Department of Atomic Energy Recruitment 2023 : डिपार्टमेंट ऑफ़ एटॉमिक एनर्जी ने ग्रुप सी के 65 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू हो चुकी है इच्छुक उम्मीदवार 15 मई तक आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार ध्यान दें ये आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किये जायेंगे विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
उपरोक्त पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए. साथ ही आवेदन के लिए उम्मीदवारों का साइंस बैकग्राउंड या कॉमर्स बैकग्राउंड् से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है. इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को एक चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा जिसका आयोजन जून के दूसरे सप्ताह में किया जायेगा.
Department of Atomic Energy Recruitment 2023 ओवरव्यू :
| भर्ती संस्था का नाम | डिपार्टमेंट ऑफ़ एटॉमिक एनर्जी |
| भर्ती का नाम | ग्रुप सी |
| पदों की संख्या | 65 |
| आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि | 22 अप्रैल 2023 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 15 मई 2023 |
| परीक्षा की तिथि | जून 2023 |
| आयुसीमा | 18 -27 वर्ष |
| ऑफिसियल वेबसाइट | https://dpsdae.formflix.in/ |
| अधिसूचना लिंक |
Department of Atomic Energy Recruitment 2023 पदों का विवरण :
SC - 23 पद
ST - 0 पद
OBC - 8 पद
EWS - 22 पद
अनारक्षित - 12 पद
Department of Atomic Energy Recruitment 2023 शैक्षिक योग्यता :
(ए) 60% अंकों के साथ विज्ञान में स्नातक या
(बी) 60% अंकों के साथ वाणिज्य स्नातक या
(सी) सरकारी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों / संस्थानों से 60% अंकों के साथ मैकेनिकल इंजीनियरिंग / इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग / इलेक्ट्रॉनिक्स / कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा।
Department of Atomic Energy Recruitment 2023 चयन प्रक्रिया :
लेवल-1 टेस्ट: वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा।
लेवल-2 टेस्ट: वर्णनात्मक (Descriptive) प्रकार की परीक्षा।
पैनलबद्धता क्रेटेरिया : केवल लेवल 2 परीक्षा में प्राप्त अंक।
लेवल 2 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए लेवल 1 परीक्षा केवल अर्हक परीक्षा / स्क्रीनिंग टेस्ट होगी।
Department of Atomic Energy Recruitment 2023 आवेदन प्रक्रिया :
पदों पर भर्ती के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार Department of Atomic Energy की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation