CRPF Tradesman Answer Key 2023 PDF Download: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने कांस्टेबल (ट्रेड्समैन और टेक्निकल) पद के लिए आयोजित सीआरपीएफ ट्रेड्समैन परीक्षा 2023 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। सीआरपीएफ ट्रेड्समैन आंसर की आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है। इस भर्ती परीक्षा के जरिए कांस्टेबल और टेक्निकल के कुल 8318 पदों को भरा जाएगा। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 01 और 12 जुलाई 2023 को आयोजित की गई थी।
सीआरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा में, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाता है और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाते हैं, और बिना प्रयास किए या खाली उत्तर के लिए 0 अंक दिए जाते हैं।
CRPF Tradesman Answer Key 2023 Download Link
उम्मीदवार की सुविधा के लिए इस लेख में भी डायरेक्ट लिंक दिया गया है। उन्हें अपनी आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।आपत्ति लिंक सीआरपीएफ की वेबसाइट www.rect.crpf.gov.in पर 18 जुलाई 2023 से 21 जुलाई 2023 (10:00 बजे) तक उपलब्ध रहेगा। सीबीटी में उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवारों को अंतिम तिथि के भीतर अपनी आपत्तियां, यदि कोई हो, प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया जाता है।
CRPF Tradesman Answer Key Link | crpf digialm login link |
CRPF Tradesman Answer Key Objection link | क्लिक करें |
CRPF Tradesman Answer Key Date 2023: सीआरपीएफ आंसर की तिथि
सीपीआरएफ आंसर की लिंक आज 18 जुलाई 2023 आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार ऊपर दिए डायरेक्ट लिंक से सीआरपीएफ आंसर की 2023 चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
CRPF Tradesman Answer Key 2023 मार्किंग स्कीम
पैरामीटर | विवरण |
प्रश्नों की संख्या | 100 |
प्रत्येक सही उत्तर के लिए अंक | 1 अंक |
प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अंक | 0.25 अंक |
प्रयास न किया गया, खाली उत्तर के लिए अंक | 0 अंक |
CRPF Answer Key 2023 की महत्वपूर्ण तिथियां
कांस्टेबल ट्रैड्समैन भर्ती अभियान से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तारीखें नीचे दी गई तालिका देखें।
आयोजन | महत्वपूर्ण तिथियां |
सीआरपीएफ परीक्षा तिथि 2023 | 1 से 12 जुलाई 2023 |
सीआरपीएफ आंसर की 2023 | 18 जुलाई 2023 |
सीआरपीएफ आंसर की 2023 पर आपत्ति उठाने की अंतिम तिथि | 20 जुलाई 2023 |
सीआरपीएफ रिजल्ट 2023 | crpf.gov.in (In-Active) |
CRPF Tradesman Answer Key 2023 हाइलाइट्स
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में सीआरपीएफ ट्रेड्समैन उत्तर कुंजी 2023 से संबंधित जानकारी देख सकते हैं:
संगठन का नाम | केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) |
पद का नाम | कांस्टेबल (टेक्निकल और ट्रेड्समैन) |
रिक्त पदों की संख्या | 8318 |
सीआरपीएफ ट्रेड्समैन परीक्षा तिथि 2023 | 01 से 12 जुलाई 2023 |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा पीएसटी/पीईटी ट्रेड टेस्ट दस्तावेज़ सत्यापन मेडिकल टेस्ट |
आधिकारिक वेबसाइट | www.crpf.gov.in, rect.crpf.gov.in |
CRPF Tradesman Answer Key 2023 कैसे चेक करें?
सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट से आंसर की डाउनलोड करने के लिए यहां दिए आसान चरणों को फॉलों करें:
- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की आधिकारिक वेबसाइट - https://crpf.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर, 'Click here for CRPF Recruitment Portal' पर क्लिक करके सीआरपीएफ भर्ती वेबसाइट पर जाएं।
- उसके बाद आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल (यूजर आईडी और पासवर्ड) दर्ज करें।
- सीपीआरएफ आंसर की डाउनलोड करें।
- यदि आपको कोई संदेह है तो आप आंसर की पर आपत्ति उठा सकते हैं।
CRPF Tradesman 2023 चयन प्रक्रिया
सीआरपीएफ कांस्टेबल (तकनीकी और ट्रेड्समैन) भर्ती 2023 की चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं।
- कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (सीबीटी)
- शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी)
- स्किल टेस्ट
- दस्तावेज़ सत्यापन (डीवी)
- चिकित्सा परीक्षण (एमई)
Comments
All Comments (0)
Join the conversation