भारत के माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के शासनकाल के तहत काम करने के सुनहरे अवसर का लाभ उठायें! यदि आप कोई अच्छी सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो अब एक पल भी बर्बाद मत करें! विभिन्न भारतीय मंत्रालयों में उपलब्ध 200 से अधिक रिक्त पदों के साथ, आप निश्चित रूप से अपने सपने को साकार कर सकते हैं.
भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालय ही वास्तव में भारत सरकार के कार्यकारी प्राधिकारी हैं. भारत सरकार इन विभिन्न मंत्रालयों या विभागों के माध्यम से ही वास्तव में अपने सभी सरकारी कार्यों का निष्पादन करती है. इन मंत्रालयों में प्रत्येक स्तर पर अधिकारी (जिनकी भर्ती का उल्लेख निम्नलिखित है) कार्यरत हैं जिन्हें सिविल सेवकों के रूप में जाना जाता है.
सरकारी नौकरी के सन्दर्भ से भारतीय मंत्रालयों का विशेष महत्व है और जब एक अच्छी सरकार नौकरी की खोज की जाती है तो ये मंत्रालय आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहते हैं. इसलिए एक अच्छी सरकार नौकरी पाने के एक गंभीर आकांक्षी के रूप में, आपको किसी भी भारतीय मंत्रालय में सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने चूकना नहीं चाहिए.
उम्मीदवार ध्यान दें कि अक्सर मंत्रालय ऑफ़लाइन आवेदन आमंत्रित करते हैं. इसलिए आवेदन शुल्क और पत्राचार के लिए पते के बारे में सभी विवरणों पर सावधानी से ध्यान दिया जाना चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवारों को आवेदन पत्र के साथ महत्वपूर्ण दस्तावेज भेजते समय ज्यादा ध्यान देना चाहिए क्योंकि किसी भी मामले में प्रस्तुत किये गए अपूर्ण आवेदन पत्र रद्द कर दिए जाते हैं.
भारतीय मंत्रालयों द्वारा आयोजित सभी भर्तियों का एक अन्य महत्वपूर्ण हिस्सा शुद्धिपत्र / परिशिष्ट जारी करना है. अक्सर मंत्रालय मानदंड / रिक्ति संख्या / पात्रता मानदंड में संशोधन करते रहते हैं. इसलिए उम्मीदवारों को इस संबंध में जागरूक रहना चाहिए. कई मामलों में आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि भी विशिष्ट या दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए बदल दी जाती है.
उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से भारतीय मंत्रालयों के तहत अभी सक्रिय सभी भर्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:
कपड़ा मंत्रालय में निकली सहायक के 2 पदों के लिए वेकेंसी, 9 मार्च तक करें आवेदन
रक्षा मंत्रालय में फायरमैन और ट्रेड्समैन मेट पदों के लिए करें आवेदन
जल संसाधन मंत्रालय में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पद के लिए करें आवेदन
गृहमंत्रालय भर्ती 2017: एडिशनल एवं असिस्टेंट डायरेक्टर पद के लिए वेकेंसी
रक्षा मंत्रालय में असिस्टेंट डायरेक्टर के 3 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये
रक्षा मंत्रालय ने डाटा एंट्री ऑपरेटर के 8 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये
कानून एवं न्याय मंत्रालय ने असिस्टेंट एडिटर के 4 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये
रक्षा मंत्रालय (डीजीक्यूए) भर्ती 2016: एमटीएस और स्टेनो ग्रेड-II के 3 पदों के लिए वेकेंसी
रक्षा मंत्रालय भर्ती 2016: एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 4 पदों के लिए वेकेंसी
रक्षा मंत्रालय सीक्यूएइ भर्ती 2016: 04 मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों के लिए करें आवेदन
रक्षा मंत्रालय में ग्रुप सी के 12 पदों के लिए वेकेंसी, करें आवेदन
रक्षा मंत्रालय भर्ती 2016: मल्टी टास्किंग स्टाफ के 04 पदों के लिए वेकेंसी
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में उप-क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी के 8 पदों के लिए करें आवेदन
रक्षा मंत्रालय भर्ती 2016: जेआरएफ और आरए के 18 पदों के लिए वेकेंसी
मिनिस्ट्री ऑफ शिपिंग, मुंबई में 02 प्रिंसिपल ऑफिसर (नॉटिकल) पदों के लिए करें आवेदन
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मेडिकल सुप्रिनटेंडेंट पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये
कपड़ा मंत्रालय में अपर डिवीज़न क्लर्क के पदों की निकली वेकेंसी, 02 फरवरी तक करें आवेदन
पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भर्ती: 06 वैज्ञानिक पदों के लिए करें आवेदन
उम्मीदवारों के संदर्भ के लिए सभी भारतीय मंत्रालयों की सूची निम्न प्रस्तुत है:
1. कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
2. आयुष मंत्रालय
3. रसायन और उर्वरक मंत्रालय
4. नागर विमानन मंत्रालय
5. कोयला मंत्रालय
6. वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
7. संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
8. उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
9. कारपोरेट मामलों के मंत्रालय
10 संस्कृति मंत्रालय
11. रक्षा मंत्रालय
12. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
13. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
14. विदेश मंत्रालय
15. वित्त मंत्रालय
16. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
17. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
18. भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय
19. गृह मंत्रालय
20. आवास और शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालय
21. मानव संसाधन विकास मंत्रालय
22. सूचना और प्रसारण मंत्रालय
23. श्रम और रोजगार मंत्रालय
24. विधि और न्याय मंत्रालय
25 सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय
26. खान मंत्रालय
27. अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय
28. नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
29. प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्रालय
30. पंचायती राज मंत्रालय
31. संसदीय मामलों के मंत्रालय
32. कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय
33. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय
34. विद्युत मंत्रालय
35. रेल मंत्रालय
36. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
37. ग्रामीण विकास मंत्रालय
38. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
39. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
40. सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय
41. कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय
42. इस्पात मंत्रालय
43. कपड़ा मंत्रालय
44. पर्यटन मंत्रालय
45. जनजातीय मामलों का मंत्रालय
46. शहरी विकास मंत्रालय
47, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय
48. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
49. युवा मामले और खेल मंत्रालय
Comments
All Comments (0)
Join the conversation