IB ACIO Admit Card 2024: गृह मंत्रालय (एमएचए) ने 9 जनवरी 2024 को उन उम्मीदवारों के लिए आईबी एसीओ एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 जारी की गई है जो 995 एसीआईओ/ग्रेड II कार्यकारी रिक्तियों के लिए आयोजित होने वाली आईबी एसीआईओ 2024 परीक्षा में उपस्थित होने वाले है। IB ACIO परीक्षा 17 और 18 जनवरी 2024 को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जानी है। IB ACIO ग्रेड 2/कार्यकारी एडमिट कार्ड 2024 गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in पर परीक्षा तिथि से लगभग 3 दिन पहले ऑनलाइन जारी होने की उम्मीद है। यदि आपने IB ACIO भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भर कर जमा किया है, तो आप www.mha.gov.in पर आईबी एसीओ एग्जाम सिटी इंटिमेशन 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। IB ACIO टियर 1 एडमिट कार्ड 2024 जारी होने की तिथि और डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स यहां देख सकते हैं।
आईबी एसीओ सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024
आईबी एसीआईओ 2024 परीक्षा के लिए अपने परीक्षा शहर सूचना पर्ची तक पहुंचने के लिए, उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने खाते में लॉग इन करना होगा। इस लिस्ट में वह शहर शामिल है जहां आवेदक का परीक्षा केंद्र स्थित होगा, जिससे उम्मीदवारों को उसके अनुसार यात्रा की योजना बनाने में मदद मिलेगी। आवेदक आईबी एसीआईओ परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करने के लिए एक डायरेक्ट लिंक भी नीचे दिया गया है।
IB ACIO Exam City Intimation 2024 Out: आईबी एसीओ परीक्षा शहर सूची रिलीज
गृह मंत्रालय ने इंटेलिजेंस ब्यूरो के ACIO-II/Exe पदों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की, जिसमें 995 रिक्तियों की पेशकश की गई है। आईबी एसीआईओ परीक्षा 17 और 18 जनवरी, 2024 को निर्धारित है, जिसके लिए प्रवेश पत्र 14 जनवरी 2023 तक आने की उम्मीद है। जिन उम्मीदवारों ने आईबी एसीआईओ 2023-24 परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे यहां दिए डायरेक्ट लिंक से आईबी एसीआईओ परीक्षा सिटी सूचना 2024 देख सकते हैं। आईबी एसीओ एग्जाम सिटी इंटिमेशन 2024 डाउनलोड लिंक (IB ACIO Admit Card) यहां देखें:
आईबी एसीओ एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 |
IB Admit Card, City Intimation slip 2024: आईबी परीक्षा के बारे में हाइलाइट
आईबी एसीआईओ ग्रेड II/कार्यकारी परीक्षा का पहला चरण 17 और 18 जनवरी 2024 को ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा और परीक्षा में केवल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा विवरण, रिपोर्टिंग का समय और परीक्षा तिथि के बारे में पूरी जानकारी आईबी एसीआईओ एडमिट कार्ड 2024 पर उल्लिखित होगी। आईबी परीक्षा के बारे में अधिक विवरण यहां देखें:
आईबी एसीआईओ एडमिट कार्ड 2024 | |
भर्ती निकाय | इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) |
संचालन बॉडी का नाम | गृह मंत्रालय |
परीक्षा का नाम | आईबी एसीआईओ ग्रेड 2/कार्यकारी 2023 |
पद | सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी ग्रेड 2/कार्यकारी |
रिक्त पद | 995 |
वर्ग | सिटी इंटिमेशन स्लिप, एडमिट कार्ड |
परीक्षा का तरीका | ऑनलाइन |
आईबी एसीआईओ सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 | 9 जनवरी 2024 |
आईबी एसीआईओ एडमिट कार्ड 2024 | 14 जनवरी 2024 तक |
आईबी एसीआईओ परीक्षा तिथि 2024 | 17 और 18 जनवरी 2024 |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा (टियर 1 और टियर 2) - साक्षात्कार |
आधिकारिक वेबसाइट | www.mha.gov.in |
IB ACIO Exam Date 2024: इस दिन होगी परीक्षा
IB अधिकारियों ने अन्य महत्वपूर्ण तिथियों के साथ शहर सूचना लिस्ट भी जारी की है। सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी ग्रेड 2/कार्यकारी टियर 1 परीक्षा में बैठने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को यहां पूरा आईबी एसीआईओ परीक्षा कार्यक्रम देखना चाहिए।
आईबी एसीआईओ परीक्षा तिथि | |
आयोजन | तारीख |
आवेदन की तारीखें | 24 नवंबर से 15 दिसंबर 2023 |
आईबी एसीआईओ शहर सूचना लिस्ट | 09 जनवरी 2024 |
आईबी एसीआईओ एडमिट कार्ड 2024 तारीख | 14 जनवरी 2024 अपेक्षित |
आईबी एसीआईओ परीक्षा तिथि 2024 | 17 और 18 जनवरी 2024 |
परिणाम की घोषणा | सूचित किया जाना |
IB ACIO Admit Card 2024 Download Link
आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव होने के बाद आईबी एसीआईओ एडमिट कार्ड 2024 के लिए डायरेक्ट डाउनलोड लिंक यहां प्रदान किया जाएगा। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड लॉगिन विवरण दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं।
IB ACIO Tier 1 Admit Card 2024 | यहां क्लिक करें (In-Active) |
कैसे डाउनलोड करें IB ACIO Tier 1 Admit Card 2024?
IB ACIO Tier 1 Admit Card 2024 डाउनलोड करने के लिए, निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- Intelligence Bureau (IB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://mha.gov.in/
- होमपेज पर, "Recruitment" टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद "Assistant Central Intelligence Officer (ACIO) (Grade II)/Executive" लिंक पर क्लिक करें।
- फिर "Admit Card" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- अब "Submit" बटन पर क्लिक करें।
- आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- प्रिंट आउट लें या इसे अपने मोबाइल फोन पर सेव कर लें।
सभी सरकारी नौकरियों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें: Government Jobs
Comments
All Comments (0)
Join the conversation