CG Vyapam ADEO Admit Card 2025: सीजी व्यापम ADEO एडमिट कार्ड 2025 आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी कर दिया गया है। यह एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अनिवार्य दस्तावेज है। उम्मीदवार जिसने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड का उपयोग कर, लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Assistant Development Extension Officer (ADEO) पदों के लिए यह परीक्षा 15 जून 2025 (रविवार) को विभिन्न केंद्रों आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए अपना CG Vyapam ADEO एडमिट कार्ड समय रहते डाउनलोड कर लें।
CG Vyapam ADEO Admit Card 2025 Download Link
उम्मीदवार CG व्यापम ADEO एडमिट कार्ड 2025 को आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ व्यापम ने ADEO एडमिट कार्ड के लिए लॉगिन पोर्टल का डायरेक्ट लिंक सक्रिय कर दिया है, जिससे अभ्यर्थी प्रोफ़ाइल डाउनलोड लिंक पर क्लिक कर आसानी से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने आवेदन पत्र से विवरणों का मिलान करें और परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की समस्या से बचने के लिए एडमिट कार्ड पर उल्लिखित निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उनका पालन करें।
CG Vyapam ADEO Admit Card 2025 Link |
CG Vyapam Admit Card 2025: सीजी व्यापम एडमिट कार्ड हाइलाइट्स
सहायक विकास विस्तार अधिकारी के 200 पदों हेतु उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। सीजी व्यापम द्वारा आयोजित ADEO लिखित परीक्षा ऑफलाइन मोड में संपन्न होती है, जिसमें कुल 100 प्रश्न होते हैं। इस परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक की नकारात्मक अंकन प्रणाली लागू होती है। परीक्षा से संबंधित अन्य विवरण नीचे दी गई तालिका में देखें।
परीक्षा संचालन संस्था | छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) |
---|---|
पद का नाम | सहायक विकास विस्तार अधिकारी (ADEO) |
रिक्त पदों की संख्या | 200 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 9 जून 2025 |
सीजी व्यापम ADEO परीक्षा तिथि | 15 जून 2025 (रविवार) |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार |
आधिकारिक वेबसाइट | vyapamcg.cgstate.gov.in |
Chhattisgarh Vyapam ADEO Admit Card 2025 कैसे Download करें?
जिन उम्मीदवारों ने CG व्यापम ADEO पद के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे नीचे दी गई चरण-दर-चरण प्रक्रिया का पालन करके अपना CG व्यापम ADEO एडमिट कार्ड 2025 आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं:
- आप पहले आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “एडमिट कार्ड” टैब पर क्लिक करें।
- “ADEO एडमिट कार्ड 2025” नामक अधिसूचना लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
- यह लिंक आपको लॉगिन पोर्टल पर रीडायरेक्ट करेगा।
- लॉगिन पेज पर अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- कैप्चा कोड भरें और “लॉगिन” बटन पर क्लिक करें।
- आपका ADEO एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- डाउनलोड करने से पहले सभी विवरणों की अच्छी तरह से जांच करें।
- एक साफ-सुथरी प्रिंट कॉपी निकालें और परीक्षा के दिन साथ लेकर जाएं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation