Rajasthan Stenographer Application Form 2023: राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर ने राजस्थान राज्य भर की जिला अदालतों में स्टेनोग्राफर के पद के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.hcraj.nic.in पर आवेदन लेना शुरू कर दिया है।राजस्थान स्टेनोग्राफर भर्ती 2023 के तहत जिला न्यायालयों में स्टेनोग्राफर पदों के लिए 277 पदों के लिए आवेदन शुरू कर दिया है। उम्मीदवारों का चयन स्टेनोग्राफर पदों के लिए चयन प्रक्रिया में स्टेनोग्राफी टेस्ट/कौशल परीक्षण, साक्षात्कार, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल होगी। अंतिम चयन के लिए उम्मीदवारों को सभी चरणों में अर्हता प्राप्त करनी होगी। चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 10 (33800- 106700/- रुपये) के अनुसार मासिक वेतन दिया जाएगा। राजस्थान स्टेनोग्राफर वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2023 है।
Rajasthan High Court Stenographer Recruitment 2023 हाइलाइट
उम्मीदवार नीचे दिए गए तालिका से राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2023 के बारे में सभी जानकारी देख सकते हैं।
भर्ती संगठन का नाम | राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर |
पोस्ट का नाम | आशुलिपिक |
विज्ञापन संख्या | राजस्थान उच्च न्यायालय स्टेनोग्राफर रिक्ति 2023 |
रिक्त पद | 277 |
वेतन/वेतनमान | 33800 रुपये- 106700/- रुपये (पे मैट्रिक्स लेवल 10) |
नौकरी करने का स्थान | राजस्थान |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 30 अगस्त 2023 |
आवेदन करने का तरीका | ऑनलाइन |
वर्ग | राजस्थान उच्च न्यायालय भर्ती 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | hcraj.nic.in |
Rajasthan Stenographer Vacancy 2023 की महत्वपूर्ण तिथियां
उम्मीदवार नीचे दिए तालिका से राजस्थान स्टेनोग्राफर रिक्ति 2023 की महत्वपूर्ण तिथियां देख सकते हैं।
आयोजन | तारीख |
अधिसूचना जारी होने की तिथि | 28 जुलाई 2023 |
आवेदन करने की तिथि | 1 अगस्त 2023 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 30 अगस्त 2023 |
आवेदन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि | 31 अगस्त 2023 |
परीक्षा तिथि | - |
राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2023 ऑनलाइन आवेदन लिंक
राजस्थान स्टेनोग्राफर भर्ती 2023 ऑनलाइन आवेदन लिंक 01 अगस्त 2023 को राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर के आधिकारिक पोर्टल www.hcraj.nic.in पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार अब राजस्थान उच्च न्यायालय स्टेनोग्राफर भर्ती 2023 के लिए आवेदन फॉर्म कर जमा कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन भरने का डायरेक्ट लिंक नीचे देख सकते हैं।
इस लिंक पर क्लिक करें |
Rajasthan Stenographer Recruitment 2023 के लिए आवेदन शुल्क
राजस्थान स्टेनोग्राफर भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में श्रेणीवार आवेदन शुल्क देख सकते हैं।
वर्ग | फीस |
जनरल, ओबीसी, ईबीसी (सीएल), अन्य राज्य | 700/- रुपये |
ओबीसी, ईबीसी (एनसीएल), ईडब्ल्यूएस | 550/- रुपये |
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी | 450/- रुपये |
भुगतान का तरीका | ऑनलाइन |
Rajasthan Stenographer Vacancy 2023 के लिए पात्रता मानदंड
शैक्षिक योग्यता: आवेदक मान्यता प्राप्त विद्यालय से 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही कंप्यूटर कोर्स +स्टेनो का डिप्लोमा होना चाहिए।
आयु-सीमा: राजस्थान उच्च न्यायालय स्टेनोग्राफर भर्ती 2023 के लिए आवेदक की आयु 18-40 वर्ष के हबीच होनी चाहिए।
वैकेंसी डिटेल: राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2023 अधिसूचना के तहत स्टेनोग्राफर के कुल 277 पद भरे जाएंगे।
राजस्थान स्टेनोग्राफर भर्ती 2023 की चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा।
- स्टेनोग्राफी टेस्ट/स्किल टेस्ट
- साक्षात्कार
- दस्तावेज़ सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षण
Rajasthan High Court Stenographer Recruitment 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?
आवेदक यहां दिए चरणों को देख कर राजस्थान स्टेनोग्राफर भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हं:
- ऊपर दिए गए अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें या वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाएं।
- फिर वेबसाइट के होम पेज पर दिए रहे अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म भरे।
- आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- शुल्क भुगतान करें।
- आवेदन पत्र प्रिंट करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation