RPSC SO Admit Card 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आज, 22 फरवरी को आरपीएससी एसओ एडमिट कार्ड 2024 अपलोड कर दिया है। जो उम्मीदवार सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित वाले हैं, वे ऑफिशियल पोर्टल rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने आरपीएससी आरओ एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।आरपीएससी सांख्यिकी अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा 25 फरवरी, 2024 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक अजमेर और जयपुर जिला मुख्यालयों पर आयोजित होने वाली है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 72 सांख्यिकी अधिकारी रिक्तियों को भरना है।आरपीएससी सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर से 14 अक्टूबर, 2023 तक आयोजित किया गया था।
RPSC Statistical Officer Admit Card 2024 Download Link
आप यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी आरपीएससी सांख्यिकी अधिकारी एडमिट कार्ड 2024 प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड तक पहुंचने के लिए आपको अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी को केंद्र पर अपने साथ फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा में भाग लेने से पहले एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
इस लिंक से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड | |
आरपीएससी सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा तिथि 2024 नोटिस |
RPSC SO Admit Card 2024: आरपीएससी सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा हाइलाइट
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आरपीएससी एसओ परीक्षा शुरू होने से केवल 60 मिनट पहले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। निर्धारित समय के बाद किसी भी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नही दिया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए टेबल में आरपीएससी सांख्यिकी अधिकारी भर्ती परीक्षा 2023 के बारे में सभी विवरण देख सकते हैं:
आरपीएससी सांख्यिकी अधिकारी एडमिट कार्ड 2024 | |
संगठन का नाम | राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) |
पद का नाम | सांख्यिकी अधिकारी |
पदों की संख्या | 72 |
आरपीएससी सांख्यिकी अधिकारी एडमिट कार्ड 2024 | 22 फरवरी रिलीज |
आरपीएससी सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा तिथि 2024 | 25 फरवरी 2024 |
वर्ग | एडमिट कार्ड |
नौकरी करने का स्थान | राजस्थान |
चयन प्रक्रिया |
|
आधिकारिक वेबसाइट | आरपीएससी.राजस्थान.जीओवी.इन |
RPSC Statistical Officer Admit Card 2024 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवारों के लिए आरपीएससी एसओ 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया नीचे साझा की गई है। लॉगिन विंडो खोलने के लिए ऊपर एक डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है।
- सबसे पहले, आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर, "एडमिट कार्ड" टैब पर क्लिक करें।
- उपलब्ध परीक्षाओं की सूची से "सांख्यिकी अधिकारी" परीक्षा चुनें।
- अपना पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- अपना विवरण सबमिट करने के लिए "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
- अपना एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट लें।
RPSC Statistical Officer Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
आरपीएससी सांख्यिकी अधिकारी भर्ती 2024 के लिए चयन प्रक्रिया में 3 चरण शामिल हैं:
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज़ सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षण
Comments
All Comments (0)
Join the conversation