Bihar Board 10th Toppers List 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार बोर्ड के 10वीं के रिजल्ट जारी कर दिए है. रिजल्ट बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया गया है. स्टूडेंट्स अपना बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2023, बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करके देख सकते है.
ये है रिजल्ट 2023 का डायरेक्ट लिंक
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2023 टॉपर लिस्ट (Bihar Board 10th Toppers List in Hindi) -
बिहार बोर्ड 10वीं मेरिट लिस्ट 2023: मोहम्मद रुम्मान अशरफ बिहार बोर्ड टॉपर्स 2023 है. रुम्मान ने 16.37 लाख छात्रों को पीछे छोड़ते हुए बिहार बोर्ड मैट्रिक 2023 परीक्षा में टॉप किया है. नम्रता कुमारी और ज्ञानी अनुपमा दूसरी टॉपर है. जयनंदन कुमार पंडित, भावना कुमारी और संजू कुमारी संयुक्त रूप से तीसरे टॉपर है. बिहार बोर्ड कक्षा 10 के टॉपर्स, स्कोर, स्कूल और जिलों के नाम जानने के लिए उम्मीदवार बिहार बोर्ड 10वीं मेरिट लिस्ट 2023 की लिस्ट देख सकते हैं.
वर्ष 2023 में, बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में कुल 16,10,657 छात्रों ने भाग लिया था, इस वर्ष छात्रों का पास प्रतिशत 81.04 % रहा है. इस वर्ष कुल 13,05,203 छात्र पास हुए है.
वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षा में 3,05454 छात्र फेल हुए है, जिसका प्रतिशत 18.96 % है.
बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर्स लिस्ट 2023
रैंक | टॉपर्स के नाम | प्राप्त अंक (%) |
1 | मोहम्मद रुम्मान अशरफ | 489 (97.8%) |
2 | ज्ञानी अनुपमा | 486 (97.2%) |
2 | नम्रता कुमारी | 486 (97.2%) |
3 | संजू कुमारी | 484 (96.8%) |
3 | भावना कुमारी | 484 (96.8%) |
3 | जयनंदन कुमार पंडित | 484 (96.8%) |
बिहार बोर्ड 2023 के टॉप रैंकर को मिलेगा यह पुरस्कार:
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, 2023 के दसवीं के एग्जाम में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को प्रोत्साहन देने के लिए पुरस्कृत भी करने जा रहा है. इस बार पूरे राज्य में प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्र को 1 लाख रूपये, 1 लैपटॉप, किंडल ईबुक रीडर प्रदान किया जायेगा.
दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को 75 हजार रूपये, 1 लैपटॉप और किंडल ईबुक रीडर दिया जायेगा, वही तीसरा स्थान हासिल करने वाले छात्र को लैपटॉप और किंडल ईबुक रीडर सहित 50 हजार रूपये का भी इनाम दिया जायेगा. साथ ही 4-10 रैंक वाले छात्रों को 10 हजार रूपये, एक लैपटॉप और किंडल ईबुक रीडर प्रदान किया जायेगा.
बिहार बोर्ड 10th 2023 के टॉप रैंकर को मिला यह पुरस्कार:
रैंक | नाम | पुरस्कार |
1 | मोहम्मद रुम्मान अशरफ | 1 लाख रूपये, 1 लैपटॉप और किंडल ईबुक रीडर |
2 | नम्रता कुमारी, ज्ञानी अनुपमा | 75 हजार रूपये, 1 लैपटॉप और किंडल ईबुक रीडर |
3 | संजू कुमारी, भावना कुमारी और जयनंदन कुमार पंडित | 50 हजार रूपये, 1 लैपटॉप और किंडल ईबुक रीडर |
बिहार बोर्ड मैट्रिक, पिछले 5 वर्ष का डेटा:
वर्ष | उपस्थित छात्र | पास | पास % |
2023 | 16,10,657 | 13,05,203 | 81.04 % |
2022 | 16,11,099 | 12,86,971 | 79.88% |
2021 | 16,54,171 | 12,93,054 | 78.17% |
2020 | 14,94,071 | 12,04,030 | 80.59% |
2019 | 16,60,609 | 13,40,610 | 80.73% |
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2022 टॉपर लिस्ट:
वर्ष 2022 में औरंगाबाद जिले के पटेल हाई स्कूल की छात्रा रामायणी रॉय ने बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा में 487 अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया था.
नवादा जिले की सानिया और मधुबनी के विवेक सेकेंड टॉपर रहे थे. दोनों को 486 अंक मिले थे. बिहार बोर्ड कक्षा 10 के टॉपर्स और उनके अंकों के बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई टेबल देखें.
बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर्स लिस्ट 2022 | ||
रैंक | टॉपर्स के नाम | प्राप्त अंक |
1 | रामायणी रॉय | 487 |
2 | सानिया कुमारी | 486 |
2 | विवेक कुमार ठाकुर | 486 |
3 | प्रज्ञा कुमारी | 485 |
4 | निर्जला कुमारी | 484 |
5 | अनुराग कुमार | 483 |
5 | सुसेन कुमार | 483 |
5 | निखिल कुमार | 483 |
बिहार बोर्ड Class 10th 2022 के टॉप रैंकर को मिला यह पुरस्कार:
रैंक | नाम | पुरस्कार |
1 | रामायणी रॉय (487 अंक) | 1 लाख रूपये, 1 लैपटॉप और किंडल ईबुक रीडर |
2 | सानिया कुमारी (486 अंक) | 75 हजार रूपये, 1 लैपटॉप और किंडल ईबुक रीडर |
2 | विवेक कुमार ठाकुर (486 अंक) | 75 हजार रूपये, 1 लैपटॉप और किंडल ईबुक रीडर |
3 | प्रज्ञा कुमारी (485 अंक) | 50 हजार रूपये, 1 लैपटॉप और किंडल ईबुक रीडर |
यह भी पढ़ें:
Bihar Board 10th Result 2023 Analysis: बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा का फुल डेटा एनालिसिस यहां देखें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation