Bihar Board 12th Result 2025 Link: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। जिन छात्रों ने बिहार बोर्ड की परीक्षा दी थी, वे बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट व जागरण जोश की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
Check Bihar Board 12th Result 2025 - Declared
इसके लिए छात्रों को रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना है। बिहार बोर्ड में इस बार 86.56 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। इसमें साइंस में 89.50 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। वहीं, आर्ट्स में 82.75 फीसदी छात्र और कॉमर्स में 94.77 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। बोर्ड के मुताबिक, साइंस में प्रिया जयसवाल और कॉमर्स में रोशनी कुमारी ने टॉप किया है। वहीं, आर्ट्स में अंकिता कुमारी और शाकिब शाह ने टॉप किया है।
Bihar Board 12th Result 2025: आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
-बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट
biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना है।
-यहां पहुंचने पर होमपेज पर दिखने वाले “Bihar Board Result 2025” या “बिहार बोर्ड रिजल्ट” के लिंक पर क्लिक करना है।
-लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्रों को रोल कोड, रोल नंबर व अन्य जानकारी भरनी है।
-अंत में सबमिट पर क्लिक करें और स्क्रीन पर आपका रिजल्ट जारी हो जाएगा।
कीपैड मोबाइल से इस तरह चेक करें बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
यदि किसी छात्र के पास स्मार्ट फोन नहीं है, तो भी वह अपने कीपैड मोबाइल फोन से रिजल्ट चेक कर सकता है।
-छात्र मोबाइल में मैसेज बॉक्स खोलें।
-यहां नया मैसेज टाइप करें BIHAR12 रोल नंबर। मान लिजिए यदि आपका रोल नंबर 123456789 है, तो आपको कुछ इस प्रकार मैसेज टाइप करना है- BIHAR12 123456789.
-अब आपको इस मैसेज को 56263 पर भेजना है। कुछ देर में आपको रिजल्ट का मैसेज मिल जाएगा।
Digilocker से कैसे चेक कर सकते हैं बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट
आप अपना रिजल्ट Digilocker से भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाना है। वहीं, आप प्ले स्टोर से डिजीलॉकर एप को भी इंस्टॉल कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको पहला अपना अकाउंट बनाना होगा।
अब आपको बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड(BSEB) सर्च करना है। इसके बाद आपको 12वीं रिजल्ट का विकल्प चुनना है और अपनी सभी जरूरी जानकारी भरनी है।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025: 37 दिनों में घोषित हुआ परिणाम
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 12,80,211 छात्रों के लिए इंटरमीडिएट (कक्षा 12) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। खास बात यह है कि इस साल सिर्फ 37 दिनों में परिणाम जारी कर दिया गया, जिससे यह भारत में सबसे तेज़ घोषित होने वाले बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हो गया।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025: टॉपर्स के लिए पुरस्कार और सम्मान
बिहार सरकार टॉप 10 रैंक धारकों को सम्मानित करेगी और उन्हें विभिन्न प्रकार के पुरस्कार प्रदान करेगी।
टॉपर्स को मिलने वाले पुरस्कार:
-
नकद पुरस्कार और लैपटॉप – टॉप 10 रैंक धारकों को नकद राशि और लैपटॉप दिए जाएंगे।
-
छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) – मेधावी छात्रों को मेरिट-आधारित छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
-
उत्कृष्टता प्रमाणपत्र – सभी टॉपर्स को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से आधिकारिक प्रमाण पत्र मिलेगा।
बिहार बोर्ड 12वीं में किस स्ट्रीम में कितने छात्रों को मिला डिवीजन
स्ट्रीम | विभाजन | छात्रों की संख्या |
---|---|---|
कला (ARTS) | प्रथम श्रेणी | 1,56,937 |
द्वितीय श्रेणी | 2,66,300 | |
तृतीय श्रेणी | 82,647 | |
वाणिज्य (COMMERCE) | प्रथम श्रेणी | 22,379 |
द्वितीय श्रेणी | 9,191 | |
तृतीय श्रेणी | 1,429 | |
विज्ञान (SCIENCE) | प्रथम श्रेणी | 3,29,166 |
द्वितीय श्रेणी | 2,31,455 | |
तृतीय श्रेणी | 7,708 | |
व्यावसायिक (VOCATIONAL) | प्रथम श्रेणी | 53 |
A+/डिस्टिंक्शन | 8 | |
B+/द्वितीय श्रेणी | 53 | |
B/द्वितीय श्रेणी | 1 | |
B/तृतीय श्रेणी | 2 |
बिहार बोर्ड 12वीं में टॉप करने वाले छात्र
रैंक | नाम | अंक | प्रतिशत |
---|---|---|---|
1 | अंकिता कुमारी | 473 | 94.6% |
1 | शाकिब शाह | 473 | 94.6% |
2 | अनुष्का कुमारी | 471 | 94.2% |
3 | रोकैया फातिमा | 470 | 94% |
3 | आरती कुमारी | 470 | 94% |
3 | सानिया कुमारी | 470 | 94% |
4 | अंकित कुमार | 469 | 93.8% |
5 | अंशु रानी | 468 | 93.6% |
5 | चंद्रमणि लाल | 468 | 93.6% |
5 | ऋषु कुमार | 468 | 93.6% |
5 | संजना कुमारी | 468 | 93.6% |
5 | तनु कुमारी | 468 | 93.6% |
5 | अर्चना मिश्रा | 468 | 93.6% |
कंपार्टमेंट के लिए कब करना है आवेदन
बोर्ड की ओर से कंपार्टमेंट के लिए तिथि जारी कर दी गई है। यदि किसी छात्र की कंपार्टमेंट आई है, तो उसे 1 से 8 अप्रैल तक आवेदन करना है। वहीं, इसका रिजल्ट 31 मई तक जारी होगा।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025: इस साल पास प्रतिशत में गिरावट
बिहार बोर्ड (BSEB) इंटरमीडिएट कक्षा 12वीं के परिणाम 2025 में पास प्रतिशत में गिरावट दर्ज की गई है। इस साल पास प्रतिशत 0.65% कम हुआ है।
वर्ष | पास प्रतिशत |
---|---|
2025 | 86.56% |
2024 | 87.21% |
2023 | 83.73% |
2022 | 80.15% |
2021 | 78.04% |
2020 | 80.59% |
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025: किस श्रेणी में कितने छात्रों ने बनाई जगह
बिहार बोर्ड (BSEB) इंटरमीडिएट कक्षा 12वीं के परिणाम 2025 के अनुसार, पास प्रतिशत और श्रेणीवार आंकड़े निम्नलिखित हैं:
विवरण | संख्या |
---|---|
कुल पास प्रतिशत | 86.50% |
प्रथम श्रेणी | 5,08,540 |
द्वितीय श्रेणी | 5,07,002 |
तृतीय श्रेणी | 91,788 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation