This is an archived article last updated on Dec 28, 2017. The information may be outdated.

जानें कितने घंटे पढ़ना है ज़रूरी अगर क्लियर करना है IIT JEE?

Last Updated: Dec 28, 2017, 09:43 IST

यहाँ हम बताएंगे कि IIT JEE की परीक्षा में सफ़लता पाने के लिए छात्रों को हर रोज़ कितने घंटे पढ़ाई करनी चाहिए और उन घंटों में उनकी रणनीति क्या होनी चाहिएl यहाँ बताए गए टिप्स की मदद से IIT JEE के लिए प्रभावशाली तरीके से तैयारी करने में मिलेगी मददl

Study tips to crack IIT JEE
Study tips to crack IIT JEE

इस विडियो की मदद से आप जानेंगे कि स्कूली शिक्षा के साथ-साथ IIT JEE की तैयारी करने के लिए छात्रों को सामान्य कितने घंटे पढ़ाई करनी चाहिएl

 

अक्सर आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा (IIT JEE) की तैयारी करने वाले छात्र एक बेहद महत्वपूर्ण प्रश्न का उत्तर टटोल रहे होते हैं, और वह महत्वपूर्ण प्रश्न है कि “IIT JEE क्लियर करने के लिए कितने घंटे पढ़ना है ज़रूरी?”

कुछ मन-घड़त कथनों के मुताबिक IIT JEE क्लियर करने वाले छात्र या IIT JEE toppers हर रोज़ 14 से 16 घंटे की पढ़ाई करते हैंl जबकि वास्तव में हर रोज़ 14-16 घंटे पढ़ाई के लिए निकालना लगभग नामुमकिन ही हैl

आखिर क्यूँ सीबीएसई सभी छात्रों को एनसीईआरटी पढ़ने का देता है सुझाव? जानें ये ख़ास बातें

आइए कुछ Calculations की मदद से ये जानने की कोशिश करते हैं कि आमतौर पर हर विद्यार्थी के पास हर रोज़ औसतन कितने घंटे पढ़ाई के लिए मौजूद होते हैंl

# पढ़ाई के लिए हर रोज़ कितना समय होता है मौजूद?

IIT JEE की तैयारी करने वाले छात्र दो प्रकार के होते हैं:

  • जो स्कूल या कोचिंग में से किसी एक को attend करते हैं 
  • जो स्कूल और कोचिंग दोनों को attend करते हैं

हम जानते हैं के हम सब के पास दिन के 24 घंटे मौजूद होते हैं जिनको हर रोज़ की दिनचर्या के मुताबिक नीचे दिए अनुसार बाँट सकते हैंl

जो छात्र या तो स्कूल या सिर्फ़ कोचिंग क्लास में जाते हैं:

स्कूल या कोचिंग क्लास में पढ़ने और आने-जाने में विद्यार्थी के 6-7 घंटे ख़र्च हो जाते हैंl इसके बाद उनके पास बचते हैं 24−6=18 घंटेl अब इन 18 घंटों में से 8 घंटे की नींद लेने के बाद विद्यार्थी के पास बचते हैं 10 घंटेl अब इन 10 घंटों को विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के लिए इस्तेमाल कर सकता हैl लेकिन इन 10 घंटों में भी खाना खाना, वाशरूम जाना, रिफ्रेशमेंट आदि गतिविधियों में लगभग 2 घंटे ख़र्च हो जाते हैं जिसके बाद पढ़ाई के लिए वास्तविक समय बचता है 8 घंटेl 

# जो बच्चे स्कूल और कोचिंग दोनों attend करते हैं

स्कूल और कोचिंग दोनों में पढ़ने और वहाँ तक आने-जाने में ही कम से कम 8 घंटे चले जाते हैंl इसके बाद बचे 16 घंटों में से 8 घंटे नींद के लिए निकाल दें तो बचे 8 घंटे जिसमें से अन्य दैनिक गतिविधियों पे ख़र्च होने वाले 2 घंटे निकाल दें तो विद्यार्थी के पास पढ़ाई के लिए बचे मात्र 6 घंटेl

तो ये बोलना कि IIT JEE के toppers हर-रोज़ 16-18 घंटे की पढ़ाई करते हैं, बिलकुल वास्तविक नहीं हैl सही मायनों में प्रत्येक विद्यार्थी के पास पढ़ाई के लिए औसतन 8-10 घंटे ही उपलब्ध हो पाते हैं जिनका सही उपयोग करना बेहद ज़रूरी हैl इसी संदर्भ में कुछ ख़ास सुझाव नीचे दिए गए हैं:

# स्कूल या कोचिंग में से किसी एक का ही चुनाव करें

यह सबसे ज़रूरी और महत्वपूर्ण सुझाव है कि IIT JEE की तैयारी करने वाले छात्र ख़ुद को overload करने से बचेंl जो विद्यार्थी हर रोज़ स्कूल और कोचिंग क्लास दोनों अटेंड करता है उसके पास दो अलग-अलग जगह से अलग-अलग लक्ष्य आ जाता हैl

स्कूल और कोचिंग क्लास में अलग-अलग टॉपिक पढ़ाये जाने की वजह से विद्यार्थी के लिए किसी एक टॉपिक के ऊपर ध्यान केन्द्रित करना मुश्किल हो सकता है जिससे उसकी परीक्षा के लिए की जाने वाली तैयारी पर खासा असर पड़ सकता हैl

इसके अलावा स्कूल और कोचिंग क्लास से मिलने वाले टेस्ट या होमवर्क को एक साथ पूरा करने में भी विद्यार्थी को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता हैl इसलिए अपने दिमाग को स्थिर व शांत रखने के लिए दो नावों में पैर रखने से बचेंl  

बोर्ड परीक्षा और JEE दोनों में करोगे टॉप अगर अपनाओगे ये 5 टिप्स

# उपलब्ध समय का सही उपयोग करना सीखें

विद्यार्थी के लिए ज़रूरी है कि वह मौजूद समय का सही उपयोग करना सीखे जिससे वह प्रभावशाली तरीके से परीक्षा की तैयारी कर सकेl इसके लिए निम्नलिखित सुझावों पर गौर फरमाएं:

1. Distractions से रहें दूर:

आपके पास मौजूद 8 से 10 घंटे पढ़ाई करने के बाद भी अगर कोई विद्यार्थी अच्छे से नहीं सीख पाता तो इसका मतलब है कि इस दौरान उसकी एकाग्रता में कमी थी जो किसी न किसी distraction की वजह से ही होती हैl इन distractions में आस-पास घूमते लोग, पास में पड़ा हुआ मोबाइल फ़ोन, दिमाग में चलने वाली बीती हुई घटनाएँ, आदि हो सकते हैंl तो विद्यार्थी के लिए ज़रूरी है कि वह इन सभी विकर्षणों से दूर रहकर पूर्ण एकाग्रता से प्रभावशाली तरीके से पढ़ाई करेंl

2. पढ़ाई के लिए मौजूद घंटों को sittings में बाँटें:

अगर आपके पास पढ़ाई के लिए 8 घंटे मौजूद हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि आप लगातार 8 घंटे एक जगह पर बैठकर पढ़ते रहेंगे जो कि बेहद मुश्किल होगाl तो ज़रूरी है कि आप अपने पास मौजूद study hours को कुछ sittings यानि बैठकों में बाँट लेंl Sitting का मतलब है वह समय जिस दौरान आप अपना ख़ास लक्ष्य पूरा किए बगैर नहीं उठ सकतl उदाहरण के तौर पर अगर आप ने 8 घंटों को 2-2 घंटों की sittings में बाँटा है तो इन 2 घंटों में आपको अपना एक target पूरा करना है और इसके बाद ही आप अपनी सीट से यथ सकते हो और 10-15 मिनट का ब्रेक ले सकते होl

3. हर रोज़ पढ़ने के लिए एक उचित लक्ष्य ज़रूर तय करें:

बिना लक्ष्य निश्चित किए किसी भी काम में सफ़लता प्राप्त करना लगभग नामुमकिन हैl इसी प्रकार हर रोज़ पढ़ने के लिए बैठने से पहले आपके पास एक ख़ास लक्ष्य ज़रूर होना चाहिए जो आपको पढ़ते समय push दे और आगे पढ़ने के लिए प्रेरित करता रहेl इससे आपको अपनी रोज़ के पढ़े हुए विषयों का अंदाज़ा रहेगा और आपको आगे वाले सेशन में पढ़ने के लिए सही दिशा भी मिलेगीl

तो प्यारे विद्यार्थियों, आज इस लेख में आपने जाना कि IIT JEE की परीक्षा में सफ़लता हासिल करने के लिए हर रोज़ कम से कम कितने घंटे की पढ़ाई है ज़रूरीl याद रखें परीक्षा में बेहतरीन परिणाम पाने के लिए ये बात मायने नहीं रखती कि आप कितने घंटे पढ़ते हैं, बल्कि ये मायने रखता है की आप कैसा पढ़ते हैंl तो पढ़ते दौरान सही रणनीति अपनाएं और चीज़ों को रटने की बजाए उन्हें समझने की कोशिश करें, सफ़लता अवश्य मिलेगीl

अगर परीक्षा में करना चाहते हैं टॉप तो इस तरह बनाएं स्टडी नोट्स

परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ परिणाम पाने के लिए कैसा हो आपका टाइम टेबल? जानें 7 ये बातें

First Published: Dec 28, 2017, 09:23 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News