BPSSC SI Prohibition Exam Analysis 2026: जानें कैसा रहा बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर मद्य निषेध का एग्जाम, क्या है डिफिकल्टी लेवल

Last Updated: Jul 12, 2026, 14:58 IST

BPSSC SI Prohibition Exam Analysis 2026: बीपीएससी द्वारा आज दिनांक 12 जुलाई 2026 को बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर मद्य निषेध की परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा सिंगल शिफ्ट में सुबह 11.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक आयोजित की गई। आप नीचे इस लेख के माध्यम से परीक्षा के डिफिकल्टी लेवल और गुड अटैंप्ट्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

BPSSC SI Prohibition Exam Analysis 2026
BPSSC SI Prohibition Exam Analysis 2026

BPSSC SI Prohibition Exam Analysis 2026: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा आज दिनांक 12 जुलाई 2026 को राज्य के 38 शहर के 515 परीक्षा केंद्रों में   बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर मद्य निषेध की परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) सिंगल शिफ्ट में सुबह 11.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक आयोजित की गई, जिसमें 2 मुख्य विषय शामिल थे। पहला विषय सामान्य जागरूकता और दूसरा विषय करंट अफेयर्स का था। बीपीएससी इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 78 सब-इंस्पेक्टर मद्य निषेध पदों को भरना चाहता है। हम आपको नीचे इस लेख में इस प्रारंभिक परीक्षा के सेक्शन-वाइज रिव्यू, ओवरऑल डिफिकल्टी लेवल और गुड अटेंम्पट्स के बारे में विस्तार से बताएंगे।      

BPSSC SI Prohibition Exam Pattern 2026

बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर मद्य निषेध सीबीटी परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) शामिल थे, जो कि 200 अंक के थे। पेपर में सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स सेक्शन से प्रश्न आए थे। परीक्षा कुल 2 घंटे की थी। परीक्षा में 0.2 की नेगेटिव मार्किंग भी शामिल है। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विषय 

प्रश्नों की संख्या 

कुल अंक 

सामान्य जागरूकता एवं करंट अफेयर्स

100

200

कुल 

100 

200

BPSSC SI Prohibition Exam Timing 2026

बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर मद्य निषेध पदों की भर्ती में कुल चार चरण शामिल है। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया। दूसरे चरण में मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। तीसरे चरण में फिजिकल एफिशियंसी टेस्ट (PET) और चौथे व अंतिम चरण में फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) का आयोजन किया जाएगा। फाइनल मेरिट लिस्ट चारों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी। आप एग्जाम टाइमिंग के लिए हमारी यह टेबल देख सकते हैं। 

परीक्षा की तिथि 

परीक्षा की टाइमिंग 

रिपोर्टिंग टाइम

गेट बंद होने का समय 

12 जुलाई 2026 

सुबह 11.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक 

सुबह 10.00 बजे 

सुबह 10:45 बजे 

BPSSC SI Prohibition Exam Analysis 2026

बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर मद्य निषेध भर्ती परीक्षा के विश्लेषण में परीक्षा का ओवरऑल डिफिकल्टी लेवल और विषय की चुनौतियां दोनों शामिल हैं। यह विश्लेषण एक्सपर्ट्स की राय के आधार पर तैयार किया गया है। बिहार पुलिस SI परीक्षा में शामिल हुए छात्रों ने इस परीक्षा के बारे में मिली-जुली समीक्षाएं दी हैं। उनके अनुसार परीक्षा मध्यम स्तर की थी। सामान्य ज्ञान के प्रश्न विभिन्न विषयों से पूछे जाने के कारण मध्यम स्तर के थे और करंट अफेयर्स का सेक्शन काफी मुश्किल था। 

BPSSC SI Prohibition Exam Difficulty Level

बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर मद्य निषेध भर्ती परीक्षा सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स जैसे विषयों के लिए आयोजित की गई है, जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे नीचे दी गई टेबल  में परीक्षा का डिफिकल्टी लेवल देख सकते हैं। 

विषय 

डिफिकल्टी लेवल

गुड अटेंप्ट की संख्या 

सामान्य जागरूकता 

मध्यम 

जल्द अपडेट 

करंट अफेयर्स

कठिन प्रश्नों के साथ मध्यम से मुश्किल 

जल्द अपडेट

ओवरऑल 

मध्यम 

जल्द अपडेट

 

ये भी पढ़ें: Rajasthan 2nd Grade Teacher Exam Analysis [LIVE] 2026: राजस्थान सेकंड ग्रेड टीचर परीक्षा विश्लेषण, यहां देखे लाइव अपडेट्स

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jul 12, 2026, 14:58 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News