ONGC Energy Centre Recruitment 2026: ओएनजीसी में नौकरी का सुनहरा अवसर, ऐसे करें आवेदन

Last Updated: May 6, 2026, 12:02 IST

ONGC Energy Centre Recruitment 2026: ओएनजीसी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जूनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट्स और सीनियर रिसर्चर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 25 मई तक आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

ONGC Energy Centre Recruitment 2026
ONGC Energy Centre Recruitment 2026

ONGC Energy Centre Recruitment 2026: तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC) ने ऑफिशियल वेबसाइट www.ongcindia.com पर अपने एनर्जी सेंटर में  जूनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट (2), सीनियर प्रोजेक्ट फेलो (1) और प्रोजेक्ट एसोसिएट (2) सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के तहत कुल 5 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 25 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्तियां जियोलोजिस्ट विभाग के लिए की जाएगी। 

इन पदों के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। अपात्र उम्मीदवारों के आवेदन रद्द किए जा सकते हैं।

ONGC Energy Centre Recruitment 2026 Notification की PDF डाउनलोड लिंक 

ओएनजीसी एनर्जी सेंटर में जूनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट्स और सीनियर रिसर्चर सहित अन्य पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। इन पदों के लिए आवेदन ईमेल द्वारा प्राप्त किए जाएंगे। उम्मीदवार की सुविधा हेतुु नोटिफिकेशन की PDF डाउनलोड करने का लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है। 

ओएनजीसी एनर्जी सेंटर नोटिफिकेशन 2026 PDF डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

ONGC Energy Centre Recruitment 2026 - हाइलाइट्स

ओएनजीसी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जूनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट्स और सीनियर रिसर्चर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को नीचे दी गई टेबल ध्यानपूर्वक देखने की सलाह दी जाती है। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC)

विज्ञापन संख्या 

OEC/RECRUITMENT /SPF, JPA & PA/2026 

पद का नाम 

जूनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट्स और सीनियर रिसर्चर सहित अन्य पद

रिक्त पदों की संख्या 

05 

आवेदन करने की अंतिम तिथि 

25 मई 2025 

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.ongcindia.com

ONGC Energy Centre Recruitment 2026 Eligibility Criteria

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय/संस्थान से बीटेक, एमटेक या एमएससी की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके बारे में विस्तृत जानकारी के लिए आप ऊपर टेबल में निहित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं। 

ONGC Energy Centre Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें? 

ओएनजीसी में निहित पदों के लिए आवेदन करने हेतु आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले ओएनजीसी एनर्जी सेंटर नोटिफिकेशन 2026 PDF में निहित आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर लें।

  • आवेदन फॉर्म में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें। 

  • आवेदन फॉर्म के साथ एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित सीवी और फोटो अटैच करें। 

  • इनकी एक सॉफ्ट कॉपी बनाएं। 

  • पोस्ट का नाम सब्जेक्ट लाइन में लिखकर oechr@ongc.co.in पर सॉफ्ट कॉपी ईमेल कर दें। 

ये भी पढ़ें: SSC Result 2026 Gujarat Board [OUT] LIVE: GSEB गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, ये रहा मार्कशीट लिंक

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: May 6, 2026, 12:02 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News