Bihar Deled Result 2023: बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा के परिणाम किसी भी समय जारी होने वाले हैंI ये परिणाम ऑफिसियल वेबसाइट वेबसाइट पर जारी किये जायेंगेI उल्लेखनीय है कि 10 दिन पूर्व ही बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा था कि बिहार डीएलएड परीक्षा का परिणाम 12 अक्टूबर के पहले जारी किया जाएगाI अत: अगले 3 दिनों के अंदर ये परिणाम किसी भी समय जारी किया जा सकता हैI परिणाम बिहार बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगाI
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा हर वर्ष राज्य के विभिन्न शिक्षा संस्थानों संचालित होने वाले डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) कोर्स में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती हैI उल्लेखनीय कि, बिहार बोर्ड की डीएलएड परीक्षा में करीब 2.5 लाख छात्रों ने भाग लिया था। परीक्षा 5 से 15 जून 2023 के बीच आयोजित की गई थी । छात्र इस परीक्षा के परिणामों का लम्बे समय से इन्तजार कर रहे हैं।
Bihar DElEd Result 2023 डाउनलोड लिंक
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना परिणाम ऑफिसियल वेबसाइट पर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए चेक कर सकते हैं-
Bihar Deled Result 2023 | यहाँ क्लिक करें |
कैसे डाउनलोड करें Bihar DElEd Result 2023?
बिहार डीएलएड परिणाम 2023 चेक करने के निर्देशों तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित अनुभाग से गुजरना होगा। उम्मीदवारों को बिना किसी परेशानी के बिहार डीएलएड परिणाम 2023 तक पहुंचने के लिए इन निर्देशों का परिश्रमपूर्वक पालन करना चाहिए।
- बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट http://sensitive.biharboardonline.com पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध बिहार डीएलएड रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपना लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- आपका बिहार डीएलएड परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- परिणाम चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकताओं के लिए बिहार डीएलएड परिणाम 2023 की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation