PSSSB Clerk Admit Card 2023: अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड पंजाब (एसएसएसबी पंजाब) ने पीएसएसएसबी क्लर्क एडमिट कार्ड 2023 31 जुलाई को जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड ऑफिसियल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं I परीक्षा का आयोजन 6 अगस्त को राज्य के विभिन्न केन्द्रों पर किया जायेगा।
एडमिट कार्ड में परीक्षा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी होगी, जैसे आपका नाम, आवेदन संख्या, परीक्षा तिथि, समय और स्थान। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन अपना एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में ले जाना अनिवार्य है। पीएसएसएसबी क्लर्क एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक नीचे दिया गया है:
PSSSB Clerk Admit Card Direct Link
PSSSB Clerk Admit Card Direct Link | Download Here |
PSSSB Clerk Admit Card 2023 कैसे डाउनलोड करें ?
पीएसएसएसबी क्लर्क एडमिट कार्ड 2023 पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (पीएसएसएसबी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। आप नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
चरण 1: PSSSB की वेबसाइट - sssb.punjab.gov.in पर जाएं
चरण 2: '31-07-2023' पर क्लिक करें - विज्ञापन संख्या 15/2022 के तहत क्लर्क के पद के लिए परीक्षा दिनांक 06/08/2023 के लिए प्रवेश पत्र/रोल नंबर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
चरण 3: अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
चरण 4: सुरक्षा कोड दर्ज करें।
चरण 5: पीएसएसएसबी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
PSSSB Clerk Admit Card 2023 में क्या डिटेल्स होंगी ?
- उम्मीदवार का नाम और लिंग
- श्रेणी (एसटी/एससी/बीसी और अन्य)
- पिता/माता का नाम
- उम्मीदवार की जन्मतिथि
- उम्मीदवार का रोल नंबर
- उम्मीदवार की फोटो
- परीक्षा तिथि और समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- पोस्ट नाम
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा की अवधि
- परीक्षा केंद्र कोड
- परीक्षा के लिए आवश्यक निर्देश
- अभ्यर्थी के हस्ताक्षर के लिए खाली बॉक्स
- निरीक्षक के हस्ताक्षर के लिए खाली बॉक्स
PSSSB Clerk Admit Card 2023
PSSSB क्लर्क 2023 परीक्षा 06 अगस्त 2023 को आयोजित की जायेगी I परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी:
सुबह की पाली: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
दोपहर की पाली: दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
PSSSB Clerk Admit Card 2023 ओवरव्यू :
आर्गेनाइजेशन का नाम | अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड पंजाब |
पद का नाम | क्लर्क |
पदों की संख्या | 1200 |
विज्ञापन संख्या | 15/2022 |
लिखित परीक्षा की तिथि | 6 अगस्त 2023 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 31 जुलाई 2023 |
ऑफिसियल वेबसाइट | sssb.punjab.gov.in |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation