MPESB Police SI, Subedar Answer Key 2026 OUT: एमपी पुलिस एसआई, सूबेदार उत्तर कुंजी जारी, डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट PDF

Last Updated: Jan 23, 2026, 17:36 IST

MP Police ASI and Subedar Answer Key 2026 OUT: एमपी पुलिस SI और सूबेदार भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी आज 23 जनवरी को MPESB द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपनी रिस्पॉन्स शीट PDF डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी उम्मीदवार को उत्तर कुंजी पर आपत्ति है, तो वह 23 से 26 जनवरी 2026 तक आपत्ति दर्ज करा सकता है।

MP Police ASI and Subedar Answer Key 2026 OUT
MP Police ASI and Subedar Answer Key 2026 OUT

MP Police ASI and Subedar Answer Key 2026 OUT: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) और सूबेदार भर्ती परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब अपनी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट PDF ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। जारी की गई उत्तर कुंजी प्रोविजनल है, जिसके माध्यम से उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं। यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर आपत्ति है, तो उम्मीदवार 23 जनवरी 2026 से 26 जनवरी 2026 तक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित लिंक पर आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि/पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करना होगा। आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी, जिसके आधार पर आगे की चयन प्रक्रिया तय होगी।

MPESB Police SI, Subedar Answer Key 2026 PDF Download Link

16-21 जनवरी 2026 में आयोजित परीक्षा के बाद MPESB पुलिस SI और सूबेदार उत्तर कुंजी 2026 PDF लिंक आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आंसर की और रिस्पॉन्स शीट PDF esb.mp.gov.in से डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान और संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं।

MP Police SI, Subedar Answer Key 2026 Link

यहां क्लिक करें

MP Police SI, Subedar Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार MP Police SI और Subedar आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें।

  1. सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. होमपेज पर Online Question / Answer Objection link - Subedar & Sub-Inspector Recruitment Test -2025 पर क्लिक करें।

  3. “Subedar & Sub-Inspector Recruitment Test -2025: Dated: 23/01/2026 ” लिंक चुनें।

  4. इसके बाद Objection Tracker Login पर क्लिक करें।

  5. अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।

  6. स्क्रीन पर Answer Key और Response Sheet PDF दिखाई देगी।

  7. PDF डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jan 23, 2026, 17:30 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News