MPPSC परीक्षा कैलेंडर 2025 जारी हुआ, डाउनलोड करें PDF

MPPSC Exam Calendar 2025: एमपीपीएससी ने वर्ष 2025 के लिए भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। उम्मीदवार इस लेख में दिए लिंक से आधिकारिक एमपीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2025 PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

Mar 6, 2025, 12:02 IST
MPPSC परीक्षा कैलेंडर 2025 जारी
MPPSC परीक्षा कैलेंडर 2025 जारी

MPPSC Exam Calendar 2025: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने 2025 के लिए परीक्षा कैलेंडर आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है, जिसमें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथियां शामिल हैं। इस कैलेंडर में राज्य सेवा परीक्षा, राज्य इंजीनियरिंग परीक्षा, सहायक प्रोफेसर परीक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाओं का शेड्यूल दिया गया है। जो उम्मीदवार मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें इन तिथियों का ध्यान रखते हुए अपनी तैयारी शुरू करनी चाहिए। प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुसार शेड्यूल में बदलाव हो सकता है, जिसकी जानकारी MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। नीचे 2025 का विस्तृत परीक्षा शेड्यूल प्रस्तुत किया गया है।

MPPSC Exam 2025 Schedule PDF Download Link

आप मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की आधिकारिक वेबसाइट से 2025 के लिए MPPSC परीक्षा कैलेंडर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इस कैलेंडर में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल उपलब्ध है। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड करने की झंझट से बचने के लिए, हमने नीचे सीधे MPPSC परीक्षा कैलेंडर 2025 PDF डाउनलोड करने का लिंक प्रदान किया है।

MPPSC Exam 2025 Calendar PDF

यहां क्लिक करें

MPPSC परीक्षा कैलेंडर 2025

MPPSC परीक्षा कैलेंडर 2025 में अधिकांश भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियां उल्लिखित हैं। जारी आधिकारिक शेड्यूल में राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा सबसे महत्वपूर्ण है, जिसकी तिथि 16 फरवरी, 2025 निर्धारित की गई है। MPPSC परीक्षा 2025 का पूरा शेड्यूल आप नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

क्र.सं.

परीक्षा का नाम

आयोजन तिथि

विषय/रिमार्क

1

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025

16.02.2025

निर्धारित तिथि को आयोजित

2

सहायक संचालक (उद्यान) परीक्षा-2023

23.03.2025

 

3

सहायक संचालक/पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ / पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी परीक्षा-2024

18.05.2025

 

4

सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2024 [Phase-I] (16 विषय) (उच्च शिक्षा विभाग)

01.06.2025

क्रीड़ा अधिकारी, ग्रंथपाल, वनस्पति शास्त्र, प्राणी शास्त्र, भौतिक शास्त्र, राजनीति शास्त्र, गणित, हिन्दी, भूगोल, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, रसायन शास्त्र, इतिहास, समाजशास्त्र, कम्प्यूटर विज्ञान

5

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025

09.06.2025 से 14.06.2025

 

6

सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2024 [Phase-II] (12 विषय) (उच्च शिक्षा विभाग)

27.07.2025

योगिक विज्ञान, वेद, उर्दू, सांख्यिकी, संस्कृत व्याकरण, संस्कृत साहित्य, संस्कृत प्राच्य, संस्कृत ज्योतिष, संगीत, कम्प्यूटर एप्लीकेशन, मराठी, भूगर्भ शास्त्र

7

राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा-2024 (सिविल, मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग)

24.08.2025

 

8

सहायक संचालक (संस्कृति) परीक्षा-2024

   

9

उप संचालक, प्राचार्य वर्ग-2, सहायक संचालक तकनीकी परीक्षा-2024 (तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग)

21.09.2025

 

10

खनि अधिकारी परीक्षा-2024 (खनिज साधन विभाग)

   

11

दन्त चिकित्सक परीक्षा-2024 (लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग)

   

12

दन्त चिकित्सक परीक्षा-2024 (श्रम विभाग)

12.10.2025

 

13

सहायक अनुसंधान अधिकारी परीक्षा-2024 (जनजातीय कार्य विभाग)

   

14

सहायक प्रबंधक परीक्षा-2024 (लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग)

23.11.2025

 

15

आंतरिक लेखा परीक्षण अधिकारी परीक्षा-2024 (खनिज साधन विभाग)

23.11.2025

 

16

सहायक पंजीयक परीक्षा-2024 (औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग)

07.12.2025

 

17

खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा-2024 लोक (स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग)

14.12.2025

 

18

मुख्य रसायनज्ञ परीक्षा-2024 (लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग)

   

19

जिला विस्तार एवं माध्यम अधिकारी / प्रदर्शनी अधिकारी / संचार अधिकारी/स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी / स्वास्थ्य शिक्षा अनुदेशक/समाज विज्ञान अनुदेशक परीक्षा-2024 (लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग)

21.12.2025

 

ध्यान दें: परीक्षा शेड्यूल की विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University. With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
  • MOCK TEST 1

    Madhya Pradesh Public Service Commission (MPPSC) 2024-25

    1 FREE TEST

    English/Hindi

  • MOCK TEST 2

    Madhya Pradesh Public Service Commission (MPPSC) 2024-25

    1 FREE TEST

    English/Hindi

  • MOCK TEST 3

    Madhya Pradesh Public Service Commission (MPPSC) 2024-25

    1 FREE TEST

    English/Hindi

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News