RCFL Management Trainee Recruitment 2023: राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (आरसीएफएल) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 124 मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 08 अगस्त, 2023 या उससे पहले मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई 2023 से शुरू हो गई है।
इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट और ग्रुप डिस्कशन या पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इन पदों चयनित उम्मीदवारों को वै 30,000 रुपये (केवल तीस हजार रुपये) वेतन दिया जाएगा।
RCFL Recruitment 2023 Notification हाइलाइट
RCFL भर्ती 2023 अधिसूचना के बारे में सभी जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
संगठन का नाम | राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड |
पोस्ट नाम | मैनेजमेंट ट्रेनी (रासायनिक, बॉयलर, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रुमेंटेशन, सिविल, सुरक्षा, सीसी लैब, मार्केटिंग, आईटी, मानव संसाधन, मानव संसाधन विकास, प्रशासन) |
पदों की संख्या | 124 पद |
आवेदन करने की तिथि | 26 जुलाई 2023 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 9 अगस्त 2023 |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
वर्ग | केंद्र सरकार |
चयन प्रक्रिया | ऑनलाइन टेस्ट और व्यक्तिगत साक्षात्कार |
आधिकारिक वेबसाइट | www.rcfltd.com |
RCFL Recruitment 2023 Notification PDF | क्लिक करें |
RCFL Recruitment 2023 Apply Online Link |
RCFL मैनेंजमेंट ट्रेनी भर्ती 2023 की महत्वपूर्ण तिथियां
RCFL भर्ती 2023 अधिसूचना के साथ ही आवेदन तिथियों की भी घोषणा कर दी गई है। उम्मीदवार RCFL भर्ती 2023 के बारे में सभी महत्वपूर्ण तिथियां चेक कर सकते हैं।
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 26 जुलाई, 2023
- आवेदन की अंतिम तिथि: 9 अगस्त, 2023
RCFL भर्ती 2023 की वैकेंसी डिटेल
RCFL भर्ती 2023 अधिसूचना के तहत कुल 124 मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों की घोषणा की गई है। उम्मीदवार यहां RCFL भर्ती 2023 की वैकेंसी डिटेल देख सकते हैं।
- मैनेजमेंट ट्रेनी (केमिकल)-28
- मैनेजमेंट ट्रेनी (बॉयलर)-10
- मैनेजमेंट ट्रेनी (मैकेनिकल)-6
- मैनेजमेंट ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल)-10
- मैनेजमेंट ट्रेनी (इंस्ट्रूमेंटेशन)-12
- मैनेजमेंट ट्रेनी (सिविल)-1
- मैनेजमेंट ट्रेनी (सिक्योरिटी)-4
- मैनेजमेंट ट्रेनी (सीसी लैब)-7
- मैनेजमेंट ट्रेनी (मार्केटिंग)-37
- मैनेजमेंट ट्रेनी (आईटी)-3
- मैनेजमेंट ट्रेनी (मानव संसाधन)-2
- मैनेजमेंट ट्रेनी (एचआरडी)-2
- मैनेजमेंट ट्रेनी (प्रशासन)-1
RCFL भर्ती 2023 शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास फुल टाइम 4 साल का बीई, बी.टेक, डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग, पीएचडी, एमबीए, पीजी डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, पीजी होना चाहिए।
RCFL भर्ती 2023 की आयु सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 27 साल से 40 के बीच होनी चाहिए।
आरसीएफएल भर्ती 2023 आवेदन शुल्क
मैनेजमेंट ट्रेनी के पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 1000 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करना होगा। SC, ST, PwBD, ExSM और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
RCFL भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?
आप नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- पहले आप आधिकारिक वेबसाइट https://rcfltd.com/ पर जाएं।
- फिर होमपेज पर, “आरसीएफएल मैनेजमेंट भर्ती 2023 लिंक” पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र को भरे और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन पत्र सबमिट करें।
- अंत में, प्रिंट आउट लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation