MP Police Constable Result: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।
MP Police Final Result 2023 Direct Link
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने एमपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट के लिए सीधा लिंक सक्रिय कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे नीचे दिए लिंक पर करके अपना परिणाम देख सकते हैं:
MP Police Final Result Link |
MPESB Police Constable Final Result: मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा हाइलाइट
एमपीईएसबी ने एमपी पुलिस कांस्टेबल अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 7411 पदों के लिए आयोजित की गई थी। उम्मीदवार मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट से संबंधित जानकारी नीचे दी गई तालिका में देखी जा सकती है:
संगठन का नाम | मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) |
परीक्षा का नाम | एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 |
पद का नाम | कांस्टेबल |
रिक्त पद | 7411 |
एमपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट | 12 मार्च 2025 |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), दस्तावेज़ सत्यापन, चिकित्सा परीक्षा |
नौकरी करने का स्थान | मध्य प्रदेश |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.esb.mp.gov.in/ |
कैसे देखें MP Police Constable Final Result 2023?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
- सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- "MP Police Constable Final Result 2023" के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- स्क्रीन पर आपका फाइनल रिजल्ट प्रदर्शित होगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।
कुल रिक्तियों और चयन प्रक्रिया की जानकारी
MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के तहत 7,411 पदों पर भर्ती की गई है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल थे। अंतिम मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की गई है।
अगले चरण में क्या करें?
जो अभ्यर्थी फाइनल मेरिट लिस्ट में चयनित हुए हैं, उन्हें अब नियुक्ति पत्र (Appointment Letter) और ट्रेनिंग प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी प्राप्त होगी। चयनित उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे MP पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट और अपने रजिस्टर ईमेल पर नियुक्ति से संबंधित अपडेट चेक करते रहें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation