DDA JE Admit Card 2023: दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) 687 जेई पदों के लिए परीक्षा आयोजित करेगा। जिन उम्मीदवारों ने डीडीए परीक्षा 2023 के लिए आवेदन किया था, वे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपना डीडीए जेई एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकेंगे। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार, नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत, विभिन्न रिक्तियों जैसे असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, आर्कटेक्चुअल असिस्टेंट, कानूनी सहायक, नायब तहसीलदार, जूनियर इंजीनियर (सिविल), सर्वेक्षक, पटवारी, कनिष्ठ सचिवालय सहायक, आदि भरे जाएंगे। एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है जो उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति देता है।
DDA Admit Card 2023 के बारे में हाइलाइट
सभी उम्मीदवार जो जूनियर इंजीनियर परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे नीचे दी गई तालिका में डीडीए जेई एडमिट कार्ड 2023 से संबंधित जानकारी देख सकते हैं।
भर्ती बोर्ड | दिल्ली विकास प्राधिकरण |
पद के नाम | जेई सहित विभिन्न पद |
कुल पद की संख्या | 687 |
स्टेट्स | जल्द |
डीडीए परीक्षा तिथि 2023 | अगस्त, 01 से सितम्बर 30 2023 |
डीडीए एडमिट कार्ड 2023 | 27, 28 जुलाई (अपेक्षित) |
आधिकारिक वेबसाइट | dda.gov.in |
DDA अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही डीडीए जूनियर इंजीनियर एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड लिंक सक्रिय कर देगी, और इस लेख में, हम डीडीए जूनियर इंजीनियर एडमिट कार्ड 2023 के लिए डायरेक्ट डाउनलोड लिंक भी प्रदान करेंगे। छात्र अपने रजिस्ट्रेशन संख्या, नंबर, पासवर्ड और जन्मतिथि के साथ एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की जल्दबाजी से बचने के लिए परीक्षा के दिन से पहले ही अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर लें।
DDA JE Admit Card 2023 डाउनलोड कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों को देख कर आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
चरण 1: दिल्ली विकास प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट www.dda.gov.in पर जाएं।
चरण 2: जूनियर इंजीनियर पदों के लिए डीडीए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: इसके बाद लॉगिन पोर्टल में पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि/पासवर्ड दर्ज करें।
चरण 4: अब “लॉगिन” बटन पर क्लिक करें।
चरण 5: डीडीए जेई एडमिट कार्ड 2023 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 6: इसे चेक करें और जेई परीक्षा के लिए प्रिंट करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation