MHT CET 2026 PCB Admit Card Released: महाराष्ट्र सीईटी ग्रुप के एडमिट कार्ड जारी, यहां से पाएं Direct Link

Last Updated: Apr 17, 2026, 13:51 IST

MHT CET PCB 2026 हॉल टिकट डाउनलोड के लिए लिंक एक्टिव हो गया है। छात्र एग्जाम में शामिल होने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर MHT CET के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें। 

MHT CET 2026 PCB Admit Card Released
MHT CET 2026 PCB Admit Card Released

महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने MHT CET 2026 PCB ग्रुप के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल तौर पर जारी कर दिए हैं। वे सभी छात्र जिन्होंने फार्मेसी और अन्य संबंधित कोर्सेज में एडमिट  के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

एग्जाम सेंटर पर बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्रों को अनुमति नहीं दी जाएगी, इसलिए एग्जाम में बेठने के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने-अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करके एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें। 

MHT CET 2026 PCB एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें 

MHT CET 2026 PCB एग्जाम की पूरी डिटेल्स 

MHT CET 2026 PCB एग्जाम से जुड़ी सभी डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट  डिटेल्स 
एग्जाम का नाम MHT CET 2026 (PCB Group)
आयोजक संस्था स्टेट सीईटी सेल, महाराष्ट्र
एडमिट कार्ड जारी होने की डेट 17 अप्रैल, 2026
एग्जाम की डेट्स (Session 1) 21 अप्रैल से 26 अप्रैल, 2026
ऑफिशियल वेबसाइट cetcell.mahacet.org

कैसे डाउनलोड करें अपना PCB एडमिट कार्ड? 

अपने मोबाइल या कंप्यूटर से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. महाराष्ट्र सीईटी सेल की ऑफिशियल वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर लॉगिन करें।
  2. होमपेज पर 'Candidate Login' या 'MHT CET 2026 PCB Admit Card' के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड फिल करें।
  4. लॉगिन करने के बाद 'Get Hall Ticket' के बटन पर क्लिक करें।
  5. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और A4 साइज पेपर पर एक साफ प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

एडमिट कार्ड पर इन जानकारियों को जरूर चेक करें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद नीचे दी गई जानकारियों का मिलान अपने आवेदन पत्र से जरूर करें:

  • छात्र का नाम और फोटो
  • एग्जाम की डेट और शिफ्ट: (सुबह की शिफ्ट: 9 AM - 12 PM | दोपहर की शिफ्ट: 2 PM - 5 PM)
  • एग्जाम सेंटर का पता: सेंटर की लोकेशन पहले से चेक कर लें।
  • सब्जेक्ट ग्रुप: सुनिश्चित करें कि एडमिट कार्ड पर 'PCB' अंकित है।

हेल्पलाइन और संपर्क डिटेल्स 

यदि आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई समस्या आ रही है या उसमें कोई गलती है, तो आप तुरंत सीईटी सेल के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

  • हेल्पलाइन नंबर: 07969134401 / 07969134402
  • ईमेल: cethelpdesk-2026@maharashtracet.org

यहां भी पढ़े: ICAI CA Admit Card May 2026 Released: इंटर और फाइनल एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 17, 2026, 13:47 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News