025

परीक्षा का समय

दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक

परीक्षा बोर्ड

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB)

आधिकारिक वेबसाइट

biharboardonline.bihar.gov.in

कठिनाई स्तर

मध्यम से कठिन

Check BSEB Class 12 Exam Dates 2025

BSEB Class 12 Business Studies Exam Pattern 2025

परीक्षा 100 अंकों की थी, जिसमें दो खंड शामिल थे:

  • खंड-A: वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective) प्रश्न – 100 प्रश्न, प्रत्येक 1 अंक का। (किन्ही 50 के उत्तर देने थे)  
  • खंड-B: वर्णनात्मक (Descriptive) प्रश्न –
    • 30 लघु उत्तर प्रकार प्रश्न, प्रत्येक 2 अंक का। (किन्ही 15 के उत्तर देने थे)
    • 8 दीर्घ उत्तर प्रकार प्रश्न, प्रत्येक 5 अंक का। (किन्ही 4 के उत्तर देने थे)

छात्रों की प्रतिक्रिया

अधिकांश छात्रों के अनुसार, व्यवसाय अध्ययन (Business Studies) का प्रश्न पत्र संतुलित था। परीक्षा में सिलेबस आधारित प्रश्न पूछे गए, जिससे तैयारी करने वाले छात्रों को कोई विशेष कठिनाई नहीं हुई। हालांकि, कुछ छात्रों ने कहा कि कैस स्टडी (Case Study) आधारित प्रश्नों को हल करने में थोड़ा समय लगा, लेकिन वे समझने योग्य थे। कुल मिलाकर, छात्रों ने परीक्षा को मध्यम स्तर का बताया और कहा कि अच्छे अभ्यास से अच्छे अंक लाए जा सकते हैं।

विशेषज्ञों की समीक्षा

  • विशेषज्ञों के अनुसार, BSEB Class 12 Business Studies Question Paper 2025NCERT पैटर्न के अनुसार था और इसमें महत्वपूर्ण टॉपिक्स को शामिल किया गया था।
  • पेपर में व्यावहारिक परिदृश्य (Practical Scenarios)पर आधारित प्रश्न भी थे, जिससे छात्रों की अवधारणात्मक समझ परखने की कोशिश की गई।
  • समय प्रबंधन परीक्षा में एक महत्वपूर्ण कारक रहा, क्योंकि कुछ छात्रों को लंबे उत्तर वाले प्रश्नों के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाया।

Also Check| BSEB Class 12 Economics Answer Key 2025

BSEB Class 12 Business Studies Answer Key 2025

हमने BSEB Class 12 Business Studies Question Paper 2025 और उत्तर कुंजी (Answer Key) इस लेख में उपलब्ध करवा दी है। छात्र इसे डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।

डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

  • BSEB 12th Business Studies Question Paper 2025 PDF (To Be Available Soon)
  • BSEB 12th Business Studies Answer Key 2025 PDF (To Be Available Soon)
First Published: Feb 5, 2025, 17:47 IST

Get here latest School, CBSE and Govt Jobs notification and articles in English and Hindi for Sarkari Naukari, Sarkari Result and Exam Preparation. Empower your learning journey with Jagran Josh App - Your trusted guide for exams, career, and knowledge! Download Now

Trending

Latest Education News