BRO Recruitment 2025: 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए 542 पदों पर बंपर भर्ती, चयन प्रक्रिया सहित डिटेल जानें

Last Updated: Nov 18, 2025, 12:14 IST

BRO Recruitment 2025: बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) की ओर से वाहन मैकेनिक और एमएसडब्ल्यू (पेंटर और डीईएस) 542 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसकी आवेदन की प्रक्रिया 11 अक्टूबर 2025 से जारी है। इच्छुक उम्मीदवारों से 24 नवंबर अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा करने की सलाह दी जाती है। अधिक जानकारी के लिए आगे लेख पढ़ें।

BRO Recruitment 2025
BRO Recruitment 2025

BRO Recruitment 2025:  बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) की ओर से वाहन मैकेनिक और एमएसडब्ल्यू (पेंटर और डीईएस) पदों के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 6 अक्टूबर को जारी किया जा चुका है। ऑनलाइन आवेदन पत्र 11 अक्टूबर, 2025 से शुरू किए गए थे। इस भर्ती अभियान के तहत वाहन मैकेनिक और एमएसडब्ल्यू (पेंटर और डीईएस) के कुल 542 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट https://bro.gov.in/पर अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा करने की सलाह दी जाती है। 

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि BRO की ओर से आवेदन की अंतिम तिथि 24 नवंबर, 2025 तय की गई है। जिसके बाद किसी भी उम्मीदवार के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। संबंधित भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया शारीरिक दक्षता परीक्षण, ट्रेड टेस्ट/कौशल टेस्ट और लिखित परीक्षा के आधार पर पूरा किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए महत्वपूर्ण विवरण आगे लेख में देखें।

BRO Recruitment 2025 PDF Download: नोटिफिकेशन पीडीएफ 

उम्मीदवारों ध्यान दें संबंधित भर्ती के जरिए वाहन मैकेनिक के 324 पद, एमएसडब्ल्यू (चित्रकार) के 203 पद और एमएसडब्ल्यू (डीईएस) के कुल 205 रिक्त पदों को भरा जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है, जो कि नीचे डायरेक्ट लिंक में दिया गया है:

BRO भर्ती नोटिफिकेशन 2025

पीडीएफ 

BRO Recruitment 2025 Apply Online: महत्वपूर्ण विवरण 

संबंधित भर्ती के लिए 10वीं पास, आईटीआई या समकक्ष योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। महत्वपूर्ण विवरण के लिए उम्मीदवार नीचे टेबल देखें:

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO)

पद का नाम 

वाहन मैकेनिक और एमएसडब्ल्यू (पेंटर और डीईएस) 

पदों की संख्या  542
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 

6 अक्टूबर, 2025 

आवेदन की अंतिम तिथि 

11 अक्टूबर से 24 नवंबर, 2025 

आवेदन शुल्क 

जनरल, OBC, EWS - 50 रुपये

नौकरी का स्थान 

ऑल इंडिया 

शैक्षणिक योग्यता 

10वीं पास, ITI या समकक्ष योग्यता 

ऑफिशियल नोटिफिकेशन 

bro.gov.in

BRO Recruitment 2025: रिक्त पदों की संख्या

बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) की ओर से वाहन मैकेनिक और एमएसडब्ल्यू (पेंटर और डीईएस) के सभी पदों का विवरण नीचे टेबल में देखें:

पद का नाम 

पदों की संख्या 

भूतपूर्व सैनिकों के लिए पद  

वाहन मैकेनिक

324

49

MSW (चित्रकार)

13

02

इंजन चालक 

205

31

कुल पदों की संख्या 

542

82

BRO Recruitment 2025 Selection Process: चयन प्रक्रिया 

संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के माध्यम से किया जाएगा:

  • शारीरिक दक्षता परीक्षण

  • ट्रेड टेस्ट/कौशल टेस्ट

  • लिखित परीक्षा

  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

  • मेडिकल टेस्ट 

Check:

NSIL Recruitment 2025 Notification PDF

 BRO Recruitment 2025 Apply Online: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

 बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) की ओर से वाहन मैकेनिक और एमएसडब्ल्यू (पेंटर और डीईएस) पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए अपना आवेदन पत्र ऑनलाइन पूरा कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bro.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होमपेज पर, Apply Online पर जाएं। 

स्टेप 3 अबBRO Recruitment 2025 Application Form पर क्लिक करें। 

स्टेप 4 मांगे गए डॉक्यूमेंट अटैच कर “Commandant, GREF Centre, Dighi Camp, Pune, Maharashtra-411015” पर भेजें

स्टेप 5 आवेदन शुल्क जमा कर प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Nov 18, 2025, 12:14 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News