आईबीपीएस विशेषज्ञ अधिकारी (एसओ) प्रारंभिक परीक्षा 30 और 31 दिसंबर को सफलतापूर्वक आयोजित की गई। आईबीपीएस एसओ की प्रारंभिक परीक्षा में तीन अनुभाग थे तथा इसकी मुख्य परीक्षा 28 जनवरी 2018 को आयोजित होने वाली है। यह परीक्षा दो घंटे के समय के साथ 150 प्रश्नों के 125 अंकों के लिए आयोजित की गई थी।
परीक्षा का पैटर्न: परीक्षा में तीन खंडो से प्रश्न पूछे गये थे - विधि अधिकारी और राजभाषा अधिकारी के पद के लिए तर्कशक्ति , सामान्य जागरूकता (बैंकिंग उद्योग के लिए विशेष संदर्भ के साथ ), अंग्रेजी भाषा तथा आईटी अधिकारी, कृषि क्षेत्र अधिकारी, मानव संसाधन / एच आर अधिकारी और विपणन अधिकारी के पद के लिए तर्कशक्ति योग्यता, अंग्रेजी भाषा और क्वांटिटेटिव एप्टीटुड। परीक्षा में ऑब्जेक्टिव प्रकार के प्रश्न पूछे गये थे। परीक्षार्थियों को प्रत्येक अनुभाग में प्रदर्शन के आधार पर निर्धारित कट-ऑफ अंकों के अनुसार प्रत्येक अनुभाग में क्वालीफाई करने की आवश्यकता होगी और कुल भारित स्कोर पर भी। उद्देश्य चिह्न के लिए नकारात्मक अंकन लागू है। हर गलत जवाब के लिए, उस प्रश्न को सौंपा गया एक चौथाई या 0.25 अंक दंड के रूप में घटाया जाएगा।
परीक्षा का विश्लेषण: परीक्षा का कुल कठिनाई का स्तर मॉडरेट था।
जागरणजॉश डॉट कॉम की बैंकिंग टीम परीक्षा पत्र के व्यापक विश्लेषण के साथ अपेक्षित कट ऑफ अंक भी प्रदान कर रही है।
अनुभाग | कुल प्रश्न | अधिकतम अंक | कठिनाई का स्तर |
तर्कशक्ति | 50 | 50 | मॉडरेट |
क्वांटिटेटिव एप्टीटुड (आईटी अधिकारी, कृषि क्षेत्र अधिकारी, मानव संसाधन / एच आर (HR) और विपणन अधिकारी के पद के लिए) | 50 | 50 | मॉडरेट टू डिफिकल्ट |
अंग्रेजी भाषा | 50 | 25 | मॉडरेट टू डिफिकल्ट |
सामान्य जागरूकता- बैंकिंग उद्योग के लिए विशेष संदर्भ के साथ (विधि अधिकारी और राजभाषा अधिकारी पद के लिए) | 50 | 50 |
यदि आप बैंक पीओ परीक्षा में असफ़ल हो रहे है तो इन 6 स्टेप्स को अपनाए !
तर्कशक्ति योग्यता: इस खंड के लिए कठिनाई का स्तर इजी था। इनपुट-आउटपुट टॉपिक से कोई प्रश्न नहीं पूछा गया था।
टॉपिक्स | प्रश्नों की संख्या | कठिनाई का स्तर |
सीटिंग अरेंजमेंट | 10 | मॉडरेट |
एनालिटिकल रीजनिंग | 5 | मॉडरेट |
पहेली | 10 | मॉडरेट |
सिल्लोजिसम (Syllogism) | 5 | इजी टू मॉडरेट |
डेटा दक्षता | 5 | इजी टू मॉडरेट |
इनक्वॉलिटीज़ | 5 | इजी |
रक्त संबंध, अल्फाबेट सीरीज, और डायरेक्शन सेंस | 2+1+2=5 | इजी टू मॉडरेट |
कोडिंग- डिकोडिंग | 5 | इजी टू मॉडरेट |
कुल प्रश्नों की संख्या | 50 |
|
जानिए SBI PO Exam 2018 की तैयारी के लिए आपको कौन सा न्यूज़ पेपर पढना चाहिए
अंग्रेजी भाषा: इस खंड के लिए कठिनाई का स्तर मॉडरेट था और अधिकांश प्रश्न ओल्ड पैटर्न पर आधारित थे। खंड में रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन के दो सेट थे।
टॉपिक्स | प्रश्नों की संख्या | कठिनाई का स्तर |
रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (अर्थव्यवस्था पर आधारित) | 20 | मॉडरेट |
डबल फ़िलर | 5 | मॉडरेट |
त्रुटि निकालना | 5 | मॉडरेट |
क्लोज टेस्ट (नए पैटर्न पर आधारित) | 10 | मॉडरेट |
वाक्य पुनर्रचना (Sentence Rearrangement) | 5 | मॉडरेट |
वाक्यांश प्रतिस्थापन (Phrase Replacement) | 5 | मॉडरेट |
कुल प्रश्नों की संख्या | 50 |
|
क्वांटिटेटिव एप्टीटुड (आईटी अधिकारी, कृषि अधिकारी, मानव संसाधन / एच आर अधिकारी और विपणन अधिकारी के पद के लिए) : इस अनुभाग के लिए समग्र कठिनाई स्तर इजी टू मॉडरेट था। प्रश्न कॅल्क्युलेटिव थे इसलिए प्रश्नों को हल करने के लिए अच्छी कैलकुलेशन स्पीड आवश्यक थी। डेटा इंटरप्रिटेशन (डीआई) के तीन सेट और एक केसलेट सेट था।
टॉपिक्स | प्रश्नों की संख्या | कठिनाई का स्तर |
डेटा इंटरप्रिटेशन (टेबल ग्राफ़ + पाई चार्ट + लाइन ग्राफ़ + केसलेट) | 5+5+5+5=20 | मॉडरेट |
अप्प्रोक्सिमेंशन (Approximation) | 5 | इजी |
संख्या श्रृंखला- Number Series (मिसिंग नंबर पैटर्न के आधार पर) | 5 | मॉडरेट |
इनक्वॉलिटी | 5 | इजी |
विविध - चक्रवृद्धि ब्याज, सरल ब्याज, समय और काम, अनुपात और समानुपात, लाभ और हानि, प्रतिशत, औसत, आयु से सम्बंधित प्रश्न) | 15 | इजी टू मॉडरेट |
कुल प्रश्नों की संख्या | 50 |
|
बैंकिंग परीक्षाओ के लिए अंग्रेजी भाषा की तैयारी कैसे करे?
सामान्य जागरूकता: इस खंड के लिए कठिनाई स्तर मॉडरेट था। इस खंड में 50 प्रश्न पूछे गए थे अधिकांश प्रश्न करंट अफेयर्स से पूछे गये थे। बैंकिंग जागरूकता और स्थैतिक जीके (Static GK) से भी इस खंड में प्रश्न पूछे गये थे।
अपेक्षित कटऑफ अंक: - हमारे विश्लेषण और परीक्षा के कठिनाई स्तर के अनुसार, निम्नलिखित श्रेणियों के लिए अलग-अलग अपेक्षित कटऑफ अंक निन्मलिखित है।
पोस्ट के नाम | सामान्य श्रेणी के लिए अपेक्षित कट-ऑफ | एससी के लिए अपेक्षित कट-ऑफ | एसटी के लिए अपेक्षित कट-ऑफ | ओबीसी के लिए अपेक्षित कट-ऑफ |
आईटी अधिकारी (स्केल- I) | 60-65 | 52-57 | 50-55 | 58-63 |
कृषि क्षेत्र अधिकारी (स्केल I) | 40-45 | 35-30 | 30-35 | 38-43 |
राजभाषा अधिकारी (स्केल I) | 52-57 | 48-53 | 45-50 | 52-57 |
विधि अधिकारी (स्केल I) | 58-63 | 52-57 | 42-47 | 55-60 |
मानव संसाधन / एच आर (HR) (स्केल I) | 61-66 | 55-60 | 52-57 | 58-63 |
विपणन अधिकारी (स्केल I) | 58-63 | 50-55 | 48-53 | 55-60 |
जानिए बैंकिंग परीक्षा के पैटर्न में हुए बदलाव एवं इसमें महारत हासिल करने के तरीके
नोट: कटऑफ अंक विभिन्न कारकों पर निर्भर करता है अतः उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उपरोक्त अपेक्षित कट ऑफ वास्तविक कटऑफ अंक से भिन्न हो सकते हैं। आरबीआई की वेबसाइट पर घोषित होने के बाद ही सटीक कट ऑफ अंक का पता चल सकता है। चयन की प्रक्रिया समाप्त होने पर, आरबीआई कट ऑफ अंक की घोषणा करेगा।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation