Bihar Board JEE NEET फ्री कोचिंग 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 28 नवंबर, जानें एलिजिबिलिटी, फीस और 11वीं में मुफ्त एडमिशन की डिटेल्स

Last Updated: Nov 26, 2026, 16:45 IST

Bihar Board (BSEB) की फ्री JEE/NEET कोचिंग योजना के लिए 28 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने का मौका है, जिसमें साल 2027 के बोर्ड एग्जाम में शामिल होने वाले देश के किसी भी बोर्ड के छात्र अप्लाई कर सकते हैं। सेलेक्शन के बाद 11वीं में बिना-फी नामांकन और पटना आवासीय व 09 प्रमंडलों में गैर-आवासीय कोचिंग का लाभ coaching.biharboardonline.com पर रजिस्ट्रेशन करके उठाया जा सकता है।  

BSEB Free JEE NEET Coaching 2026
BSEB Free JEE NEET Coaching 2026

BSEB Free JEE NEET Coaching 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से इंजीनियरिंग (JEE) और मेडिकल (NEET) एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बिना फीस आवासीय कोचिंग और राज्य के 09 प्रमंडलों में बिना-फीस गैर-आवासीय कोचिंग में रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 28 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। 

एलिजिबल छात्रों के पास इस योजना में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए अब बेहद कम समय रह गया है, इसलिए सभी छात्र टाइम रहते ऑफिशियल पोर्टल के माध्यम से इस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरी कर सकते हैं। 

इस योजना की खासियत यह है कि इसमें देश के किसी भी बोर्ड के छात्र, जो साल 2027 बोर्ड एग्जाम में शामिल होंगे, वे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। साथ ही, सेलेक्शन के बाद छात्रों को ग्यारहवीं कक्षा में बोर्ड द्वारा फ्री रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

Bihar Board Free Coaching Last Date 28 November 2026

BSEB Free JEE NEET Coaching 2026: रजिस्ट्रेशन डेट, फीस और एलिजिबिलिटी की मुख्य डिटेल्स 

बिहार बोर्ड की इस फ्री कोचिंग योजना से जुड़ी इंपॉर्टेंट डिटेल्स के बारे में जानने के लिए नीचे देख सकते हैं। 

  • रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट: 28 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
  • कोचिंग के प्रकार: पटना में फ्री आवासीय कोचिंग और राज्य के 09 प्रमंडलों में फ्री गैर-आवासीय कोचिंग के माध्यम से JEE और NEET की तैयारी कराई जाएगी।
  • एलिजिबिलिटी: देश के किसी भी बोर्ड के छात्र, जो साल 2027 बोर्ड एग्जाम में शामिल होंगे, वे अपने नामांकन के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
  • ग्यारहवीं में बिना-फीस के नामांकन: सेलेक्टेड छात्रों का ग्यारहवीं कक्षा में बोर्ड द्वारा बिना-फीस के रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा।
  • रजिस्ट्रेशन फीस: पटना आवासीय कोचिंग के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 100 है, जबकि गैर-आवासीय कोचिंग के लिए रजिस्ट्रेशन फ्री की गई है।
  • ऑफिशियल वेबसाइट: coaching.biharboardonline.com/index

coaching.biharboardonline.com पर कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन?

एलिजिबल छात्र लास्ट डेट 28 नवंबर 2026 से पहले इन आसान स्टेप्स के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं:

  • ऑफिशियल वेबसाइट coaching.biharboardonline.com/index परव विजिट करें। 
  • पोर्टल पर JEE/NEET फ्री कोचिंग नामांकन से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी सुविधा के अनुसार आवासीय (पटना) या गैर-आवासीय (09 प्रमंडल) ऑप्शन को चुनें।
  • व्यक्तिगत डिटेल्स, शैक्षणिक डिटेल्स और बोर्ड से जुड़ी आवश्यक सूचनाएं सही-सही फिल करें।
  • आवासीय कोचिंग चुनने की स्थिति में निर्धारित 100 फीस का भुगतान करें (गैर-आवासीय विकल्प नि:शुल्क है) और फॉर्म सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज सुरक्षित रख लें।

यहां भी पढ़े: MP Board Exam 2026-27: एग्जाम नियमों में फिर बदलाव,10वीं-12वीं के 2 मार्क्स वाले क्वश्न में मिलेगा Internal Choice 

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 26, 2026, 16:45 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News