IBPS Exam Calendar 2025: आज 15 जनवरी को, बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) के लिए सीआरपी आरआरबी-XIV (कार्यालय सहायक) और सीआरपी आरआरबी-XIV (अधिकारी स्केल I, II और III) और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के लिए सीआरपी पीओ / एमटी-XV, सीआरपी एसपीएल-XV और सीआरपी सीएसए -XV के लिए आगामी बैंकिंग परीक्षा की परीक्षा तिथियों से सम्बंधित कैलेंडर ibps.in पर जारी किया है। देश भर में ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क), ऑफिसर स्केल 1 (पीओ), ऑफिसर स्केल 2 और 3, कस्टमर सर्विस एसोसिएट्स (सीएसए/क्लर्क) और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) के पदों पर भर्ती की जाएगी।
आईबीपीएस कैलेंडर 2025
परीक्षा तिथियां और अनंतिम अधिसूचना तिथियां नीचे दी गई तालिका में दी गई हैं। आईबीपीएस लाखों छात्रों की भर्ती के लिए प्रतिवर्ष इनका आयोजन करता है। यह सभी बैंकिंग उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है.
परीक्षा का नाम | आईबीपीएस परीक्षा तिथियां | आईबीपीएस अधिसूचना तिथि |
आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रारंभिक परीक्षा | 27 जुलाई, 02 और 03 अगस्त 2025 | जून 2025 |
आईबीपीएस आरआरबी पीओ मुख्य परीक्षा | 13 सितंबर 2025 | |
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा | 30 अगस्त, 06 और 07 सितंबर 2025 | |
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मुख्य परीक्षा | 09 नवंबर 2025 | |
आईबीपीएस आरआरबी अधिकारी II और III परीक्षा | 13 सितंबर 2025 | |
आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा | 04, 05 और 11 अक्टूबर 2025 | अगस्त 2025 |
आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा | 29 नवंबर 2025 | |
आईबीपीएस एसओ प्रारंभिक परीक्षा | 23 नवंबर 2025 | सितंबर 2025 |
आईबीपीएस एसओ मुख्य परीक्षा | 04 जनवरी 2026 | |
आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा | 06, 07, 13, 14 दिसंबर 2025 | अक्टूबर 2025 |
आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा | 01 फ़रवरी 2026 |
आईबीपीएस आवेदन पत्र 2025
छात्र आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जहां भी लागू होगा, प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों के लिए एक ही पंजीकरण होगा। पंजीकरण प्रक्रिया केवल ऑनलाइन माध्यम से होगी तथा जहां भी लागू होगा, प्रारंभिक एवं मुख्य दोनों परीक्षाओं के लिए एक ही पंजीकरण होगा।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation