JSSC Lady Supervisor Exam 2023 Application : महिला सुपरवाइसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, यहाँ से डायरेक्ट करें अप्लाई

Sep 30, 2023, 11:34 IST

JSSC Lady Supervisor exam 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड लेडी सुपरवाइजर प्रतियोगी परीक्षा (JLSCE) 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पदों की विस्तृत जानकारी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के लिए पूरी डिटेल्स यहाँ पढ़ें I 

महिला सुपरवाइसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें क्या है पूरा प्रोसेस?
महिला सुपरवाइसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें क्या है पूरा प्रोसेस?

JSSC Lady Supervisor exam 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड लेडी सुपरवाइजर प्रतियोगी परीक्षा  (JLSCE 2023) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जेएसएससी की इस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी जेएसएससी की वेबसाइट या panjikaran2023.com पर जा कर आवेदन कर सकते हैं। जेएसएससी जेएलएससीई भर्ती 2023 के जरिए झारखंड सरकार के महिला, बाल विकास व सामाजिक सुरक्षा विभाग में 444 पदों पर नियुक्ति होगी। इन पदों के लिए  आवेदन 26 सितंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 25 अक्टूबर 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर 2023 है। आवेदन सुधार विंडो 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सक्रिय रहेगी।

JSSC Lady Supervisor exam 2023: Application Link

JSSC Lady Supervisor अधिसूचना 2023   यहाँ क्लिक करें 
JSSC Lady Supervisorअप्लाई लिंक  यहाँ क्लिक करें 

JSSC Lady Supervisor exam 2023 महत्वपूर्ण विवरण: 

आर्गेनाइजेशन 

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC)

रिक्ति का नाम 

लेडी सुपरवाइजर

परीक्षा का नाम 

लेडी सुपरवाइजर प्रतियोगी परीक्षा (JLSCE) 2023

रिक्तियों की संख्या 

448 

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख 

26 सितम्बर 2023  

आवेदन की आखिरी तारीख 

25 अक्टूबर 2023  

 JSSC Lady Supervisor exam 2023 पदों का विवरण 

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कुल 444  पद हैं जिनमें सामान्य कोटि के 187, अनुसूचित जनजाति के 101, अनसूचित जाति के 35, अत्यंत पिछड़ा के 42, पिछड़ा वर्ग के 35 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 44 सीटें रखी गई हैं।  

JSSC Lady Supervisor exam 2023 शैक्षिक योग्यता  और आयुसीमा  : 

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से समाजशास्त्र, मनोविज्ञान या गृह विज्ञान में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही आवेदन के लिए उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 21 वर्ष होनी चाहिए I 

JSSC Lady Supervisor exam 2023: आवेदन प्रक्रिया 

जेएसएससी लेडी सुपरवाइसर भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के चरण निम्नलिखित हैं:

चरण 1: जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.nic.in/ या ऊपर दिए गए लिंक पर लॉग इन करें।

चरण 2: मेन पेज पर मुख्य लिंक अनुभाग पर जाएँ।

चरण 3: जेएसएससी लेडी सुपर भर्ती 2023 आवेदन लिंक का पता लगाएं।

चरण 4: पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त करें।

चरण 5: आवेदन पत्र पूरा करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

चरण 6: आवेदन पत्र का भुगतान जमा करें।

चरण 7: आवेदन पत्र भरें और जमा करें।

चरण 8: भविष्य में उपयोग के लिए फॉर्म को सहेजें और डाउनलोड करें।



Sonal Mishra
Sonal Mishra

Senior Content Writer

Sonal Mishra is an education industry professional with 6+ years of experience. She has previously worked with Dhyeya IAS and BYJU'S as a state PCS and UPSC content creator. She participated UPPCS mains exam in 2018.and is a postgraduate in geography from CSJMU Kanpur. She can be reached at sonal.mishra@jagrannewmedia.com

... Read More

FAQs

  • JSSC लेडी सुपरवाइसर भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन ?
    +
    जेएसएससी की इस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी जेएसएससी की वेबसाइट या panjikaran2023.com पर जा कर आवेदन कर सकते हैं।
  • JSSC लेडी सुपरवाइजर भर्ती 2023 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
    +
    JSSC लेडी सुपरवाइजर भर्ती 2023 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2023 है।

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News