DSSSB May Admit Card 2025 OUT: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने फार्मासिस्ट, सेक्शन ऑफिसर (HR), प्रयोगशाला सहायक और अन्य पदों के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आवेदन कराया था, वे अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की आसानी के लिए हमने इस लेख में हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक भी प्रदान किया है।
इस लिंक पर क्लिक करें | DSSSB Admit Card 2025 Download Link |
Delhi DSSSB Admit Card 2025: ऐसे करें डाउनलोड
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने मई 2025 में विभिन्न पदों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। DSSSB एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने की प्रक्रिया यहां देखें:
- पहले आप DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
- फिर होमपेज पर "Latest News" सेक्शन में जाएं और "Download e-Admit Card for DSSSB Online Examination scheduled in May 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपने आवेदन संख्या (Application Number) और पासवर्ड दर्ज करें।
- इसके बाद कैप्चा कोड भरें और "Login" बटन पर क्लिक करें।
- अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट लें।
DSSSB Exam May 2025: पद अनुसार परीक्षा की तारीख
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में परीक्षा की तारीख और समय का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।
पद | परीक्षा की तारीख |
फार्मेसिस्ट | 5th May 2025 |
सेक्शन ऑफिसर | |
फार्मेसिस्ट | 6th May 2025 |
फार्मेसिस्ट | |
लेबोरेटरी असिस्टेंट | |
फार्मेसिस्ट | |
फार्मेसिस्ट | 7th May 2025 |
BCG टेक्निशियन | |
फार्मेसिस्ट | |
चेयर साइट असिस्टेंट |
परीक्षा के दिन आवश्यक दस्तावेज
परीक्षा केंद्र पर निम्नलिखित दस्तावेज लाना अनिवार्य है:
- DSSSB एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट।
- आवेदन के समय अपलोड किया गया पासपोर्ट आकार का फोटो
- सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त वैध पहचान पत्र (जैसे: आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट आदि)।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation