This is an archived article last updated on Jun 29, 2023. The information may be outdated.

CUET 2023 Answer Key PDF OUT: सीयूईटी यूजी परीक्षा की ऑफिशियल उत्तर कुंजी cuet.samarth.ac.in पर घोषित, इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें पीडीएफ

Last Updated: Jun 29, 2023, 09:13 IST

CUET UG उत्तर कुंजी 2023 PDF राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा 28 जून, 2023 को ऑफिशियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जारी की गई है। जिन उम्मीदवारों ने प्रवेश परीक्षा दी थी, वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके अनंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। जो उम्मीदवार CUET UG  उत्तर कुंजी 2023 से संतुष्ट नहीं हैं, वे 29 से 30 जून, 2023 तक आंसर-की के खिलाफ आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

NTA CUET UG 2023 Official Answer Key PDF डाउनलोड करें
NTA CUET UG 2023 Official Answer Key PDF डाउनलोड करें

CUET UG 2023 Answer Key PDF Out @ cuet samarth.nic.in: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने आज 28 जून, 2023 को आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर रिकॉर्ड की गई प्रतिक्रियाओं के साथ CUET UG उत्तर कुंजी 2023 और क्वेश्चन पेपर पीडीएफ जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार CUET UG परीक्षा 2023 में उपस्थित हुए थे, वे उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। आप सीयूईटी उत्तर कुंजी 2023 की मदद से अपने अनुमानित अंकों की गणना कर सकते हैं। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां देखें।

CUET UG Answer Key 2023 PDF Download link

यहां क्लिक करें

NTA CUET उत्तर कुंजी 2023 हाइलाइट

सीयूईटी उत्तर कुंजी 2023
परीक्षा संचालन निकाय का राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए)
परीक्षा का नाम CUET UG 2023
कैटेगरी आंसर-की
स्टेट्स घोषित
CUET उत्तर कुंजी 2023 की तारीख 28 जून 2023
CUET आंसर-की 2023 ऑब्जेक्शन डेट 29 जून से 30 जून 2023 (रात 11:50 बजे)
सीयूईटी रिजल्ट 2023 जुलाई 2023
सीयूईटी परीक्षा तिथि 2023 21 मई 2023 से 23 जून 2023 तक
आधिकारिक वेबसाइट www.cuet.samarth.ac.in

NTA CUET Answer Key 2023 पर दी गई जानकारी

निम्नलिखित जानकारी आंसर-की पर उल्लिखित हैं जिन्हें आप Provisional CUET AnswerKey 2023 डाउनलोड करने के बाद चेक कर सकते हैं:

  • परीक्षा तिथि
  • टेस्ट पेपर कोड
  • परीक्षा पाली
  • क्वेश्चन आईडी
  • करेक्शन ऑप्शन आईडी
  • सीयूईटी रेपॉन्स शीट 2023

यूजीसी अध्यक्ष ने किया ट्वीट:

यूजीसी के अध्यक्ष जगदेश कुमार के आधिकारिक ट्वीट में लिखा है, "राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने सीयूईटी के लिए उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी और रिकॉर्डेड प्रतिक्रियाओं के साथ प्रश्न पत्र वेबसाइट https://cuet.samarth.ac.in पर अपलोड कर दिए हैं।" 

NTA CUET Answer Key 2023 चैलेंज डेट

जो उम्मीदवार उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, वे गैर-वापसी योग्य प्रसंस्करण शुल्क के रूप में चुनौती दिए गए प्रति प्रश्न 200/-  रूपये (केवल दो सौ रुपये) का भुगतान करके आप आपत्ति उठा सकते हैं।

CUET UG उत्तर कुंजी 2023 आपत्ति की अवधि: 29 जून से 30 जून 2023 (रात 11:50 बजे तक) शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 30 जून 2023 (रात 11:50 बजे तक) है।

CUET UG उत्तर कुंजी 2023 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार CUET UG उत्तर कुंजी 2023 डाउनलोड करने के चरण यहां देख सकते हैं:

चरण 1: NTA CUET की आधिकारिक वेबसाइट - cuet.samarth.ac.in पर जाएं

चरण 2: होमपेज पर दिख रहे 'CUET UG 2023 Provisional Answer Key Download' लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, जन्म तिथि भरें और सबमिट पर क्लिक करें ।

चरण 4: CUET UG उत्तर कुंजी 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगी।

चरण 5: CUET UG उत्तर कुंजी को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लें।

उम्मीदवारों को सीयूईटी उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने के लिए समय दिया जाएगा। उठाई गई आपत्तियों पर विचार करने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। CUET UG फाइनल आंसर की के आधार पर CUET UG रिजल्ट तैयार किया जाएगा।

इस साल, लगभग 14.99 लाख उम्मीदवारों ने CUET-UG 2023 के लिए पंजीकरण कराया है। परीक्षा छह चरणों में आयोजित की गई थी।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jun 29, 2023, 09:13 IST

FAQs

  • NTA CUET उत्तर कुंजी 2023 को चुनौती देने के लिए कितना शुल्क देना होगा?
    +
    एनटीए सीयूईटी उत्तर कुंजी 2023 को चुनौती देने के लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये का शुल्क देना होगा।
  • CUET 2023 उत्तर कुंजी कैसे चेक करें?
    +
    CUET 2023 उत्तर कुंजी को आधिकारिक वेबसाइट www.cuet.samarth.ac.in पर लॉग इन करके या इस लेख में दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से चेक कर सकते हैं।
  • क्या NTA CUET UG उत्तर कुंजी 2023 जारी हो गई है?
    +
    NTA द्वारा CUET उत्तर कुंजी 2023 28 जून 2023 को जारी की गई है।

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News