MP Topper List 2025 Class 12: एमपी बोर्ड 12वीं में प्रियल द्विवेदी ने मारी बाजी , देखें स्ट्रीम वाइज टॉपर्स लिस्ट

MP Topper List 2025 Class 12: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश के 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। क्योंकि, बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

May 6, 2025, 11:26 IST
एमपी बोर्ड 12वीं टॉपर्स लिस्ट 2025
एमपी बोर्ड 12वीं टॉपर्स लिस्ट 2025

MP Topper List 2025 Class 12: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश के 12वीं के छात्रों का बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे छात्र, जिन्होंने परीक्षा दी थी, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर पहुंच रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद आप इस लेख के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

MPBSE MP Board Result 2025: जून में मिलेगा दूसरा मौका 

ऐसे छात्र, जो  फेल हो गए हैं या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। उन्हें दूसरा मौका दिया जाएगा। ऐसे छात्र 17 जून से दोबारा परीक्षा दे सकते हैं। इस व्यवस्था को नई शिक्षा नीति के तहत लागू किया गया है।

MP Topper List 2025 Class 12: किस स्ट्रीम से किसने किया टॉप 

आर्ट्स - अंकुर यादव

मैथ्स साइंस ग्रुप : प्रियल द्विवेदी (कुल मिलाकर टॉपर भी)

साइंस बायो ग्रुप : गार्गी अग्रवाल

कॉमर्स : रिमझिम करोथिया

एग्रीकल्चर: हरिओम साहू।

वहीं, पीथमपुर के श्री कृष्ण प्रताप सिंह साइंस में प्रदेशभर में 5वें नंबर पर हैं।

MPBSE MP Board Result 2025: एमपी बोर्ड 12वीं का क्या रहा रिजल्ट 

पंजीकृत: 604402

अनुपस्थित: 1828

उपस्थित: 602574

रद्द: 559

रोका गया: 64

परिणाम घोषित: 601951

पास: 448807

पास प्रतिशत: 74.48 प्रतिशत

असफल: 153144

MP Topper List 2025 Class 12: किस स्ट्रीम से किसने किया टॉप 

रैंक

संकाय

नाम

प्रतिशत

प्राप्तांक

जिला

1

विज्ञान

प्रियल द्विवेदी

98.4

492

सतना

2

वाणिज्य

रिमझिम करोठिया

98.2

491

ग्वालियर

3

विज्ञान

हर्ष पांडे

98.0

490

सतना

मंडला जिले ने बनाई दूसरी स्थान पर जगह 

एमपी बोर्ड में इस बार मंडला जिले दूसरा स्थान पर जगह बनाई है। यहां कुल 89.83 फीसदी छात्र पास हुए हैं।

सरकारी स्कूलों ने किया बेहतर प्रदर्शन

इस बार निजी स्कूलों की तुलना में 12वीं में सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। 

MP Topper List 2025 Class 12:किस जिले ने किया है टॉप 

नरसिंहपुर जिला 76.22% छात्रों के कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होने के साथ टॉप जिला बनकर उभरा है।

MP Topper List 2025 Class 12:  किसने किया टॉप 

एमपी बोर्ड 12वीं में इस बार प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है। वह मूलरूप से सतना के रहने वाले हैं। उन्होंने 500 में से 492 अंक हासिल किए हैं। 

MP Topper List 2025 Class 12: कितने  बच्चों ने पास की परीक्षा

एमपी बोर्ड 12वीं में इस बार 74.48 फीसदी छात्रों ने परीक्षा पास की है। 

MP Topper List 2025 Class 12: कब से कब तक हुई थी परीक्षा

12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन  25 फरवरी से 25 मार्च तक हुआ था।

MP Topper List 2025 Class 12: बीते वर्ष कितने छात्र हुए थे पास 

12वीं में कुल 64.48 पर्सेंट छात्र पास हुए थे। वहीं, 2023 में 12वीं में कुल 55.28 फीसदी छात्र पास हुए थे। 

MP Topper List 2025 Class 12:  कैसे देखें रिजल्ट 

-सबसे पहले mpbse.nic.in पर जाएं।

-यहां होमपेज पर पहुंच MPBSE MP Board 10th 12th Result 2025 लिंक पर क्लिक करना है।

-अब यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना है।

-अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। 

-आप रिजल्ट को डाउनलोड पर क्लिक कर सेव कर सकते हैं। 

MP Topper List 2025 Class 12:  बीते वर्ष किसने किया था टॉप 

एमपी बोर्ड 12वीं में आर्ट्स के टॉपर्स

रैंक 1- जयंत यादव, शाजापुर- 487 मार्क्स

रैंक 2- कुलदीप मेवाड़ा, शाजापुर- 486

रैंक 3- निशा भारती, नरसिंहपुर- 484

रैंक 4- चेतना कछवाहा, मंडला- 483

रैंक 5- दिव्या भीलवार, ग्वालियर- 482

एमपी बोर्ड 12वीं कॉमर्स टॉपर

-मुस्कान दांगी हैं,  500 में से 493 अंक हासिल किए।

-दूसरे नंबर पर गरिमा जैन, 482 अंक प्राप्त किए। वहीं, गोरी जायसवाल को भी 482 अंक मिले थे। 

-तीसरी रैंक पर 481 अंकों के साथ फाल्गुनी पवार रही थीं।

एमपी बोर्ड 12वीं साइंस टॉपर (बायोलॉजी)

-सना अंजुम खान,- 487 अंक

-परीक्षा राजपूत,- 486

-मेहर कुरेशी,- 485

एमपी बोर्ड 12वीं साइंस टॉपर (मैथ्स)

रैंक 1- अंशिका मिश्रा,- 493 अंक

रैंक 2- अंकित चौबे,- 491 अंक

रैंक 3- गीता लोधी,- 490 अंक

रैंक 4- कृति चौरसिया,- 488

रैंक 4- जानवी पटेल,- 488

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News